Dainik Bhaskar
Dainik Bhaskar शादी के गिफ्ट पर नाराजगी ‘क्रूरता नहीं:हाईकोर्ट ने पति पर दर्ज FIR की रद्द, न्यूजीलैंड सहित विदेश में हुई घटनाओं पर भी फैसला
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक अहम मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने साफ कहा कि शादी में दिए गए गिफ्ट को लेकर असंतोष जताना “क्रूरता” नहीं माना जा सकता। इसी आधार पर कोर्ट ने न्यूजीलैंड में रह रहे पति के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर दी। यह मामला मोहाली के खरड़ थाने का है। पत्नी ने साल 2015 में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने आरोप लगाया था कि पति और उसके परिवार ने दहेज को लेकर मानसिक उत्पीड़न किया। शादी का गिफ्ट नहीं आया पसंद सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि पति भारत में बहुत कम समय के लिए रहा था। शादी के बाद वह केवल 16 दिन भारत में रहा और बाद में 15 दिन के लिए आया। इस पूरे समय में उसके खिलाफ मुख्य आरोप सिर्फ इतना था कि उसे शादी में दिए गए गिफ्ट पसंद नहीं आए। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि केवल गिफ्ट को लेकर नाराजगी जताना क्रूरता नहीं है। अदालत के अनुसार, इस तरह की बात न तो किसी को आत्महत्या के लिए मजबूर करती है और न ही इससे किसी की जान को कोई खतरा होता है, इसलिए इसे कानून के तहत क्रूरता नहीं माना जा सकता विदेश में हुई घटनाओं पर भी फैसला अदालत ने विदेश में हुई घटनाओं को लेकर भी साफ फैसला दिया। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की ज्यादातर घटनाएं न्यूजीलैंड में हुई थीं, इसलिए भारत में इन पर केस तभी चल सकता है जब केंद्र सरकार की अनुमति हो। बिना अनुमति भारत में ऐसी कार्रवाई नहीं की जा सकती। सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि पत्नी ने पहले घरेलू हिंसा और भरण-पोषण से जुड़े मामले भी दर्ज किए थे, लेकिन उसमें उसे कोई राहत नहीं मिली। हालांकि बच्चे के लिए भरण-पोषण तय किया गया था। साथ ही, दोनों का विवाह वर्ष 2022 में समाप्त हो चुका है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट संदेश दिया कि पारिवारिक विवाद और आपराधिक मामलों में अंतर समझना जरूरी है। केवल छोटे-छोटे घरेलू मतभेदों को आधार बनाकर गंभीर आपराधिक धाराओं का सहारा लेना कानून का गलत इस्तेमाल है।
Dainik Bhaskar विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस- दिल्ली का सफदरजंग मकबरा जगमगाया:दुनिया में चल रहे ' लाइट इट अप ब्लू' के तहत आयोजन, भारत में 2 करोड़ पीड़ित
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के मौके पर दिल्ली के सफदरजंग का मकबरे को बुधवार शाम नीली रोशनी से सजाया गया। यह पहल गुरुग्राम स्थित ऑटिज्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस (ACE) की ओर से की गई। ये आयोजन दुनिया भर में चल रहे लाइट इट अप ब्लू (LightItUpBlue) अभियान के तहत किया गया, जिसमें दुनिया भर के प्रमुख स्मारकों को नीले रंग में रोशन किया जाता है। इसका उद्देश्य ऑटिज्म से जुड़े लोगों के प्रति जागरूकता और स्वीकृति बढ़ाना है। इस पहल में सब्यता फाउंडेशन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने भी सहयोग किया। ‘हर जीवन का महत्व’ थीम पर आयोजन हर साल 2 अप्रैल को मनाए जाने वाले इस दिन की थीम इस बार ‘ऑटिज्म और मानवता-हर जीवन का मूल्य’ रखी गई थी। नीली रोशनी, जो ऑटिज्म जागरूकता का वैश्विक प्रतीक मानी जाती है, शांति, स्वीकृति और समझ का संदेश देती है। स्मारक की नीली रोशनी ने समाज को यह संदेश दिया कि ऑटिज्म से जुड़े लोगों को समझना, स्वीकार करना और उन्हें समान अवसर देना जरूरी है। 11 साल से काम कर रहा है ACE ACE पिछले 11 साल से ऑटिज्म से जुड़े बच्चों और युवाओं के लिए काम कर रहा है। यह संस्था व्यक्तिगत और वैज्ञानिक तरीकों से शिक्षा और जीवन कौशल विकसित करने में मदद करती है। आयोजन पर संस्था की संस्थापक डॉ. अर्चना नायर ने कहा कि हर व्यक्ति में समाज का हिस्सा बनने की क्षमता होती है और ऑटिज्म से जुड़े लोग जीवन में खुशी और संतुलन लाते हैं। इस आयोजन में शिक्षकों, परिवारों, समर्थकों और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। इस तरह की पहल के जरिए समाज में जागरूकता बढ़ाने और ऑटिज्म से जुड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने की कोशिश की जा रही है। क्या है ऑटिज्म? ऑटिज्म एक दिमागी स्थिति है जो बचपन से विकसित होती है और पूरी उम्र रहती है। इसमें व्यक्ति को दूसरों से बातचीत करने, अपनी बात समझाने और सामाजिक रिश्ते बनाने में कठिनाई होती है। ऑटिज्म से प्रभावित व्यक्ति अक्सर एक ही काम या व्यवहार को बार-बार दोहराते हैं। भारत में लगभग 1.8 से 2 करोड़ लोग ऑटिज्म से प्रभावित हैं। दुनिया भर में हर 100 में से 1 बच्चा ऑटिज्म स्पेक्ट्रम पर है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- गैस स्टोव से घर की हवा प्रदूषित:जानें नुकसान, हवा साफ रखने के लिए करें ये 8 काम, बरतें 7 सावधानियां भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) उपभोक्ता देश है। भारत सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में 33 करोड़ घरेलू एलपीजी कंज्यूमर्स हैं। यानी कुल आबादी का बड़ा हिस्सा खाना पकाने के लिए इस पर निर्भर है। पूरी खबर पढें…

Dainik Bhaskar दिल्ली हाईकोर्ट में ANI-OpenAI केस का फैसला सुरक्षित:ANI ने खबरों के इस्तेमाल का आरोप लगाया, OpenAI बोला- ChatGPT पूरा आर्टिकल कॉपी नहीं करता
दिल्ली हाईकोर्ट ने ANI की उस याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली है, जिसमें OpenAI पर ChatGPT को ट्रेन करने के लिए उसकी खबरों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। जस्टिस अमित बंसल ने मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। भारत में AI ट्रेनिंग और कॉपीराइट कानून से जुड़ा यह पहला बड़ा मामला माना जा रहा है। यह मामला 19 नवंबर 2024 को कोर्ट में आया था। तब से लेकर 27 मार्च तक इस पर कुल 32 बार सुनवाई हो चुकी है। ANI का आरोप है कि OpenAI ने बिना अनुमति और बिना भुगतान उसके न्यूज़ आर्टिकल्स का इस्तेमाल किया। एजेंसी का आरोप है कि OpenAI ने वेब टूल्स के माध्यम से उसका कंटेंट इकट्ठा किया और ChatGPT अपने जवाबों में ANI की खबरों के कुछ हिस्से दोहरा सकता है। ANI के अनुसार यह “फेयर डीलिंग” के नियमों में नहीं आता, क्योंकि इसका उपयोग कमाई और व्यवसाय के लिए किया जा रहा है। वहीं OpenAI ने आरोपों को गलत बताया है। कंपनी का कहना है कि उसका सिस्टम केवल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी का उपयोग करता है। कंपनी के मुताबिक मॉडल पूरे आर्टिकल को कॉपी नहीं करता, बल्कि डेटा से सिर्फ पैटर्न सीखता है। OpenAI ने यह भी कहा है कि उसने भविष्य की ट्रेनिंग के लिए ANI की वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने AI और कॉपीराइट से जुड़े कई जरूरी कानूनी सवालों पर विचार किया। इस मामले में कई मीडिया संस्थानों और दूसरे संगठनों ने भी अपनी बात रखी। कुछ मीडिया समूहों ने ANI का समर्थन करते हुए कॉपीराइट की सुरक्षा की मांग की, जबकि कुछ पक्षों ने OpenAI का समर्थन किया और कहा कि मौजूदा कानून AI ट्रेनिंग की अनुमति देता है। ANI का कहना है कि कॉपीराइट का उल्लंघन उसी समय शुरू हो जाता है, जब ट्रेनिंग के लिए डेटा इकट्ठा किया जाता है। एजेंसी ने यह भी दावा किया कि ChatGPT के कुछ जवाबों में पेड कंटेंट जैसी सामग्री दिखाई दी है। वहीं OpenAI और उसके समर्थकों का कहना है कि AI मॉडल पूरे आर्टिकल्स को सेव नहीं करते। वे सिर्फ भाषा और डेटा के पैटर्न को सीखते हैं। उनका तर्क है कि अस्थायी रूप से डेटा का उपयोग करना कॉपी करना नहीं माना जाना चाहिए। इस मामले का सबसे बड़ा मुद्दा भारतीय कानून में “फेयर डीलिंग” की सही व्याख्या है। ANI का कहना है कि AI कंपनियों को इसका फायदा नहीं मिलना चाहिए, जबकि OpenAI का कहना है कि AI ट्रेनिंग एक रिसर्च गतिविधि की तरह है और इसे अनुमति मिलनी चाहिए। अब अदालत यह तय करेगी कि AI मॉडल की ट्रेनिंग के लिए कंटेंट का इस्तेमाल कॉपीराइट कानून के तहत “कॉपी करना” माना जाएगा या नहीं। यह फैसला भारत में भविष्य के AI और कॉपीराइट नियमों की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकता है। कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट तय करेगा कि AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए कंटेंट का इस्तेमाल कॉपीराइट कानून के तहत आएगा या नहीं।
Dainik Bhaskar AAP ने राघव-चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता से पद हटाया:कहा- सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय ना दिया जाए, चार साल से सांसद हैं
आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह यह पोस्ट राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल दे दी है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी। राघव 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 2028 तक है। पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है। हालांकि उन्होंने लंबे समय से पार्टी से दूरी बना ली थी और AAP को लेकर कोई बयान नहीं दे रहे हैं। 27 फरवरी को जब एक निचली अदालत से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में राहत मिली, तब भी उन्होंने कोई बयान नहीं दिया था। राज्यसभा में भी वे गिग वर्कर्स और स्कूल की फीस जैसे उठा रहे थे। पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं अशोक मित्तल अशोक मित्तल भी पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं। वे जालंधर के रहने वाले हैं। पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। राजनीति में आने से पहले वह एक सफल उद्यमी रहे हैं। उनका परिवार 'लवली ग्रुप' का मालिक है, जो ऑटोमोबाइल और मिठाई (लवली स्वीट्स) के व्यवसाय से जुड़ा है। खबर अपडेट हो रही है... -------------------------------------- ये खबर भी पढें… पंजाब सांसद राघव चड्ढा बने डिलीवरी बॉय,VIDEO:ठंड में लोगों के घर पहुंचाया सामान पंजाब से राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा डिलीवरी बॉय बने। वह खुद सामान लेकर लोगों के घर पहुंचे पूरी खबर पढ़ें…
Dainik Bhaskar AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया:कहा- सदन में पार्टी की तरफ से नहीं बोलेंगे; गिग वर्कर्स-मोबाइल रीचार्ज जैसे मुद्दे उठा चुके
आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया। राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को उनकी जगह दे दी। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर जानकारी दी। लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए। राघव 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 2028 तक है। पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है। हालांकि, उन्होंने लंबे समय से पार्टी से दूरी बना ली थी और AAP को लेकर कोई बयान नहीं दे रहे हैं। 27 फरवरी को जब सीबीई की अदालत से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में राहत मिली, तब भी उन्होंने कोई बयान नहीं दिया था। राज्यसभा में वे लोगों से जुड़े गिग वर्कर्स और स्कूल फीस जैसे मुद्दे उठा रहे थे। AAP के फैसले के बाद राघव ने शेयर किया वीडियो इस घोषणा के बाद शाम 6.56 बजे राघव ने अपने X अकाउंट पर खुद का वीडियो पोस्ट किया। इसमें कई वीडियो के क्लिप्स हैं। वीडियो में राघव संसद में उठाए उनके जनहित के मुद्दों को सदन में रखने सुनाई दे रहे हैं। वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा सचिवालय ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा की जन विश्वास संशोधन विधेयक पर सदन में बोलने की मांग को अस्वीकार कर दिया। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि पार्टी की ओर से उनके लिए बोलने का समय निर्धारित नहीं किया गया था। संसद के पिछले दो सत्रों में राघव ने आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाए शीतकालीन सत्र 2025 बजट सत्र 2026 अशोक मित्तल भी पंजाब से सांसद, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर अशोक मित्तल भी पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं। पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। राजनीति में आने से पहले वह कामयाब बिजनेसमैन रहे हैं। उनका परिवार 'लवली ग्रुप' का मालिक है, जो ऑटोमोबाइल और मिठाई (लवली स्वीट्स) के व्यवसाय से जुड़ा है। -------------------------------------- ये खबर भी पढें… पंजाब सांसद राघव चड्ढा बने डिलीवरी बॉय,VIDEO:ठंड में लोगों के घर पहुंचाया सामान पंजाब से राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा डिलीवरी बॉय बने। वह खुद सामान लेकर लोगों के घर पहुंचे पूरी खबर पढ़ें…
Dainik Bhaskar I-PAC के दिल्ली-बेंगलुरु, हैदराबाद के ठिकानों पर ED की रेड:कंपनी ममता बनर्जी की पार्टी TMC का चुनाव मैनेजमेंट देख रही
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को पॉलिटिकल कंसल्टेंट कंपनी I-PAC के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। टीम दिल्ली, बैंगलुरु और हैदराबाद में कंपनी के दफ्तरों पर कार्रवाई कर रही है। I-PAC पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC के लिए चुनाव मैनेजमेंट का काम देखती है। I-PAC और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन पर करोड़ों रुपए के कोयला चोरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। इस मामले में CBI ने 27 नवंबर 2020 को FIR दर्ज की थी। पूरा मामला करीब 2,742 करोड़ रुपए से जुड़ा बताया गया है। आरोप है कि करीब 20 करोड़ रुपए हवाला के जरिए I-PAC तक पहुंचे। ED ने 28 नवंबर 2020 को इस मामले की जांच शुरू की थी। इससे पहले जनवरी में ED ने कंपनी के ठिकानों पर छापा मारा था। पिछली बार रेड के बीच पहुंची थीं ममता 8 जनवरी को ED की टीम ने प्रतीक जैन के कोलकाता के गुलाउडन स्ट्रीट स्थित घर और दूसरी टीम सॉल्टलेक स्थित दफ्तर पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता बनर्जी के लिए पॉलिटिकल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं। कार्रवाई सुबह 6 बजे से शुरू हुई थी, लेकिन करीब 11:30 बजे के बाद मामला बढ़ा। सबसे पहले कोलकाता पुलिस कमिश्नर, प्रतीक के आवास पर पहुंचे। कुछ समय बाद सीएम ममता बनर्जी खुद लाउडन स्ट्रीट स्थित उनके घर पहुंच गईं। ममता वहां कुछ देर रुकीं। जब बाहर निकलीं, तो उनके हाथ में एक हरी फाइल दिखाई दी। इसके बाद वे I-PAC के ऑफिस भी गईं। उन्होंने कहा- गृहमंत्री मेरी पार्टी के दस्तावेज उठवा रहे हैं। ED ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 6 और दिल्ली में 4 ठिकानों पर छापेमारी की गई। नॉलेज पॉइंट: जानिए I-PAC के बारे में -------------- ये खबर भी पढ़ें… I-Pac रेड विवाद-ममता पर पावर के गलत इस्तेमाल का आरोप:ED सुप्रीम कोर्ट में बोली-CM के फायदे के लिए पुलिस ने काम में रुकावट डाली केंद्रीय जांच एजेंसी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया है। एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि CM और राज्य की मशीनरी कथित कोयला चोरी स्कैम के सिलसिले में I-PAC ऑफिस और उसके डायरेक्टर के ठिकानों पर रेड के दौरान गैर-कानूनी तरीके से घुसे। पूरी खबर पढ़ें…
Dainik Bhaskar हिमाचल में अयोग्य घोषित विधायकों को पेंशन नहीं मिलेगी:विधानसभा में संशोधन विधेयक पारित, दल-बदल पर सख्ती, चैतन्य और देवेंद्र भुट्टो की पेंशन बंद
हिमाचल प्रदेश में अयोग्य घोषित विधायकों की पेंशन बंद होगी। कांग्रेस सरकार ने विधानसभा बजट सेशन में आज विपक्ष के विरोध के बावजूद संशोधन विधेयक पारित कर दिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह व्यवस्था 14वीं विधानसभा या उसके बाद निर्वाचित होने वाले विधायकों पर लागू होगी। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने सदन में इसका विरोध किया था। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को ‘हिमाचल प्रदेश विधानसभा (सदस्यों के भत्ते और पेंशन) संशोधन विधेयक, 2026’ सदन में पेश किया था। इससे पहले, उन्होंने 2024 में इसी सदन में पारित पेंशन बंद करने वाले उस विधेयक को वापस लिया, जिसे राष्ट्रपति से मंजूरी नहीं मिल पाई। लिहाजा दोबारा यह संशोधक विधेयक लाया गया। इस विधेयक में प्रावधान किया गया है कि यदि कोई विधायक दल-बदल के चलते संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत अयोग्य घोषित करार दिया जाता है, तो उसे पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। यह संशोधन विधेयक वर्ष 1971 के मूल अधिनियम में बदलाव से जुड़ा है, जिसके तहत विधायकों को भत्ते और पेंशन दी जाती है। मौजूदा प्रावधानों के अनुसार, 5 वर्ष तक विधायक रहने वाले सदस्य को 50 हजार रुपए मासिक पेंशन मिलती है और अतिरिक्त कार्यकाल पर प्रत्येक वर्ष के लिए एक हजार रुपए की बढ़ोतरी का प्रावधान है। चैतन्य और देवेंद्र भुट्टों की पेंशन बंद इस विधेयक को मंजूरी के बाद पूर्व में कांग्रेस के गगरेट से विधायक चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से पूर्व MLA देवेंद्र कुमार भुट्टो की पेंशन भी बंद हो जाएगी, क्योंकि इन दोनों पूर्व विधायकों ने फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट और पार्टी व्हिव का भी उलंघन किया। इसके बाद, स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने दोनों को अयोग्य घोषित ठहराया। दोनों पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंचे थे, जबकि दलबदल करने वाले अन्य 4 विधायक पहले भी हिमाचल विधानसभा में सदस्य रहे हैं। इस वजह से उनकी पेंशन पर कोई संकट नहीं है। मगर भविष्य में यदि कोई विधायक दल बदल करता है तो उस पर कानून के ने प्रावधान लागू होंगे। दल-बदल को हतोत्साहित करने के मकसद से संशोधन सीएम सुक्खू ने कहा- विधेयक का उद्देश्य दल-बदल को हतोत्साहित करना है। ऐसे में जनादेश की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और दलबदल जैसी प्रवृत्तियों पर रोक लगाने के लिए यह संशोधन आवश्यक माना गया है। सरकार का मानना है कि पेंशन जैसे दीर्घकालिक लाभ को जोड़कर दलबदल पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। खास बात यह है कि इस संशोधन से राज्य पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा।
Dainik Bhaskar पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने का मामला:CJI बोले- ये ज्यूडिशियल ऑफिसर्स को डराने की कोशिश, यह सोची-समझी चाल है
पश्चिम बंगाल में मालदा के मोताबारी में प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को चुनाव ऑफिस घेर लिया। सात इलेक्शन ऑब्जर्वर (न्यायिक अधिकारी) 9 घंटे तक अंदर बंद रहे। इस बीच कुछ लोगों ने बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। देर रात तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस की सुरक्षा में चुनाव अधिकारियों को सुरक्षित जगह ले जाया गया। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने कहा कि SIR प्रोसेस में जिन ज्यूडिशियल ऑफिसर्स को ड्यूटी दी गई है, वे हमारी तरफ से ड्यूटी कर रहे हैं। कल की घटना न सिर्फ ज्यूडिशियल ऑफिसर्स को डराने-धमकाने की एक खुली कोशिश है, बल्कि यह इस कोर्ट की अथॉरिटी को भी चैलेंज करने जैसा है। हम खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं
Dainik Bhaskar भोजशाला मामले में 6 अप्रैल से रोज सुनवाई:सभी याचिकाओं पर एक साथ दलीलें सुनेगा हाईकोर्ट, ASI की सर्वे रिपोर्ट पर आपत्तियां रखेगा मुस्लिम पक्ष
धार के भोजशाला विवाद मामले में 6 अप्रैल से रोज सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच सोमवार दोपहर ढाई बजे से सभी याचिकाओं को एक साथ सुनेगी। गुरुवार को हुई सुनवाई में अदालत ने स्पष्ट किया है कि पहले याचिकाकर्ताओं के तर्क सुने जाएंगे, फिर आपत्ति लगाने वालों को दलील रखने का अवसर दिया जाएगा। सुनवाई के दौरान हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से वकील विष्णु शंकर जैन, विनय जोशी मौजूद रहे जबकि मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसायटी की ओर से एडवोकेट सलमान खुर्शीद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। इन बिंदुओं पर सुनवाई करेगा हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- हाईकोर्ट ही करेगा अंतिम फैसला इससे पहले बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला विवाद में अहम आदेश देते हुए स्पष्ट किया था कि मामले का अंतिम निर्णय अब हाईकोर्ट ही करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सर्वे रिपोर्ट, वीडियोग्राफी और पक्षकारों की आपत्तियों पर हाईकोर्ट अंतिम सुनवाई में विचार करेगा। सभी मुद्दे हाईकोर्ट के समक्ष खुले रहेंगे और वहीं तय किए जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- ASI द्वारा तैयार की गई सर्वे रिपोर्ट सभी पक्षों को उपलब्ध करा दी गई है। कई पक्षों ने इस पर अपनी आपत्तियां भी दर्ज कराई हैं। ASI द्वारा की गई साइट की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी से जुड़े बिंदुओं को भी हाईकोर्ट गंभीरता से देखेगा। यदि वीडियोग्राफी के आधार पर कोई नई आपत्तियां उठती हैं, तो उन पर भी सुनवाई के दौरान विचार किया जाएगा। इसके अलावा शीर्ष कोर्ट ने पहले दिए गए निर्देश को बरकरार रखते हुए कहा था कि भोजशाला परिसर के स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। साथ ही, 7 अप्रैल 2003 को ASI द्वारा जारी आदेश का पालन जारी रहेगा। हाईकोर्ट में पेश की जा चुकी ASI की सर्वेक्षण रिपोर्ट मध्य प्रदेश में धार स्थित भोजशाला को लेकर पुरातात्विक सर्वेक्षण रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जा चुकी है। रिपोर्ट में परिसर के ऐतिहासिक स्वरूप, स्थापत्य और शिलालेखों से जुड़े कई बड़े खुलासे सामने आए हैं। विशेष रूप से 10वीं से 13वीं शताब्दी के दौरान राजा भोज और राजा अर्जुन वर्मन द्वारा कराए गए निर्माण और सांस्कृतिक कार्यों के सबूत मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पूरे परिसर में कुल 106 स्तंभ मिले हैं, जिन पर अलग-अलग प्रकार की नक्काशी और डिजाइन हैं। इसके अलावा 32 शिलालेख भी हैं। इन शिलालेखों में राजा भोज के समय लिखित और अर्जुन वर्मन के राजगुरु मदन द्वारा रचित ‘पारिजलमंजरी नाटिका’ और ‘विजयश्री’ नाटक के पहले दो अंकों का उल्लेख है। अलग-अलग पत्थरों पर ऐसी कई रचनाएं और नाट्यांश लिखे हैं। परिसर से मिले कुछ शिलालेखों में 14वीं शताब्दी के दौरान मालवा में मुसलमानों के आने और मुस्लिम शासन की स्थापना का जिक्र भी है। बता दें कि 1389 ईस्वी में दिलावर खान, जिसका मूल नाम हुसैन था, को दिल्ली से मालवा प्रांत का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। बाद में दिलावर खान ने धार में स्वतंत्रता की घोषणा की। इसे अपनी राजधानी बनाया और 1401 ईस्वी में शाही उपाधि धारण कर स्वतंत्र रूप से राज्य चलाया। रिपोर्ट में दर्ज इन तथ्यों को लेकर ऐतिहासिक और कानूनी परिप्रेक्ष्य में आगे बहस की संभावना जताई जा रही है। तस्वीरों में समझिए, भोजशाला परिसर में क्या-क्या मिला परिसर में 56 अरबी और फारसी शिलालेख भी मिले नागपुर के शिलालेख विज्ञान विभाग के एक पुरातत्वविद् ने भोजशाला परिसर की कमाल मौला मस्जिद और कमाल मौला मकबरे में मिले 56 अरबी और फारसी शिलालेखों का अध्ययन किया। इनमें 43 स्याही से लिखे शिलालेख हैं, जिनमें यहां आने वाले लोगों का विवरण है। कुछ शिलालेखों में इस्लामी मत, प्रार्थना और ईश्वर के गुणों जैसे धार्मिक ग्रंथों के अंश भी हैं जबकि कुछ में फारसी कविता के दोहे और व्यक्तियों के नाम हैं। अरबी और फारसी शिलालेख मालवा के मुस्लिम इतिहास को समझने में सहायक हैं, जो यहां मुसलमानों के आने और धार को राजधानी बनाकर मालवा में शासन की स्थापना के बारे में बताते हैं। शिलालेखों पर लिखीं कुरान की आयतें एएसआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कमाल मौला मकबरे के परिसर के अंदर शिलालेख मिले हैं। इन पर कुरान की आयतें लिखी हैं, जो ईश्वर के गुणों और एकेश्वरवाद पर आधारित हैं। ये शिलालेख दो प्रकार के हैं। अलाउद्दीन महमूद शाह ने बनवाई थी कुछ संरचना ASI की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां मिला एपी-48 शिलालेख मालवा के सुल्तान महमूद शाह प्रथम का है, जिसे इतिहास में अलाउद्दीन महमूद शाह के नाम से भी जाना जाता है। जिसने हिजरी 861 (1456-57 ईस्वी) में मकबरे के परिसर में गैलरी, आंगन, द्वार का गुंबद, पत्थर की जाली, कोठरियां, कुआं, आंतरिक भाग में एक ऊंचा चबूतरा, मठ, प्रवेश कक्ष, कंगूरे आदि जैसी संरचनाएं बनवाई थीं। इस शिलालेख को हिजरी 866 (1461-62 ईस्वी) में हबी अल-हाफिज अश-शिराजी अल-मुर्शिदी द्वारा बनवाया गया था। शिलालेख AP-01 कमाल मौला मस्जिद के केंद्रीय मेहराब के आसपास से मिला है। शिलालेख AP-02 उपदेश मंच के ऊपर स्थित है, जबकि शिलालेख AP-03 दक्षिणी दीवार पर मिला है। ये तीनों कुरान के शिलालेख हैं, जो इस संरचना को इस्लामी पहचान देते हैं। शिलालेख AP-02 कुरान के अध्याय 51 की आयत 55 का आंशिक भाग है। इसे पता चलता है कि यह संरचना इस्लाम धर्म के प्रचार, सांस्कृतिक मूल्यों और शिष्टाचार के संवर्धन और व्यापारिक केंद्र के रूप में काम करती रही है। ये खबर भी पढ़ें… भोजशाला पर अलाउद्दीन खिलजी के हमले के 700 साल भोजशाला का इतिहास करीब 990 साल पुराना है। 1034 ई. में राजा भोज ने इसका निर्माण कराया था और यहां मां वाग्देवी की प्रतिमा स्थापित की थी। 200 सालों से ज्यादा समय तक भोजशाला का वैभव कायम रहा, लेकिन 1305 ई में मोहम्मद खिलजी ने भोजशाला पर आक्रमण कर इसे नेस्तनाबूत करने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर…
Dainik Bhaskar नीतीश कुमार को इस्तीफे के बाद मिलेगी Z+ सिक्योरिटी:नोटिफिकेशन में लिखा- CM पद से रिजाइन देकर राज्यसभा सदस्य की लेंगे शपथ
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार को Z प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी मिलेगी। बिहार सरकार के गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे भी का जिक्र है। लेटर में लिखा गया है, बिहार विधान परिषद के सदस्य और मुख्यमंत्री बिहार के पद से त्याग-पत्र देकर राज्यसभा सदस्य की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इधर, न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक मुख्यमंत्री 10 अप्रैल को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के लिए शपथ लेंगे और 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत फैसला गृह विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नीतीश कुमार को बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत सुरक्षा का योग्य माना गया है। ये कानून विशिष्ट व्यक्तियों को उनकी संवेदनशीलता के आधार पर सुरक्षा कवर प्रदान करने का अधिकार देता है। विभाग ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल और वर्तमान राजनीतिक स्थिति की समीक्षा के बाद सुरक्षा को लेकर ये कदम उठाया गया है। गृह विभाग के लेटर में क्या है पुलिस महानिदेशक के नाम लिखे गए पत्र में कहा गया, "बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट- 2000 के तहत नीतीश कुमार को सुरक्षा दी जाएगी। नीतीश मौजूदा वक्त में राज्य सभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और आने वाले वक्त में बिहार विधान परिषद की सदस्यता और मुख्यमंत्री पद से त्याग-पत्र देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।" 14 अप्रैल के बाद बिहार में नई सरकार! नीतीश कुमार के इस्तीफे की चर्चा के साथ ही बिहार की सियासत 21 साल बाद नए सीएम को लेकर बातें शुरू हो गई हैं। खबर है कि 14 अप्रैल के बाद बिहार में नई सरकार बनेगी और पहली बार बीजेपी का सीएम होगा। BJP और JDU के नेता ऑफ कैमरा इस बात को स्वीकार करते हैं कि बिहार का अगला CM BJP का होगा। पिछले 10 वर्षों से बिहार में सत्ता हासिल करने की जुगत में लगी BJP इसमें सफल हो गई है। लेकिन, दोनों इस बात को स्वीकार करते हैं कि BJP चाहे जिसे नेता चुने, नीतीश कुमार की सहमति उस चेहरे पर जरूर होनी चाहिए। 1990 से लेकर 2005 तक लालू यादव परिवार का बिहार की सियासत पर दबदबा रहा। 2005 से लेकर अब तक नीतीश कुमार लगातार (मई 2014- फरवरी 2015 छोड़कर) CM बने रहे। 29 शब्दों में MLC से दिया इस्तीफा न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नीतीश कुमार 8 या 9 अप्रैल को दिल्ली जा सकते हैं। वो 10 को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। नीतीश कुमार ने सोमवार 30 मार्च को MLC पद से इस्तीफा दे दिया है। 2005 में बिहार में सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार लगातार विधान परिषद के सदस्य रहे। 20 साल सदन में रहने के बाद उन्होंने 29 शब्दों में बिहार विधान परिषद को अलविदा कह दिया। नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफे में क्या लिखा पहले वो पढ़िए… अब जानिए क्या होती है Z+ सिक्योरिटी किसे दी जाती है Z+ सिक्योरिटी? देश के सम्मानित लोगों और नेताओं को जान का खतरा होने पर उन्हें Z+ सिक्योरिटी दी जाती है। ये सुरक्षा मिनिस्टर्स को मिलने वाली सिक्योरिटी से अलग होती है। पहले सरकार को इसके लिए एप्लिकेशन देनी होती है, जिसके बाद सरकार खुफिया एजेंसीज के जरिए खतरे का अंदाजा लगाती हैं। खतरे की बात कंफर्म होने पर सुरक्षा दी जाती है। होम सेक्रेटरी, डायरेक्टर जनरल और चीफ सेक्रेटरी की कमेटी ये तय करती है कि संबंधित लोगों को किस कैटेगरी में सिक्योरिटी दी जाए। कौन देता है Z+ सिक्योरिटी? पुलिस के साथ-साथ कई एजेंसीज VIP और VVIP को सिक्योरिटी कवर दे रही हैं। इनमें स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी SPG, NSG, ITBP और CRPF शामिल हैं। हालांकि, खास लोगों की सुरक्षा का जिम्मा NSG के कंधों पर ही होता है, लेकिन जिस तरह से Z+ सिक्योरिटी लेने वालों की संख्या बढ़ी हैं, उसे देखते हुए CISF को भी यह काम सौंपा जा रहा है।
Dainik Bhaskar हिमाचल में चिट्टा-तस्करों के पंचायत चुनाव लड़ने पर लगेगी रोक:विधानसभा में आज कानून बना रही सरकार, सोसायटी-बैंक डिफॉल्टर भी बाहर होंगे
हिमाचल प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव की घोषणा से पहले चिट्टा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कानून में सख्त प्रावधान करने जा रही है। राज्य में ऐसे लोगों को पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित ठहराया जाएगा। इसके लिए, विधानसभा के बजट सेशन में आज (गुरुवार को) ही हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित होगा। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने यह बिल बीते कल ही सदन में टेबल किया है। आज इसे चर्चा के बाद पारित किया जाना है। इसके बाद संशोधन विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही के ड्रग्स तस्करी में शामिल लोगों के पंचायत चुनाव लड़ने पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। प्रधान की कुर्सी भी जाएगी प्रस्तावित संशोधन के मुताबिक- पंचायत जनप्रतिनिधि (प्रधान, उप प्रधान, वार्ड मेंबर, बीडीसी सदस्य और जिला परिषद) चुने जाने के बाद भी यदि कोई चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाया गया और उस पर आरोप तय हो जाते है तो ऐसी स्थिति में भी उसकी कुर्सी जाएगी। ग्रामसभाओं के कोरम में भी बदलाव करने जा रही सरकार राज्य सरकार पंचायतों में होने वाली ग्राम सभाओं के कोरम में भी बदलाव करने जा रही है। वर्तमान में कोरम के लिए 25 प्रतिशत परिवारों की मौजूदगी जरूरी है। प्रस्तावित संशोधन में कुल परिवारों की जगह कुल वोटरों की उपस्थिति का प्रावधान होगा। नया प्रावधान जुड़ने के बाद कुल वोटरों में से 10 फीसदी की मौजूदगी के बाद ग्राम सभा का कोरम पूरा माना जाएगा। सहकारी बैंकों और सोसाइटियों के डिफाल्टरों भी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे सहकारी बैंकों और सोसाइटियों के डिफाल्टरों को भी चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया जाएगा। ऐसे लोगों को भी सरकार अयोग्य घोषित करने जा रही है। जिन लोगों पर पंचायत के ऑडिट में रिकवरी लंबित है, वे भी चुनावी प्रक्रिया से बाहर रहेंगे। यह संशोधन पंचायतों में वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, ताकि साफ-सुथरी छवि वाले ईमानदार लोग चुनाव जीतकर आए। हिमाचल की 3600 पंचायतों में होने हैं चुनाव हिमाचल की लगभग 3600 पंचायतों में 31 मई से पहले पंचायत चुनाव होने है। इसके लिए 7 अप्रैल तक आरक्षण रोस्टर तय किया जाना है। राज्य में 60 हजार से ज्यादा लोग पंचायत चुनाव लड़ते हैं। ऐसे में सरकार द्वारा कानून में किया जा रहा यह संशोधन काफी संख्या में लोगों को प्रभावित करेगा।
Dainik Bhaskar कोटा में स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल का किराया घटाया:2 से 4 हजार में मिल रहे PG, कोचिंग संस्थान दे रहे 50% तक स्कॉलरशिप
डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना लेकर कोटा आने वाले देश भर के लाखों स्टूडेंट्स के लिए इस बार राहत भरी खबर है। नया सेशन शुरू होते ही स्टूडेंट्स का कोटा पहुंचना शुरू हो गया है, लेकिन इस बार उन्हें न तो महंगे कमरों की चिंता है और न ही बढ़ती फीस की। कोचिंग संस्थान इस बार 50 फीसदी तक स्कॉलरशिप दे रहे हैं। करीब 3 साल पहले तक जिस कोटा में स्टूडेंट्स को 15 हजार रुपए में भी कमरा मिलना मुश्किल हो रहा था, वहां अब 9 से 11 हजार रुपए में एसी, खाना और लॉन्ड्री जैसी सुविधां के साथ बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हैं। कोटा में हॉस्टलों के अलावा कई पीजी भी हैं। पीजी में पहले किराया 5 से 6 हजार रुपए था। वर्तमान में 2 से 4 हजार रुपए लिए जा रहे हैं। 4 हजार रुपए भी बड़े हॉलनुमा कमरे का किराया है, जिसमें बिजली-पानी भी शामिल है। हॉस्टल एसोसिएशन का फैसला- 11 हजार से ज्यादा किराया नहीं हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने बताया कि कोरोना के बाद अचानक स्टूडेंट्स की संख्या 1.90 लाख तक पहुंच गई थी, जिससे डिमांड बढ़ने पर रेट 15 हजार तक चले गए थे। अब स्थिति नियंत्रण में है। हॉस्टल संचालकों को 9 हजार से 11 हजार रुपए तक किराया रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें रूम, एसी, खाना, लॉन्ड्री और सफाई शामिल है। कभी सबसे महंगा रहने वाले राजीव गांधी नगर इलाके में अब 3 हजार रुपए तक में कमरे उपलब्ध हैं। कोचिंग संस्थानों ने भी बढ़ाया हाथ, नहीं बढ़ेगी फीस मिडिल क्लास परिवारों को राहत देने के लिए इस साल कोचिंग संस्थानों ने अपनी फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का निर्णय लिया है। साथ ही, अब हॉस्टलों में महीनों का एडवांस किराया लेने की प्रथा पर भी रोक लगा दी गई है। स्टूडेंट्स की काउंसिलिंग से लेकर 24 घंटे की हेल्पलाइन सेवा भी दी जा रही है। टेस्ट में अच्छे नंबर लाइए, फीस में छूट पाइए कोटा में 50 से ज्यादा छोटे-बड़े कोचिंग संस्थान हैं। इनमें NEET और JEE की तैयारी करवाई जाती है। स्टूडेंट्स को राहत देते हुए इंस्टीट्यूट्स ने इस बार फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इसके अलावा स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं। इसमें बच्चों को 50 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दी जा रही है। सामाजिक सारोकार के तहत चुनिंदा बच्चों को फ्री में रहने, खाने और पढ़ाने की सुविधा भी दी जा रही है। कोचिंग इंस्टीट्यूट्स में कोर्स के हिसाब से अलग-अलग फीस है, जो 80 हजार से लेकर 1.50 लाख रुपए तक है। सामान्यत: बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट में NEET स्टूडेंट्स से एक लाख 35 हजार और IIT की तैयारी करवाने के लिए डेढ़ लाख की फीस ली जा रही है। तीन साल पहले 15 हजार में भी नहीं मिलते थे कमरे कोटा में 3 साल पहले ऐसा समय आया था, जब स्टूडेंट्स को हॉस्टलों में 15 हजार रुपए तक में भी कमरे नहीं मिल रहे थे। अब स्टूडेंटस के लिए हॉस्टल में कमरों के कई विकल्प (ऑपशन) मौजूद हैं। स्टूडेंट अपने बजट के अनुसार कमरा ले सकता है। हॉस्टल एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन मित्तल ने बताया कि कोटा में वर्तमान में स्टूडेंट्स के बजट में हॉस्टल में कमरे मिल रहे है। उन्होंने बताया कि कोरोना के बाद स्टूडेंट्स की संख्या काफी बढ़ गई थी। उस समय करीब 1 लाख 90 हजार स्टूडेंट्स कोटा में थे। काफी डिमांड होने की वजह से कई हॉस्टल काफी महंगे हो गए थे। स्टूडेंट्स से 15 हजार रुपए तक वसूले जा रहे थे। अब जब स्टूडेंट्स की संख्या कम हुई है तो उनकी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए हॉस्टल संचालकों को कहा गया है कि हॉस्टल में 9 हजार से लेकर 11 हजार रुपए तक किराया ही तय रखें। राजीव गांधी नगर एरिया में कई हॉस्टलों में 3 हजार रुपए तक में कमरा किराए पर लेने के बोर्ड लगे हुए हैं। पहले यहां कमरे के लिए 11 हजार रुपए तक वसूले जाते थे। हॉस्टल्स में बायोमीट्रिक अटेंडेंस, सुरक्षा का पूरा ध्यान हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल बताते हैं- बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ज्यादातर हॉस्टल्स में बायोमीट्रिक अटेडेंस सिस्टम है। यहां हॉस्टल में आने और जाने का समय रिकॉर्ड रहता है। इसके अलावा इसकी सूचना बच्चों के माता-पिता को भी दी जाती है। कमरों में एंटी हैंगिग डिवाइस पहले से ही इंस्टॉल है। रात 10 बजे बाद बच्चों को बाहर जाने की अनुमति नहीं रहती है। हर स्टूडेंटस से वार्डन रोज संपर्क करते हैं। कॉशन (सिक्योरिटी) मनी लेना बंद कर दिया गया है। मेस में मेन्यू के आधार पर कीमत कोटा में हॉस्टल मेस के अलावा ओपन मेस भी चलते हैं। इनमें 3 हजार से 3500 रुपए तक में बच्चों को आसानी से खाना मिल रहा है। मेस की रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मेन्यू के आधार पर अलग-अलग मेस का अलग-अलग रेट है। बच्चे मेस में आकर खाना खा सकते हैं या उनके पीजी रूम तक मेस की तरफ से टिफिन भिजवाया जाता है। बच्चों के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन कोचिंग स्टूडेंट्स के लिए ASWS (ऑल स्टूडेंटस वेलफेयर सोसायटी) भी काम कर रही है, जिसमें कोचिंग संस्थानों के मेंटर्स काम करते है। जैसे- एमपी–हरियाणा से आए स्टूडेंट्स कोटा में पिछले एक साल से NEET की तैयारी कर रहे हरियाणा के हर्ष मलिक ने अपने छोटे भाई रक्षित को भी कोचिंग के लिए कोटा बुलाया है। हर्ष ने बताया यहां पर फैकल्टी दूसरी जगह से काफी अच्छी है। टीचर्स का सपोर्ट रहता है ताकि बच्चा अपना बेस्ट दे सके। हरियाणा में इतनी अच्छी व्यवस्था नहीं है, जितनी यहां है। निगेटिव बातों को लेकर हर्ष ने कहा- ऐसी बात तब आती है, जब स्टूडेंट अपना 100 फीसदी नहीं दे रहा होता है। रीवा (मध्य प्रदेश) के नमन ने भी इसी साल कोटा में एडमिशन लिया है। उसके साथ दोस्त श्रीकांत भी कोटा पहली बार आया है। नमन ने बताया कि कोटा का रिव्यू बहुत अच्छा है। यहां पढ़ाई का माहौल है। यहां हॉस्टल के ऑप्शन हैं और खाने की भी कोई दिक्कत नहीं है। एक स्टूडेंट साल में साढ़े 3 से 4 लाख रुपए खर्च करता है। पेरेंट्स बोले– कोटा में अच्छा माहौल, रिजल्ट बेहतर प्रतापगढ़ (यूपी) से आए राजेंद्र सरकारी टीचर हैं। उन्होंने बताया कि जेईई की तैयारी के लिए बेटे का एडमिशन करवाने कोटा आए हैं। हमारी तरफ के कई बच्चे कोटा में पढे़ हैं। उन्होंने बेटे को कोटा पढ़ाने की सलाह दी थी। हमने पटना भी जाकर पता किया था, लेकिन वहां वैसा माहौल नहीं था। हनुमानगढ़ से आए नरेश कुमार ने बताया- उनकी बेटी कोलकाता रहती है। वह अपने बच्चे का एडमिशन करवाने के लिए कोटा आई है। उसके साथ कोटा आया हूं। कोटा का ऑल ओवर सिनेरियो बहुत अच्छा है। पिछले सालों के रिजल्ट देखे हैं। उनका आउटपुट देखने के बाद ये निर्णय लिया है।
Dainik Bhaskar जग्गी हत्याकांड: अजित जोगी के बेटे अमित जोगी दोषी करार:3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर, हाईकोर्ट ने माना राजनीतिक साजिश
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को दोषी करार दिया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने उन्हें तीन सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया है। वहीं फैसले पर अमित जोगी ने कहा कि हाईकोर्ट ने बिना पूरा सुनवाई का मौका दिए उन्हें दोषी ठहरा दिया, जो उनके लिए अप्रत्याशित है। उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है। सुनवाई के दौरान सतीश जग्गी ने कोर्ट को बताया कि उनके पिता की हत्या एक राजनीतिक साजिश के तहत कराई गई थी। CBI ने 11 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की थी, जिसमें हत्या से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य शामिल हैं। इन तथ्यों के आधार पर हाईकोर्ट ने CBI की अपील स्वीकार करते हुए अमित जोगी को सरेंडर करने का आदेश दिया। बता दें कि ट्रायल कोर्ट ने पहले उन्हें बरी कर दिया था, लेकिन बाद में मामला दोबारा खोला गया। जग्गी हत्याकांड के बारे में जानिए 4 जून 2003 को राजधानी रायपुर में एनसीपी नेता रामावतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 31 अभियुक्त बनाए गए थे, जिनमें से बल्टू पाठक और सुरेंद्र सिंह सरकारी गवाह बन गए थे। अमित जोगी को छोड़कर बाकी 28 लोगों को सजा मिली थी। हालांकि 31 मई 2007 को रायपुर की विशेष अदालत ने सबूतों के अभाव में अमित जोगी को बरी कर दिया था। रामअवतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने अमित जोगी को बरी करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। जिस पर अमित के पक्ष में स्टे लगा था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने केस को हाईकोर्ट भेज दिया। हत्याकांड के दोषियों की अपील खारिज डिवीजन बेंच ने 2 साल पहले रामावतार जग्गी हत्याकांड के दोषियों की अपील को खारिज कर दिया था, जिसमें डिवीजन बेंच ने आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा था। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने CBI की अपील स्वीकार करते हुए मामला फिर से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भेजने का निर्देश दिया था, जिससे मामले पर विस्तार से सुनवाई हो सके। हत्याकांड के बाद पुलिस की शुरूआती जांच में पक्षपात और असंतोष के आरोप लगने पर राज्य सरकार ने जांच CBI को सौंपी थी, तब CBI ने अपनी जांच में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी समेत कई लोगों पर हत्या और साजिश के आरोप लगाए थे। हालांकि सबूतों के अभाव में अमित जोगी को बरी कर दिया गया था, लेकिन अब केस रिओपन हुआ है। सतीश जग्गी का आरोप- तत्कालीन राज्य सरकार की प्रायोजित थी हत्या हाईकोर्ट में अपील पर रामावतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी के अमित जोगी की दोषमुक्ति के खिलाफ पेश क्रिमिनल अपील पर उनके अधिवक्ता बीपी शर्मा ने तर्क दिया था। उन्होंने बताया था कि हत्याकांड की साजिश तत्कालीन राज्य सरकार की ओर से प्रायोजित थी। जब CBI की जांच शुरू हुई, तब सरकार के प्रभाव में सारे सबूतों को मिटा दिया गया था। ऐसे केस में सबूत अहम नहीं हैं, बल्कि षड्यंत्र का पर्दाफाश जरूरी है। लिहाजा इस केस के आरोपियों को सबूतों के अभाव में दोषमुक्त नहीं किया जा सकता। जानिए कौन थे रामावतार जग्गी कारोबारी बैकग्राउंड वाले रामावतार जग्गी देश के बड़े नेताओं में शुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के बेहद करीबी थे, जब शुक्ल कांग्रेस छोड़कर NCP में शामिल हुए तो जग्गी भी उनके साथ-साथ गए। विद्याचरण ने जग्गी को छत्तीसगढ़ में NCP का कोषाध्यक्ष बना दिया था। हत्याकांड में 28 लोग पाए गए दोषी जग्गी हत्याकांड में अभय गोयल, याहया ढेबर, वीके पांडे, फिरोज सिद्दीकी, राकेश चंद्र त्रिवेदी, अवनीश सिंह लल्लन, सूर्यकांत तिवारी, अमरीक सिंह गिल, चिमन सिंह, सुनील गुप्ता, राजू भदौरिया, अनिल पचौरी, रविंद्र सिंह, रवि सिंह, लल्ला भदौरिया, धर्मेंद्र, सत्येंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह परिहार, विनोद सिंह राठौर, संजय सिंह कुशवाहा, राकेश कुमार शर्मा, (मृत) विक्रम शर्मा, जबवंत, विश्वनाथ राजभर दोषी पाए गए थे। 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा इस हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाने वालों में 2 तत्कालीन CSP और एक तत्कालीन थाना प्रभारी के अलावा रायपुर मेयर एजाज ढेबर के भाई याहया ढेबर और शूटर चिमन सिंह शामिल हैं। ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 23 साल पुराना जग्गी मर्डर केस फिर खुला:जोगी बोले- 11000 पन्नों का केस, कॉपी तक नहीं; सतीश बोले- ये एक बेटे की लड़ाई छत्तीसगढ़ के 23 साल पुराने बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर सुनवाई शुरू हो गई है। 2003 में कांग्रेस नेता रामावतार जग्गी की रायपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच CBI को सौंपी गई थी, जिसमें कई आरोपियों को दोषी ठहराया गया, जबकि अमित जोगी को सबूत के अभाव में बरी कर दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर…
Dainik Bhaskar जंग के चलते तेजस के इंजन की सप्लाई रुकी:अमेरिकी कंपनी को डिलीवरी देनी है, अब साल के अंत में आएंगे
मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण भारत के बहुप्रतीक्षित लड़ाकू विमान तेजस के इंजन की सप्लाई रुक गई है। इन विमानों के इंजन सप्लाई करने वाली अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को कह दिया है कि अभी सप्लाई नहीं दे पाएंगे। भास्कर को भरोसेमंद सूत्रों ने बताया कि अब साल के अंत तक ही इंजन मिलने की उम्मीद है। 113 इंजनों की आपूर्ति का करार हुआ था। HAL ने मार्च 2026 तक 24 तेजस विमान वायुसेना को देने का वादा किया था। लेकिन, एचएएल में खड़े 9 तेजस एमके 1ए विमान इंजन के अभाव में वायुसेना को नहीं मिल पा रहे हैं। जबकि 5 विमान पूरी तरह तैयार हैं। 19 विमानों के एयर फ्रेम भी तैयार हैं। यदि आपूर्ति बहाल होती है तो इस साल 24 और अगले साल तक 30 इंजन मिल जाएंगे। 9000 करोड़ की 113 इंजनों की डील पर कंपनी आगे बढ़ पाएगी। 2021ः HAL को 83 तेजस मार्क-1A का ऑर्डर, अभी 1 भी डिलीवरी नहीं इससे पहले फरवरी 2021 में सरकार ने HAL के साथ 83 तेजस मार्क-1A खरीदने के लिए 48,000 करोड़ का करार किया था, लेकिन HAL अमेरिकी इंजन की डिलीवरी में देरी की वजह से अभी तक एक भी एयरक्राफ्ट नहीं सौंप पाया है। उम्मीद है कि 2028 तक HAL सभी एयरक्राफ्ट्स वायुसेना को सौंप देगा। इसके लिए HAL को GE की ओर से अभी तक 4 इंजन भी मिल चुके हैं। तेजस एयरक्राफ्ट का एडवांस वर्जन मार्क-1A LCA तेजस मार्क-1A लड़ाकू विमान को पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के बीकानेर स्थित नाल एयरबेस पर तैनात करने की योजना है। रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि इस जेट में स्वयं रक्षा कवच और कंट्रोल एक्चुएटर होंगे। तेजस मार्क-1A के 65% से ज्यादा उपकरण भारत में बने हैं। मार्क 1A, सिंगल इंजन वाले तेजस एयरक्राफ्ट का एडवांस वर्जन है। यह चौथी पीढ़ी का हल्का लड़ाकू विमान है, जो कम वजन के बावजूद बेहद फुर्तीला है। इसमें अपग्रेडेड एवियॉनिक्स और रडार सिस्टम लगे हैं। तेजस के पुराने वर्जन को भी HAL ने डेवलप किया है। इसे एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) और DRDO की मदद से बनाया गया है। इसे हवा, पानी और जमीन पर हमलों के लिए डिजाइन किया गया है। यह मुश्किल हालात में भी अपने टारगेट को निशाना बना सकता है। मार्क-1A एयरक्राफ्ट वायुसेना के मिग-21 के बेड़े का रिप्लेसमेंट है। मिग-21 26 सितंबर को रिटायर हो चुका है। इसने 62 साल की सर्विस के दौरान 1971 युद्ध, कारगिल और कई बड़े मिशन में अहम भूमिका निभाई थी। PM मोदी भी तेजस में उड़ान भर चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 नवंबर 2022 को बेंगलुरु में तेजस फाइटर प्लेन में उड़ान भरी थी। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की फाइटर प्लेन में यह पहली उड़ान थी। तेजस में उड़ान भरने से पहले मोदी बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) भी पहुंचे थे। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें... रूसी तकनीक से भारत में बनेंगे सिविल एयरक्राफ्ट SJ-100:HAL और रूस की सरकारी कंपनी में समझौता; UDAN स्कीम के लिए गेम चेंजर हो सकता है रूस के SJ-100 सिविल कम्यूटर एयरक्राफ्ट अब भारत में भी बनेंगे। इसके लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने रूस की यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन के साथ एक MoU साइन किया है। ये छोटे शहरों को हवाई कनेक्टिविटी देने वाली UDAN स्कीम के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें...

Dainik Bhaskar गौतम अडाणी ने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए:चार्टर्ड फ्लाइट से अयोध्या पहुंचे; गुरुकुल में छात्रों से मुलाकात की, सम्मानित किया
जानेमाने उद्योगपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने गुरुवार को परिवार के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद आरती की। पुजारी से तिलक लगवाया। प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर का भ्रमण कर राम मंदिर निर्माण के बारे में ट्रस्ट के सदस्यों से जानकारी ली। इससे पहले, बिजनेसमैन गुरुवार सुबह 8.30 बजे पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अयोध्या पहुंचे। अहमदाबाद से 2 चार्टर्ड फ्लाइट्स से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुए। लंबे काफिले के साथ सीधे श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। यहां उनका अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने अयोध्या के निशुल्क गुरुकुल महाविद्यालय में छात्रों से मुलाकात की। उन्हें सम्मानित किया। गुरुकुल की पुरानी परंपरा और आधुनिक परंपरा के बारे जाना। उन्होंने AI तकनीक से गुरुकुल को आधुनिक बनाने का आश्वासन दिया। रामलला के दर्शन के बाद गौतम अडाणी ने कहा- रामलला का दर्शन का अवसर मेरे और परिवार को मिला है। यह बहुत की भावपूर्ण और गौरव का क्षण है। यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। अब गौतम अडाणी लखनऊ रवाना होंगे। सीएम योगी से मुलाकात करेंगे। इससे पहले गौतम अडानी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या आए थे। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे। सबसे पहले 5 तस्वीरें देखिए- 16 साल की उम्र में शुरू कर दिया था कारोबार किडनैप कर मांगी गई थी 11 करोड़ की फिरौती साल 1998 का पहला दिन था। गौतम अडाणी और शांतिलाल पटेल अहमदाबाद के कर्णवती क्लब से कार पर सवार हुए। ये कार मोहम्मदपुरा रोड की तरफ जा रही थी। रास्ते में बीच सड़क पर एक स्कूटर खड़ा मिला। कार जैसे ही रुकी, तभी वहां एक वैन पहुंची। वैन में सवार लोगों ने अडाणी और पटेल को किडनैप कर लिया और किसी अज्ञात जगह पर ले गए। पुलिस चार्जशीट के मुताबिक इन दोनों को छोड़ने से पहले 11 करोड़ रुपए फिरौती मांगी गई थी। 26/11 हमले में भी बाल-बाल बचे ऐसा ही एक वाकया 26 नवंबर 2008 का है। गौतम अडाणी मुंबई के ताज होटल स्थित वेदर क्राफ्ट रेस्टोरेंट में दुबई पोर्ट के सीईओ मोहम्मद शर्राफ के साथ डिनर कर रहे थे। उन्होंने देखा कि कुछ आतंकी होटल में घुस आए हैं और ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं। 26 नवंबर की पूरी रात उन्होंने होटल के बेसमेंट में दहशत के साये में बिताई। 27 नवंबर की सुबह उन्हें बचाया गया। अपने प्राइवेट विमान से अहमदाबाद पहुंचते ही उन्होंने कहा, 'मैंने 15 फीट की दूरी से मौत देखी है।' ------------------------ ये खबर भी पढ़िए… चोर का पीछा कर रहे सिपाही के दोनों पैर कटे:गोंडा स्टेशन पर आरोपी हिरासत से भागा, सिपाही पकड़ने दौड़ा तो ट्रेन की चपेट में आया यूपी के गोंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस हिरासत से भाग रहे चोर को पकड़ने की कोशिश में GRP सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरा खाल के सहारे लटका है। घटना मंगलवार रात 12 बजे की है। जख्मी होने के बाद भी सिपाही आकाश सिंह (29) ने चोर सुनील कुमार (35) को पकड़ लिया। चीख-पुकार सुनकर जीआरपी स्टेशन से पुलिसवाले आ गए। उन्होंने चोर को दबोच लिया। पढ़ें पूरी खबर…
Dainik Bhaskar हिमाचल में प्रीमियम शराब ₹105 तक महंगी:वाइन के शौकीन टूरिस्ट के बजट पर पड़ेगा असर, MPR से अधिक रेट पर नहीं बिकेगी
हिमाचल प्रदेश में शराब महंगी हो गई है। इसका असर लोकल लोगों के साथ देशभर से पहाड़ों पर घूमने आने वाले पर्यटकों पर भी पड़ेगा। शराब के शौकीन टूरिस्ट और लोकल को राज्य में अब महंगे दाम पर शराब मिलेगी। एक्साइज डिपार्टमेंट ने 2026-27 के लिए शराब के रेट तय कर दिए है। अंग्रेजी शराब के रेट अधिकतम 105 रुपए प्रति बोलत तक बढ़ाए हैं, जबकि रेगुलर ब्रांड की शराब के दाम में 10 से 30 रुपए तक की बढ़ौतरी की गई है। ऑफिसर चॉइस शराब में सबसे कम 10 रुपए बढ़ाए गए। हिमाचल में पहले यह 535 रुपए की मिल रही थी, अब इसके 545 रुपए देने होंगे। रॉयल स्टैग की कीमत 750 से बढ़ाकर 770 रुपए प्रति बोतल की गई है। VAT 69 की कीमत में सबसे ज्यादा 105 रुपए बढ़ाए गए हैं। यानी प्रीमियम शराब के ज्यादा रेट बढ़ाए है। MRP में बिकेगी शराब एक्साइज डिपार्टमेंट ने 2026-27 के लिए एमआरपी के तहत ही ठेके नीलाम किए हैं। बीते वित्त वर्ष ही एमएसपी को समाप्त कर एमआरपी की व्यवस्था शुरू की गई थी। यानी अब कोई भी ठेका संचालक तय एमआरपी से अधिक दाम पर शराब नहीं बेच सकेगा। एमआरपी सिस्टम का फायदा यह है कि पर्यटकों को ओवरचार्जिंग से सुरक्षा मिलती है और वे तय कीमत से ज्यादा भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं होते। प्रदेश में शराब ठेकों की पहली बार ऑनलाइन नीलामी की गई है। शराब ठेकों में रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य एक्साइज डिपार्टमेंट ने शराब के सभी ठेकों पर रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य किया है। इसे लेकर ठेका संचालकों को ऑक्शन के दौरान ही सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही विभाग ने अपने अधिकारियों को भी शराब ठेकों की रूटीन जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी शराब उपभोक्ता के साथ कोई धोखाधड़ी न हो। एक्साइज एंड टेक्सेशन इंस्पेक्टर का फोन नंबर भी लिखना होगा विभाग ने रेट लिस्ट पर संबंधित क्षेत्र के एक्साइज एंड टेक्सेशन इंस्पेक्टर का फोन नंबर भी लिखना अनिवार्य किया है। ऐसा नहीं करने वाले शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में यदि कोई ठेका संचालक किसी उपभोक्ता से एमआरपी से अधिक रेट वसूलता है, तो वह संबंधित अधिकारी को फोन पर शिकायत कर सकेगा। होटल-बार में प्रीमियम शराब के रेट बढ़ेंगे प्रीमियम शराब महंगी होने से होटलों को अपने मेन्यू रेट में आंशिक बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। इससे हाई-एंड टूरिस्ट के खर्च में बढ़ोतरी होगी, लेकिन मध्यम वर्ग पर इस बढ़ौतरी का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। बाहर से दो बोतल से ज्यादा लाने की अनुमति नहीं हिमाचल में हर साल ढाई से 3 करोड़ टूरिस्ट घूमने आता है। इनमें ज्यादा टूरिस्ट पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के होते है। ऐसे में शराब के रेट में बढ़ौतरी के बाद बाहर से भी टूरिस्ट अपने साथ शराब ला सकते हैं। मगर पर्सनल यूज के लिए 2 बोतल से ज्यादा शराब लाने की अनुमति नहीं है। -------------- यह खबर भी पढ़ें… हिमाचल में चिट्टा-तस्करों के पंचायत चुनाव लड़ने पर लगेगी रोक: विधानसभा में आज कानून बना रही सरकार, सोसायटी-बैंक डिफॉल्टर भी बाहर होंगे हिमाचल प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव की घोषणा से पहले चिट्टा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कानून में सख्त प्रावधान करने जा रही है। राज्य में ऐसे लोगों को पंचायत चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित ठहराया जाएगा। (पूरी खबर पढ़ें)
Dainik Bhaskar सूत्रों का दावा- संसद का बजट सत्र जारी रहेगा:अप्रैल के तीसरे हफ्ते में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन, परिसीमन आयोग विधेयक लाएगी सरकार
संसद का बजट सत्र गुरुवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने की संभावना नहीं है, क्योंकि सरकार अप्रैल के तीसरे हफ्ते में इसे फिर से बुलाने की योजना बना रही है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि सरकार लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 करने के लिए एक संशोधन विधेयक लाने की योजना बना रही है। फिलहाल, लोकसभा में 543 सीटें हैं। प्रस्तावित 50% की बढ़ोतरी के साथ, सीटों की संख्या बढ़कर 816 हो जाएगी, जिसमें से 273 (लगभग एक तिहाई) सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। सरकार का मकसद 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' में संशोधन करना है। इसके जरिए महिलाओं के लिए तय कोटे को परिसीमन प्रक्रिया से अलग करना है। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' साल 2023 में पारित किया गया था। इसके अलावा, एक अलग 'परिसीमन बिल' भी पेश किया जाएगा। महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने के लिए, इन दोनों बिलों को संवैधानिक संशोधन के तौर पर पारित किया जाना जरूरी है। उम्मीद है कि नई लोकसभा में सीटों की संख्या 800 से ज्यादा होगी। गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हुआ था। ब्रेक के बाद 9 मार्च को फिर से शुरू हुआ। पहले इसके खत्म होने की तय तारीख 2 अप्रैल थी। बुधवार को 4 अहम बिल पास हुए संसद ने बुधवार को चार अहम कानून पास किए, जन विश्वास बिल, इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) बिल में अहम संशोधन, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) बिल 2026, और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2026 । जबकि विपक्षी पार्टियों ने दोनों सदनों से वॉकआउट किया। विपक्ष ने चर्चा की कमी, संसदीय प्रक्रियाओं की अनदेखी और सशस्त्र बलों के जवानों के साथ अन्याय का आरोप लगाया। राज्यसभा ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) बिल 2026 को ध्वनि मत से पास कर दिया। लोकसभा इसे 30 मार्च को ही मंजूरी दे चुकी थी। उच्च सदन ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) बिल 2026 को भी पास कर दिया। हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज इसे लोकसभा में पेश करेंगे। जन विश्वास बिल और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2026 को लोकसभा में पास किया जा चुका है। सदन के दूसरे फेज के पिछले 13 दिन की कार्यवाही… 1 अप्रैल: अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल पास लोकसभा ने बुधवार को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल, 2026 पास कर दिया है। इस बिल के जरिए अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी का कानूनी दर्जा मिलेगा। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह बिल पेश किया था। इस पर एक घंटे से ज्यादा बहस हुई, जिसके बाद इसे ध्वनिमत से मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा आज लोकसभा से जन विश्वास बिल और राज्यसभा से CAPF बिल भी पास हो गया। पढ़ें पूरी खबर… 30 मार्च: शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, उसे कीमत चुकानी होगी अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि भारत नक्सल-मुक्त हो गया है, ऐसा हम कह सकते हैं। अपनी डेढ़ घंटे स्पीच के दौरान शाह ने कहा- हमने 31 मार्च तक देश को नक्सल-मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा था। मैं पूरी व्यवस्था होने के बाद देश को भी सूचित करूंगा। शाह ने कहा- जो लोग पूरी व्यवस्था को नकार कर हथियार उठा लेते हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। सालों से भोले-भाले आदिवासियों को अंधेरे में रखा गया। वामपंथियों ने अपनी विचारधारा को फैलाने के लिए आदिवासियों को बहकाया। पढ़ें पूरी खबर… 25 मार्च: जयशंकर बोले- हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 25 मार्च को संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में कहा था कि भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है और हम किसी के लिए भी मध्यस्थता नहीं करते। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने यह जवाब कांग्रेस नेता तारिक अनवर के बयान पर दिया। बैठक में तारिक अनवर ने कहा था कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत मूकदर्शक बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… 24 मार्च : मोदी बोले- होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में मंगलवार को 21 मिनट बोले। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे हुए हैं। ये चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल, फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई पर असर पड़ा है। पूरी खबर पढ़ें… 23 मार्च : पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… 18 मार्च : देवगौड़ा सहित 59 सांसदों की राज्यसभा से विदाई अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश, आरपीआई नेता रामदास आठवले शामिल हैं। हालांकि पवार और आठवले राज्यसभा के लिए फिर चुन लिए गए। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद को एक ओपन यूनिवर्सिटी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 17 मार्च : लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 16 मार्च : राज्यसभा में LPG संकट पर हंगामा, खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामे के पूरा हुआ। इधर राज्यसभा में LPG सिलेंडर के संकट को लेकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। पूरी खबर पढ़ें… 13 मार्च : LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी:वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में LPG संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल गांधी समेत विपक्ष के सांसदों ने 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विदेशों में हो रहे घटनाक्रम के कारण हमारे देश में कुछ मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सरकार जरूरी फंड मुहैया कराने और पूरी तरह तैयार रहने के लिए कदम उठा रही है। पूरी खबर पढ़ें… 12 मार्च: राहुल बोले- पेट्रोलियम मंत्री ने एपस्टीन को दोस्त कहा था; स्पीकर ने बोलने से रोका, एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगे राहुल गांधी ने लोकसभा में गुरुवार को LPG संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘किसी भी देश की बुनियाद उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है। अगर अमेरिका यह तय करे कि हम रूस से गैस या तेल खरीद सकते हैं या नहीं, तो यह समझ से परे है। पेट्रोलियम मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं। स्पीकर बिरला ने राहुल को रोका। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री से बोलने को कहा। पुरी ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्षी सांसद एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगाने लगे। पूरी खबर पढ़ें… 11 मार्च : शाह बोले- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे; LPG कीमत बढ़ोतरी पर लोकसभा में हंगामा बुधवार को सदन की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कई सदस्य वेल में पहुंच गए। विपक्ष का विरोध जारी रहने के कारण अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे दिलीप सैकिया ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। वहीं शाह ने राहुल पर आरोप लगाया कि राहुल सदन में PM मोदी से आकर गले लग जाते हैं। आंख मारते हैं। फ्लाइंग किस देते हैं। मुझे तो बोलने में भी शर्म आती है। ये स्पीकर के आचरण पर सवाल करते हैं। अपने आचरण पर भी तो सवाल करिए। पूरी खबर पढ़ें… 10 मार्च : गोगोई बोले- राहुल को 20 बार टोका गया; रिजिजू का जवाब- प्रियंका को नेता प्रतिपक्ष बनाते तो अच्छा होता कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि 2 फरवरी को नेता विपक्ष राहुल गांधी जब बोल रहे थे, तब उन्हें बार-बार रोका गया। स्पीकर सर ने उनके तर्क पर सबूत देने का कहा। 9 फरवरी को शशि थरूर जब बोल रहे थे, तब उनका माइक बंद कर दिया गया। इस पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रियंका को LoP बनाते तो कुछ अच्छा होता। देखिए प्रियंका हंस रही हैं। जो अच्छा व्यवहार करे तो उसकी सराहना करनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 9 मार्च: वेस्ट एशिया पर संकट जयशंकर बोले- हम शांति और बातचीत से समाधान के पक्ष में विदेश मंत्री ने सोमवार को पहले राज्यसभा में और फिर लोकसभा में गल्फ देशों से भारतीयों की वापसी और एनर्जी संकट को लेकर तैयारियों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है। पूरी खबर पढ़ें…

Dainik Bhaskar मेरी गलती पर पति सजा देगा, गांव के लोग क्यों:महिला बोली- मुझे छूने का हक किसने दिया; नालंदा गैंगरेप की कोशिश के वीडियो की कहानी
'अगर मैंने गलती की है तो मेरा पति है, मेरे सास-ससुर हैं, मेरा पूरा परिवार है, सजा देने का हक सिर्फ मेरे अपने लोगों को है। समाज और गांव के लोग मुझे सजा देने वाले कौन होते हैं। मैं कैसी हूं, मैंने जो भी किया, उसे मेरे पति देखेंगे, गांव के लोगों को कोई हक नहीं है कि मेरे साथ दरिंदगी करें। मुझे पूरे समाज में बेइज्जत करें।' ये बातें नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र की रहने वाली 32 साल की महिला ने कहीं। महिला के साथ क्या हुआ था? महिला आखिर किस बात को लेकर गांव के लोगों पर गंभीर आरोप लगा रही है? महिला की ओर से पुलिस को क्या बताया गया है? पुलिस ने महिला की शिकायत पर अब तक क्या कार्रवाई की है? पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला क्या है? नूरसराय थाना क्षेत्र की रहने वाली 32 साल की शादीशुदा महिला के साथ 26 मार्च की शाम को गैंगरेप की कोशिश की गई। महिला को सेमी न्यूड कर गांव में उसकी परेड कराई गई। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने महिला के साथ दरिंदगी की कोशिश का वीडियो भी बनाया। हालांकि, वारदात के दौरान गांव के कुछ लोगों की ओर से बीच बचाव भी किया। इसके बाद महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया गया। वहीं, महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो आरोपियों ने महिला के साथ दरिंदगी की कोशिश के बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जानकारी के मुताबिक, महिला दो बच्चों की मां है। महिला का पति प्राइवेट जॉब के सिलसिले में बिहार से बाहर रहता है। महिला अपने बच्चों, सास-ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। वारदात वाले दिन महिला घर से राशन लाने के लिए निकली थी। महिला के मुताबिक, राशन लेकर वो लौट रही थी, तभी गांव के तीन लड़कों ने अंधेरे का फायदा उठाकर दबोच लिया। तीनों आरोपियों ने गैंगरेप की कोशिश की। किसी तरह खुद को आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया। इस मामले पर महिला ने क्या कहा? वीडियो सामने आने के बाद मीडियाकर्मियों ने बुधवार को पीड़ित महिला से बातचीत की कोशिश की। इस दौरान महिला मीडिया के सामने नहीं आई, लेकिन दरवाजे के पीछे खड़े होकर अपनी बातें बताई। महिला ने कहा कि गांव के लोगों को किसने हक दिया कि वो मुझे गलत तरीके से हाथ लगाएंगे। मैंने जो किया था, उसे मेरे परिवार तक पहुंचाना चाहिए था, जो परिवार को मंजूर होता, उसकी सजा मैं भुगत लेती, मेरे साथ गलत हरकत कर वीडियो बनाना कहां का न्याय है? मेरे साथ जिसने भी गलत किया है, उनका चेहरा वीडियो में दिख रहा है, पुलिस उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। महिला बोली- पुलिस कार्रवाई कर रही है मीडियाकर्मियों से बातचीत में पीड़ित महिला ने कहा कि मैंने प्रशासन को बता दिया है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है, लेकिन मुझे मीडिया से कोई बात नहीं करनी है। अगर कोई मुझे इस मामले में दोषी मान रहा है, तो ठीक है, मैं दोषी हूं। पुलिस को जो कार्रवाई करनी होगी, करेगी। अब जानिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में क्या है? 42 सेकेंड के वीडियो को आरोपियों ने 3 क्लिप में बांटा और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला और एक अन्य शख्स एक मकान की खिड़की से नीचे कूद रहे हैं। खिड़की के पास गांव के लोगों की भीड़ जुटी है। महिला और शख्स जैसे ही खिड़की से कूदकर बाहर आते हैं, गांव के लोग दोनों को पकड़ लेते हैं। एक अन्य वीडियो में दिख रहा है कि गांव के लोग पकड़े गए शख्स के साथ मारपीट कर रहे हैं, उसे गालियां दी जा रही है। वीडियो में यह भी दिख रहा कि महिला को तीन लोग पकड़े हुए हैं, जिनकी पहचान अशोक यादव, रविकांत और मुन्ना पांडे के रूप की गई है। महिला की ओर से अशोक यादव और रविकांत को आरोपी बनाया गया है। महिला का कहना है कि भीड़ के चंगुल से छुड़ाने में मुन्ना पांडे ने मेरी मदद की थी, वो आरोपियों में शामिल नहीं है। गांव के लोगों मुताबिक, आरोपी अशोक यादव पेशे से ट्रक ड्राइवर है, जबकि रविकांत पढ़ाई करता है। तीसरे वीडियो में दिख रहा है कि महिला को गांव के कुछ लड़कों ने गलत तरीके से पकड़ा है। आरोपी महिला को घसीटते हुए आगे की ओर बढ़ रहे हैं। इस दौरान महिला आरोपियों से बार-बार खुद को छोड़ने की गुहार लगा रही है, लेकिन उसके साथ मौजूद लड़के उसके साथ लगातार बदतमीजी करते हैं और गालियां देते दिख रहे हैं। आरोपियों के आगे कुछ लड़के चल रहे हैं, जिससे आरोपी वीडियो बनाने की बात कह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने महिला को गांव में कुछ दूर तक घुमाया, उसके साथ गैंगरेप की कोशिश की। वीडियो में कुछ महिलाएं दिख रही है, जिनके पास महिला लिपटकर खुद को बचा रही है। महिला ने क्यों कहा- गलती की है तो पति सजा देगा वायरल वीडियो में महिला एक युवक के साथ निकलते दिख रही है। इस संबंध में जब गांव के लोगों से दैनिक भास्कर ने बातचीत की, तो गांव के लोगों ने प्रेम प्रसंग की बात बताई। गांव के लोगों ने बताया कि महिला का गांव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव में सभी को इसकी जानकारी है। स्थानीय महिला सुनीता देवी ने बताया कि पूरा टोला इस संबंध से वाकिफ था। 10 मार्च को भी रजरप्पा में दोनों को पकड़ा गया था, जिसके बाद विवाद हुआ था। आरोपी रविकांत की मां ने क्या कहा आरोपी रविकांत कुमार की मां देवंती देवी ने बताया कि घटना वाले दिन मेरा बेटा शाम के समय अपनी जींस ठीक करवाने (कटाने) गया था। इसी दौरान अचानक शोर मचा कि एक लड़का और लड़की किसी कमरे में बंद हैं। कुछ युवकों ने कमरे का ताला लगा दिया था और हंगामा शुरू कर दिया था। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय युवक जुट गए, जिसमें रविकांत भी शामिल था। भीड़ ने लड़के-लड़की को बाहर निकाला और उनके साथ मारपीट शुरू की। इस दौरान रविकांत ने लड़की को बचाने की कोशिश की। असली दोषियों को छोड़कर मेरे बेटे का नाम इस मामले में घसीटा जा रहा है। मेरे बेटे की उम्र 18 साल है और वो पढ़ाई कर रहा है। वह केवल भीड़ का हिस्सा बनकर खड़ा था और अपने मोहल्ले की साख बचाने की कोशिश कर रहा था। प्रशासन मामले की गहनता से जांच करे, लेकिन निर्दोष को दंडित न किया जाए। ‘महिला अपना मोबाइल ठीक कराने मेरे बेटे के दुकान पहुंची थी’ पीड़ित महिला के प्रेमी घनश्याम साव की मां प्रमिला देवी ने बताया कि गांव की महिला अपना खराब मोबाइल ठीक कराने के लिए पहुंची थी। दुकान बंद होने की वजह से वो दलान के पास चली गई। इसी दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर हंगामा शुरू कर दिया। प्रेम प्रसंग की बात अफवाह है। मेरे बेटे और महिला के बीच किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। मोबाइल मरम्मत के पैसे के लेनदेन को लेकर महिला उनके बेटे के पास आई थी, जिसे कुछ लोगों की ओर से गलत तरीके से पेश किया। ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे डरकर वह गांव छोड़कर झारखंड चला गया है। पुलिस एक्शन पर क्या कहते हैं गांववाले वारदात के मुख्य आरोपियों में शामिल मतलू महतो की बेटी ने कहा कि मेरे पिता की उम्र 48 साल है। वीडियो में मेरे पिता कहीं भी नहीं दिख रहे हैं, इसके बावजूद महिला ने मेरे पिता को आरोपी बना दिया है। मेरे पिता ने सिर्फ पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। मतलू महतो की बेटी ने बताया कि महिला के साथ गलत होता देख पुलिस को फोन किया। लेकिन पुलिस ने उन्हीं को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वीडियो में मेरे पिता कहीं नहीं दिख रहे हैं। क्या पुलिस को सूचना देना अपराध है? दोषी खुलेआम घूम रहे हैं और निर्दोष को सलाखों के पीछे भेज दिया गया। गांव की दूसरी महिला उर्मिला देवी ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग घटनास्थल पर तमाशबीन थे या जिन्होंने मदद की, पुलिस उन्हें ही पकड़ रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर अब तक 8 गिरफ्तार बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर दो मुख्य अभियुक्तों अशोक यादव और मतलू महतो उर्फ नवनीत कुमार नरोत्तम को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसके बाद मंगलवार यानी 31 मार्च की रात छापेमारी कर 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसमें रंजन, सचिन, दशरथ, शैलेश, डोमन और सोनू शामिल है। एसपी बोले- कड़ी धाराओं के साथ स्पीडी ट्रायल की तैयारी एसपी ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 (मर्यादा भंग करना), 75 (यौन उत्पीड़न) और 76 (निर्वस्त्र करने का प्रयास) के तहत मामला दर्ज है। अब इसमें आईटी एक्ट की धाराएं और बीएनएस की धारा 70 को भी जोड़ा जा रहा है। पुलिस 30 दिनों के भीतर जांच पूरी कर न्यायालय से स्पीडी ट्रायल का अनुरोध करेगी, ताकि दोषियों को आजीवन कारावास जैसी कड़ी सजा दिलाई जा सके।
Dainik Bhaskar बंगाल में 35 दिनों में ₹274 करोड़ का सामान जब्त:राहुल गांधी ने बस में यमराज से मुलाकात का वीडियो शेयर किया
पश्चिम बंगाल में 26 फरवरी से 1 अप्रैल तक पुलिस ने ₹274 करोड़ से ज्यादा के कैश, शराब, नशीले पदार्थ और अन्य सामान जब्त किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ऑफिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। इन जब्तियों में ₹6.56 करोड़ कैश और ₹43.37 करोड़ की शराब शामिल हैं। इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को X पर यमराज से मुलाकात का वीडियो शेयर किया है। राहुल गांधी ने बताया कि यह मुलाकात केरल के बालुस्सेरी में बस यात्रा के दौरान हुई। वीडियो में यमराज के वेश में एक व्यक्ति उनसे बातचीत करता नजर आता है। राहुल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि UDF की ₹25 लाख रुपए तक की हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम से यमराज खुश नहीं हैं, क्योंकि इससे उनका काम कम हो जाएगा, लेकिन उनके लिए कोई दूसरा काम खोज लिया जाएगा। चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स:

Dainik Bhaskar चंडीगढ़ ब्लास्ट में 2 नए वीडियो सामने आए:पंजाब BJP ऑफिस के पास दिखे हमलावर, हमले के बाद भागते हुए कैद
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी के मुख्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट में 2 नए वीडियो सामने आए हैं। हमलावर हमले से कुछ मिनट पहले BJP ऑफिस के बगल वाले ऑफिस के बाहर खड़े थे। हमले के बाद हमलावर सड़क के दूसरी तरफ भाग गए। CCTV में दो हमलावर भागते हुए दिख रहे हैं। बुधवार शाम को पंजाब बीजेपी के मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट हुआ था। इससे मौके पर खड़ी कई कारों के शीशे टूट गए और आसपास की दीवार पर छर्रों के निशान बन गए। घटना के 2 वीडियो वायरल हुए, जिसमें से एक में व्यक्ति ग्रेनेड बम फेंकता दिखा। जबकि, दूसरे वीडियो में बाइक पर जाते दो लोग दिखे, जिन्हें हमलवार बताया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हुई, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने ली। अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा था कि क्रूड जैसी चीज फेंकी गई है। अब चंडीगढ़ पुलिस के साथ, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), भारतीय सेना और पंजाब पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। पंजाब BJP मुख्यालय के बाहर बम ब्लास्ट के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Dainik Bhaskar MP के भोपाल-सीहोर में ओले गिरे:यूपी के 20 शहरों में बारिश, 40 जिलों में अलर्ट; हरियाणा के 7 जिलों में बारिश से फसल बर्बाद
देश के पांच राज्यों में अगले तीन दिन मौसम में बदलाव रहेगा। मध्य प्रदेश के भोपाल में बुधवार दोपहर को बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने भोपाल में ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया है। उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश हो रही है। बुधवार को लखनऊ-अमेठी समेत 20 शहरों में बारिश हो रही है। तेज हवाएं चल रही हैं। फर्रुखाबाद में देर रात ओले गिरे। मौसम विभाग ने प्रदेश के 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में 2 अप्रैल से फिर एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने और उससे बारिश का दौर शुरू होने का अलर्ट है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 10 जिलों के मौसम में दोपहर बाद बदलाव हुआ। हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि से 7 जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा। वहीं 100 गांवों में खड़ी गेहूं, सरसों और चने की फसल खराब हो गई। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग की सोनप्रयाग घाटी में ओले गिरे और केदारघाटी में बारिश हुई। बाकी जगह मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। अगले 2 दिन मौसम का हाल

Dainik Bhaskar खबर हटके-अमेरिका के बीचोंबीच एक देश बना, सैंडल पहनना बैन:सबसे महंगी ₹9 करोड़ की चाय; यूरोप में चॉकलेट चोरी, यूपी पुलिस ने चुटकी ली
अमेरिका के बीचों-बीच एक शख्स ने अपना देश बना दिया, जहां सैंडल पहनना बैन है। वहीं एक ऐसी चाय, जिसे पीने के लिए आपको करोड़ों रुपए खर्च करने पड़ेंगे। उधर यूरोप में हुई चॉकलेट चोरी पर यूपी पुलिस ने चुटकी ली। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:वजन घटाने वाली दवाओं की बिक्री पर सरकार सख्त, बिना प्रिस्क्रिप्शन के नहीं बिकेंगी
केंद्र सरकार ने जीएलपी-1 आधारित वजन घटाने वाली दवाओं की अवैध बिक्री और विज्ञापन पर सख्ती बढ़ा दी है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने इन दवाओं की निगरानी तेज कर दी है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने व कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सरकार के अनुसार, ये दवाएं चिकित्सीय परामर्श वाली दवा (प्रिस्क्रिप्शन मेडिसिन) हैं, जिनका उपयोग टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे के लिए होता है। इनके गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, इसलिए इन्हें केवल विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और क्लीनिकों पर इनकी बढ़ती ‘ऑन-डिमांड’ उपलब्धता को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… 7 साल बाद दहेज का केस, कोर्ट ने रद्द की एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वैवाहिक विवादों में बिना ठोस वजह के एफआईआर दर्ज करने में देरी केस के लिए घातक हो सकती है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ 498ए समेत केस रद्द कर दिया, जिसमें 7 साल की देरी से शिकायत की गई थी। अदालत ने कहा कि कानून उन्हीं की मदद करता है जो अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहते हैं। बिना ठोस सबूत और सामान्य आरोपों के आधार पर वर्षों बाद की गई कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर रद्द करने से इनकार के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को भी पलट दिया। जीएसटी कलेक्शन 8.8% बढ़कर 2 लाख करोड़ पार मार्च में कुल जीएसटी कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया, जो मार्च 2025 के 1.83 लाख करोड़ रुपए से 8.8% अधिक है। बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) में कुल जीएसटी संग्रह 22.27 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के 20.55 लाख करोड़ रुपए से 8.3% ज्यादा है। दिल्ली में 1.4 लाख चीनी सीसीटीवी कैमरे हटेंगे, सुरक्षा कारणों से नई तकनीक से होंगे रिप्लेस राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बुधवार को बताया कि शहर में लगाए गए करीब 1.4 लाख चीनी सीसीटीवी कैमरों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। सरकार का कहना है कि सभी पुराने कैमरों को विश्वसनीय और सुरक्षित सिस्टम से बदला जाएगा। दिल्ली में फिलहाल पीडब्ल्यूडी के तहत करीब 2.74 लाख सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें से 50 हजार कैमरों को पहले चरण में बदलने की मंजूरी मिल चुकी है। मंत्री ने पूर्व सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सुरक्षा पहलुओं पर विचार किए चीनी कैमरे लगाए गए थे, जबकि ऐसे फैसले राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े होते हैं
Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:वजन घटाने वाली दवाओं की बिक्री पर सरकार सख्त, बिना प्रिस्क्रिप्शन के नहीं बिकेंगी
केंद्र सरकार ने जीएलपी-1 आधारित वजन घटाने वाली दवाओं की अवैध बिक्री और विज्ञापन पर सख्ती बढ़ा दी है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने इन दवाओं की निगरानी तेज कर दी है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने व कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। सरकार के अनुसार, ये दवाएं चिकित्सीय परामर्श वाली दवा (प्रिस्क्रिप्शन मेडिसिन) हैं, जिनका उपयोग टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे के लिए होता है। इनके गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, इसलिए इन्हें केवल विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और क्लीनिकों पर इनकी बढ़ती ‘ऑन-डिमांड’ उपलब्धता को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… महाराष्ट्र में e-KYC पूरा न करने पर 68 लाख 'लाड़की बहन' खाते बंद महाराष्ट्र सरकार की मुख्य योजना 'लाड़की बहिन योजना' के तहत लगभग 68 लाख खाते बंद कर दिए गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लाभार्थियों ने डेडलाइन से पहले जरूरी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की थी। इसके चलते अब सक्रिय खातों की संख्या घटकर लगभग 1.75 करोड़ रह गई है। e-KYC पूरा करने की डेडलाइन बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। अधिकारियों ने संकेत दिया कि इस समय सीमा में विस्तार के बाद बंद किए गए खातों की संख्या में बदलाव हो सकता है। यह योजना आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों की पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये का भत्ता देती है। टेलीकॉम विभाग ने मैसेजिंग ऐप्स के लिए SIM-बाइंडिंग की डेडलाइन 31 दिसंबर तक बढ़ाई सरकार ने इंडस्ट्री की मांग पर वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिगनल जैसे मोबाइल मैसेजिंग ऐप्स के लिए SIM-बाइंडिंग की डेडलाइन बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। SIM-बाइंडिंग नियम के तहत मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को किसी मोबाइल डिवाइस पर अपनी सर्विस तभी देने की अनुमति है, जब उस डिवाइस में कोई एक्टिव SIM मौजूद हो। टेलीकॉम विभाग (DoT) ने ऐप्स के वेब वर्जन के लिए अनिवार्य छह घंटे के लॉगआउट नियम को भी हटाकर, उसकी जगह रिस्क एनालिसिस पर आधारित लॉगआउट नियम लागू कर दिया है। इससे पहले 28 नवंबर 2025 को सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश जारी किए थे कि वे यह सुनिश्चित करें कि 26 फरवरी से उनकी सेवाएं डिवाइस में मौजूद एक्टिव SIM कार्ड से लगातार जुड़ी रहें, और 28 मार्च तक इस नियम के पालन की रिपोर्ट जमा करें। 7 साल बाद दहेज का केस, कोर्ट ने रद्द की एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वैवाहिक विवादों में बिना ठोस वजह के एफआईआर दर्ज करने में देरी केस के लिए घातक हो सकती है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ 498ए समेत केस रद्द कर दिया, जिसमें 7 साल की देरी से शिकायत की गई थी। अदालत ने कहा कि कानून उन्हीं की मदद करता है जो अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहते हैं। बिना ठोस सबूत और सामान्य आरोपों के आधार पर वर्षों बाद की गई कार्रवाई स्वीकार्य नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर रद्द करने से इनकार के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को भी पलट दिया। जीएसटी कलेक्शन 8.8% बढ़कर 2 लाख करोड़ पार मार्च में कुल जीएसटी कलेक्शन 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया, जो मार्च 2025 के 1.83 लाख करोड़ रुपए से 8.8% अधिक है। बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पूरे वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-मार्च) में कुल जीएसटी संग्रह 22.27 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के 20.55 लाख करोड़ रुपए से 8.3% ज्यादा है। दिल्ली में 1.4 लाख चीनी सीसीटीवी कैमरे हटेंगे, सुरक्षा कारणों से नई तकनीक से होंगे रिप्लेस राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बुधवार को बताया कि शहर में लगाए गए करीब 1.4 लाख चीनी सीसीटीवी कैमरों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। सरकार का कहना है कि सभी पुराने कैमरों को विश्वसनीय और सुरक्षित सिस्टम से बदला जाएगा। दिल्ली में फिलहाल पीडब्ल्यूडी के तहत करीब 2.74 लाख सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें से 50 हजार कैमरों को पहले चरण में बदलने की मंजूरी मिल चुकी है। मंत्री ने पूर्व सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना सुरक्षा पहलुओं पर विचार किए चीनी कैमरे लगाए गए थे, जबकि ऐसे फैसले राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े होते हैं
Dainik Bhaskar नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर, 8 महिलाओं की मौत:शव सड़क पर बिखरे; तीन लोग घायल, ट्रक चालक गिरफ्तार
महाराष्ट्र के जालना जिले में नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेम्पो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 8 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। सभी पीड़ित मजदूर हैं। हादसा कडवांची गांव के पास तब हुआ जब महिला मजदूर एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम खत्म कर टेम्पो से घर लौट रही थीं। टेम्पो स्टार्ट होने ही वाला था कि मुंबई की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शव सड़क पर बिखर गए। टेम्पो में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से 7 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हुई मृतकों की पहचान अलकाबाई आडमने (45), लक्ष्मीबाई मदन (35), मीना आडमने (45), कंचन आडमने (50), ताराबाई चौधरी (60), कडूबाई मदन (55) और सुमन आडमने (70) के रूप में हुई है। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में मामला दर्ज किया है। महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है। खबर अपडेट की जा रही है….
Dainik Bhaskar PM मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों पर बैठक जारी:पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; शाह-जयशंकर सहित कई केंद्रीय मंत्री मौजूद
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर PM मोदी की अध्यक्षता में बुधवार शाम 7 बजे से कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक जारी है। इसमें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण भारत में मौजूदा हालात की समीक्षा हो रही है। मीटिंग में अमित शाह, एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव, मनोहर लाल खट्टर, प्रल्हाद जोशी, किंजरापु राममोहन नायडू और हरदीप सिंह पुरी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, PM के प्रमुख सचिव पी.के. मिश्रा और शक्तिकांत दास और कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन भी मौजूद हैं। मीटिंग में आम लोगों की जरूरी जरूरतों जैसे खाद्य, LPG और पेट्रोल-डीजल उपलब्धता पर चर्चा हो रही है। 10 दिन में दूसरे बार CCS मीटिंग कर रहे PM मोदी पिछले 10 दिनों के भीतर CCS की यह दूसरी मीटिंग है। इससे पहले 23 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CCS मीटिंग की अध्यक्षता की थी। इसमें भारत पर पश्चिम एशिया में संघर्ष के प्रभाव को कम करने के उपायों का आकलन किया गया था। PM ने कहा था कि यह समस्या लगातार बढ़ रही है और पूरी दुनिया इससे प्रभावित हो रही है। उन्होंने निर्देश दिया था कि सरकार के सभी विभाग मिलकर काम करें ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो। मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और अन्य अधिकारी मौजूद थे। कैबिनेट सचिव ने अब तक उठाए गए और प्रस्तावित कदमों की जानकारी दी थी। इसके अलावा कृषि, उर्वरक, खाद्य सुरक्षा, पेट्रोलियम, बिजली, MSMEs, निर्यात, शिपिंग, व्यापार, वित्त और सप्लाई चेन जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर संभावित प्रभाव और उससे निपटने के उपायों पर चर्चा हुई।
Dainik Bhaskar PM मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों पर बैठक जारी:पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; शाह-जयशंकर सहित कई केंद्रीय मंत्री मौजूद
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर PM मोदी की अध्यक्षता में बुधवार शाम 7 बजे से कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक जारी है। इसमें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण भारत में मौजूदा हालात की समीक्षा हो रही है। मीटिंग में अमित शाह, एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव, मनोहर लाल खट्टर, प्रल्हाद जोशी, किंजरापु राममोहन नायडू और हरदीप सिंह पुरी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, PM के प्रमुख सचिव पी.के. मिश्रा और शक्तिकांत दास और कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन भी मौजूद हैं। मीटिंग में आम लोगों की जरूरी जरूरतों जैसे खाद्य, LPG और पेट्रोल-डीजल उपलब्धता पर चर्चा हो रही है। 10 दिन में दूसरे बार CCS मीटिंग कर रहे PM मोदी पिछले 10 दिनों के भीतर CCS की यह दूसरी मीटिंग है। इससे पहले 23 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने CCS मीटिंग की अध्यक्षता की थी। इसमें भारत पर पश्चिम एशिया में संघर्ष के प्रभाव को कम करने के उपायों का आकलन किया गया था। PM ने कहा था कि यह समस्या लगातार बढ़ रही है और पूरी दुनिया इससे प्रभावित हो रही है। उन्होंने निर्देश दिया था कि सरकार के सभी विभाग मिलकर काम करें ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो। मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और अन्य अधिकारी मौजूद थे। कैबिनेट सचिव ने अब तक उठाए गए और प्रस्तावित कदमों की जानकारी दी थी। इसके अलावा कृषि, उर्वरक, खाद्य सुरक्षा, पेट्रोलियम, बिजली, MSMEs, निर्यात, शिपिंग, व्यापार, वित्त और सप्लाई चेन जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर संभावित प्रभाव और उससे निपटने के उपायों पर चर्चा हुई। 27 मार्च : PM मोदी ने ईरान जंग पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ईरान जंग को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। उन्होंने कहा कि सभी राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें और अपनी तैयारियां मजबूत रखें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में PM ने राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और नागरिकों की सुरक्षा है। PM ने सप्लाई चेन सही रखने, जमाखोरी-कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती करने को कहा। साथ ही खाद के स्टॉक व वितरण पर नजर रखने को कहा। पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से जंग, तेल-गैस पर संकट पश्चिम एशिया में 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल की तरफ से ईरान पर हमले के बाद युद्ध शुरू हुआ था। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में जवाबी हमले किए। अब युद्ध एक महीने से ज्यादा समय से जारी है और इसके जल्द खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। ईरान के नियंत्रण में स्थित होर्मुज (Strait of Hormuz) इस संघर्ष के कारण प्रभावित हुआ है। इसके चलते भारत सहित कई देशों को तेल और गैस सप्लाई में बाधा का सामना करना पड़ रहा है। होर्मुज से दुनिया की करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा सप्लाई होती है। संघर्ष शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब, यूएई, कतर, बहरीन, कुवैत, जॉर्डन, फ्रांस, नीदरलैंड, मलेशिया, इजराइल और ईरान सहित कई देशों के नेताओं से बातचीत की है। उन्होंने 24 मार्च को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी बातचीत की थी। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 50% से बढ़ाकर 70% किया, स्टील-ऑटो और टेक्सटाइल सेक्टर को प्राथमिकता केंद्र सरकार ने देश में जारी गैस संकट के बीच राज्यों को एक बार फिर LPG सप्लाई बढ़ाने का निर्देश दिया है। सरकार ने शुक्रवार (27 मार्च) को कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के एलोकेशन यानी कोटा को 50% से बढ़ाकर 70% कर दिया है। इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा उन उद्योगों को मिलेगा जो पूरी तरह LPG पर निर्भर हैं। पूरी खबर पढ़ें… सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटाई, तेल कंपनियां दाम बढ़ा सकती थीं सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती कर दी है। पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई है। न्यूज एजेंसी PTI ने यह जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…
Dainik Bhaskar चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर ब्लास्ट:ऑफिस कर्मी की स्कूटी में प्लांट किया विस्फोटक, ऑफिस खाली कराया, पूरा इलाका सील
चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी के दफ्तर के बाहर ब्लास्ट हुआ है। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू की। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें पहुंची हैं। BJP दफ्तर को भी खाली करा दिया गया है। वहीं, ऑफिस में ही काम करने वाले हर्ष नाम के कर्मचारी ने बताया है कि उसकी ही स्कूटी में ब्लास्ट हुआ है। उसने सुबह यहां स्कूटी खड़ी की थी। हालांकि, उसने यह भी कहा कि उसे यह नहीं पता कि इसमें ब्लास्ट कैसे हुआ? चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने बताया है कि पंजाब प्रदेश BJP दफ्तर के बाहर शाम करीब 5 बजे धमाका हुआ है। एक एक्टिवा दिखाई दे रही है। धमाके के बाद पार्टी दफ्तर की दीवार पर करीब 70 से 80 छर्रे लगे जैसे निशान हैं। उन्होंने बताया कि पास में खड़ी एक गाड़ी का शीशा भी टूटा हुआ है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। पूरे इलाके को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। यह घटना उस समय हुई, जब पूरे शहर में पुलिस की तरफ से स्पेशल नाके लगाए जा रहे हैं। इससे पुलिस की चेकिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। मौके पर पुलिस के सारे सीनियर अधिकार पहुंचे हैं। इस मौके पर बीजेपी के सीनियर नेता व प्रवक्ता विनीत जोशी ने बताया कि यह चिंता का विषय है। जोर की आवाज आई। दीवारों पर काफी सारे निशान हैं। लोग कहते हैं कि ये छर्रे हैं। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं। लो मैग्नीच्यूट का धमाका था, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है। जिस समय ब्लास्ट हुआ है, उस समय वहां एक संदिग्ध स्कूटी खड़ी देखी गई। यह स्कूटी BJP ऑफिस के कॉल सेंटर में काम करने वाले एक युवक हर्ष की है। उसने आज सुबह 9 बजे दफ्तर के बाहर यह स्कूटी खड़ी की थी। इसी स्कूटी में ही ब्लास्ट हुआ है। मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Dainik Bhaskar दतिया विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में जेल:दिल्ली MP-MLA कोर्ट ने तिहाड़ भेजा; मां के नाम फिक्स्ड डिपॉजिट के साल बढ़वाए थे
मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली MP एमएलए कोर्ट ने भूमि विकास बैंक से जुड़े मामले में बुधवार को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत दोषी ठहराते हुए सख्त रुख अपनाया। इस फैसले को प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। विधायक राजेंद्र भारती ने अपनी मां के नाम बैंक में 10.50 लाख रुपए की एफडी तीन साल के लिए कराई थी, जिस पर 13.50% ब्याज मिल रहा था। आरोप है कि बाद में इस एफडी की अवधि में बदलाव कर उसे 3 साल से बढ़ाकर 15 साल कर दिया गया। इसी मामले को लेकर बैंक के कर्मचारी नरेंद्र सिंह ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसे धोखाधड़ी का मामला माना और केस दर्ज करने के आदेश दिए। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Dainik Bhaskar निशिकांत दुबे ने माफी मांगी, कहा- बीजू पटनायक बड़े नेता:पहले बताया था CIA और नेहरु के बीच की कड़ी; अब बोले- मेरे बयान को गलत समझा
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर दिए बयान को लेकर माफी मांग ली है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि बीजू बाबू हमारे लिए हमेशा ऊंचे कद के स्टेट्समैन रहे है और रहेंगे। मेरे बयान से यदि भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं बेशर्त क्षमा चाहता हूं।' उन्होंने कहा की उनके बयान उनकी निजी राय थी और उसे गलत तरीके से समझा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेहरू जी पर कही गई बात को बीजू पटनायक से जोड़ दिया गया, जो सही नहीं है। दरअसल, 27 मार्च को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में दुबे ने आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1962 के युद्ध में अमेरिका और CIA की मदद ली थी और बीजू पटनायक अमेरिका, CIA और नेहरू के बीच कड़ी थे। PM मोदी ने बीजू पटनायक की तारीफ की इस विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्कल दिवस के मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बीजू पटनायक की तारीफ की। उन्होंने उन्हें देश निर्माण के लिए समर्पित नेता और साहस का प्रतीक बताया। दुबे के बयान के बाद ओडिशा के पूर्व CM और बीजू जनता दल (BJD) चीफ नवीन पटनायक ने सोमवार को पिता बीजू पटनायक पर टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की आलोचना की थी। भुवनेश्वर में मीडिया से बातचीत में पटनायक ने कहा था की भाजपा सांसद का बयान आपत्तिजनक है और उन्हें मेंटल डॉक्टर की जरूरत है। BJD ने सोमवार को निशिकांत दुबे की टिप्पणी के विरोध में राज्यसभा से वॉकआउट किया था। कार्यवाही शुरू होते ही सस्मित पात्रा ने कहा, ‘निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक को CIA एजेंट बताया है, जो पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बयान है।’ निशिकांत ने कहा था नेहरु ने अमेरिकी पैसे से युद्ध लड़ा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 27 मार्च को दावा किया था कि नेहरू ने 1962 का चीन युद्ध अमेरिकी पैसे और CIA एजेंटों की मदद से लड़ा। दुबे ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर नेहरू के दो पत्र जारी किए, जिनमें अधिकारियों, खासतौर पर अमेरिकी राजदूत को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा- 1963-64 में अमेरिका के कहने पर नंदा देवी पर एक न्यूक्लियर डिवाइस लगाया गया, जो आज तक नहीं मिला है। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि ओडिशा का चारबतिया एयरबेस, जिसमें बीजू पटनायक की भूमिका थी, U-2 जासूसी विमानों के लिए बनाया गया था और 1963 से 1979 तक अमेरिका ने इसका इस्तेमाल किया। बीजू पटनायक स्वतंत्रता सेनानी और दो बार CM रहे बीजू पटनायक दो बार (1961-63, 1990-95) ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। वे स्वतंत्रता सेनानी और पायलट थे। 1947 में इंडोनेशियाई सेनानियों को बचाने के लिए जकार्ता उड़ान जैसे मिशनों के लिए जाने जाते हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। 17 अप्रैल 1997 को उनके निधन के बाद उनके बेटे नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल की स्थापना की। नवीन पटनायक 5 मार्च 2000 से 12 जून 2024 तक लगातार पांच बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। --------------------------------------------- ये खबर भी पढें… नवीन पटनायक बोले- निशिकांत दुबे को मेंटल डॉक्टर की जरूरत:भाजपा सांसद ने कहा था- बीजू पटनायक नेहरू और अमेरिकी खुफिया एजेंसी के बीच कड़ी थे ओडिशा के पूर्व CM और बीजू जनता दल (BJD) चीफ नवीन पटनायक ने सोमवार को पिता बीजू पटनायक पर टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की आलोचना की। पूरी खबर पढ़ें…

Dainik Bhaskar ईरान युद्ध के बीच लॉकडाउन का फेक नोटिस वायरल:शेयर पीडीएफ खोलने पर ‘April Fool’ निकला; मंत्री की अफवाह न फैलाने की अपील
सोशल मीडिया और वॉट्सएप पर एक अप्रैल को ‘वॉर लॉकडाउन नोटिस’ वायरल हुआ, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई। अशोक चक्र और मंत्रालय जैसे प्रतीकों के साथ बनाया गया यह नोटिस पहली नजर में आधिकारिक लगा, लेकिन बाद में यह अप्रैल फूल का मजाक निकला। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लॉकडाउन की अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर किसी भी तरह के लॉकडाउन प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहें न फैलाने की अपील की। मंगलवार को वायरल हुए इस नोटिस का फॉर्मेट और भाषा बिल्कुल सरकारी आदेश जैसी रखी गई थी, जिससे कई लोगों ने इसे बिना सत्यापन आगे फॉरवर्ड कर दिया। हालांकि, दस्तावेज को खोलने पर सच्चाई सामने आई। उसमें 'April Fool' लिखा था और साथ में एक इमोजी दिया गया था। इससे साफ हो गया कि यह महज मजाक के तौर पर तैयार किया गया फर्जी नोटिस था। मंत्री बोले- लॉकडाउन की खबर झूठी हैं हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि लॉकडाउन की खबर पूरी तरह झूठी हैं। सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। इस तरह की अफवाहें फैलाना गैर-जिम्मेदाराना और नुकसानदायक है। हाल के दिनों में ईरान से जुड़े तनाव, हॉरमुज जलडमरूमध्य में सप्लाई रुकने की आशंका और भारत में पेट्रोल, डीजल व एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर लोग पहले से ही चिंतित थे। इसी वजह से कई लोगों ने वायरल पोस्ट को सच मान लिया। इसके साथ ही 2020 के कोविड लॉकडाउन की यादें और उसी समय के आसपास का माहौल भी इस अफवाह के तेजी से फैलने की एक बड़ी वजह बना। कोई आधिकारिक लॉकडाउन नहीं है सरकार या किसी भी सरकारी एजेंसी ने युद्ध या सुरक्षा कारणों से किसी लॉकडाउन की कोई सलाह या सूचना जारी नहीं की है। यह घटना फिर से बताती है कि डर और भ्रम के माहौल में फर्जी संदेश बहुत तेजी से फैल जाते हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से कहा है कि किसी भी मैसेज को आगे भेजने से पहले उसकी सच्चाई आधिकारिक सोर्स से जरूर जांच लें।
Dainik Bhaskar बंगाल SIR- 60 लाख में 47 लाख आपत्तियां निपटीं:SC बोला- 7 अप्रैल तक सबका निपटारा होगा; ट्रिब्यूनल गलत तरीके से जोड़े-हटाए नामों को सुधारेंगे
पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के खिलाफ लोगों की अपील सुन रहे अपीलीय ट्रिब्यूनल नए दस्तावेजों को स्वीकार कर सकते हैं। हालांकि बिना वेरिफिकेशन दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पहले कोर्ट ने कहा था कि अपीलीय ट्रिब्यूनल ऐसे नए दस्तावेज स्वीकार नहीं करेंगे, जो पहले जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं किए गए थे। हालांकि अब कोर्ट ने अपने आदेश में बदलाव किया। कोर्ट ने यह भी कहा कि मतदाता सूची में गलत तरीके से जोड़े गए या हटाए गए नामों को ट्रिब्यूनल सुधार सकता है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने चिंता जताई कि नए वोटर के रूप में रजिस्ट्रेशन के लिए एक साथ बड़ी संख्या में फॉर्म-6 जमा किए जा रहे हैं। इसपर कोर्ट ने कहा- जब तक कोई चीज रिकॉर्ड में न हो, हम जुबानी दलीलों के आधार पर कोई फैसला नहीं कर सकते।
Dainik Bhaskar पीएम मोदी ने असम के चाय बगान में पत्ती तोड़ी:महिला कामगारों के साथ सेल्फी ली; केरलम में राहुल ने बस में सफर किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को असम पहुंचे। उन्होंने डिब्रूगढ़ में चाय बागान दौरा किया। वहां काम करने वाली महिलाओं से साथ बातचीत, उनसे चाय की पत्नी तोड़ना सीखा, साथ ही महिलाओं ने बिहू नृत्य भी किया। पीएम ने उनके साथ सेल्फी भी ली। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 31 मार्च को केरलम का दौरा किया। उन्होंने कोझिकोड के बालुसेरी से नानमंडा तक बस में आम लोगों के साथ सफर किया। इस दौरान उन्होंने कई महिलाओं, युवाओं से बातचीत की। मोदी के चाय बगान दौरे की फोटोज… राहुल के केरलम दौरे की तस्वीरें…
Dainik Bhaskar हैदराबाद- महिला ने बेटों की हत्या के बाद सुसाइड किया:पति की दूसरी शादी से परेशान थी; गुस्साए परिजन ने ससुराल वाला घर फूंका
हैदराबाद में महिला ने दो बेटों की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया। तीनों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। महिला के पति ने दूसरी शादी की थी, जिसके बाद से परिवार में झगड़ा था। पुलिस के मुताबिक घटना कुकाटपल्ली के राघवेंद्र कॉलोनी में 31 मार्च की दोपहर 1.30 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक श्रावंती का पति प्रवीण दोपहर में जब घर लौटा तो मेन गेट बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब गेट नहीं खुला तो प्रवीण ने पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा। अंदर श्रावंती (29) और दोनों बेटों कार्तिक (12) और कौशिक (10) के शव थे। दोपहर 2 बजे पुलिस को जानकारी मिली। वहीं, बेटी की मौत की खबर सुनकर वारंगल जिले के चेन्नारावपेट में श्रावंती के परिवार ने उसके ससुराल वाले घर और पशुशाला में आग लगा दी। जमकर हंगामा भी किया। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। प्रवीण की दूसरी शादी से परेशान थी ACP नरेश रेड्डी के मुताबिक पारिवारिक विवाद में मर्डर और सुसाइड का मामला लग रहा है। जानकारी मिली है कि प्रवीण ने एक और शादी की थी। इसके बाद से श्रावंती और प्रवीण के बीच झगड़ा था। श्रावंती हैदराबाद वाला घर छोड़कर बेटों के साथ मायके चली गई थी। कुकटपल्ली DCP रीति राज के मुताबिक प्रवीण के खिलाफ BNS की धारा 108 के तहत खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

Dainik Bhaskar जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में एक आतंकी ढेर:कल रात से ऑपरेशन चल रहा था; एक और आतंकी के छिपे होने की सूचना
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सेना ने बुधवार सुबह एक आतंकवादी को ढेर कर दिया। यह ऑपरेशन मंगलवार रात से जारी था। एक अधिकारी ने बताया कि खास इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर, पुलिस और सेना की एक जॉइंट टीम ने मंगलवार शाम को घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक आतंकी के छिपे होने की जानकारी मिली। अंधेरे की वजह से ऑपरेशन रोक दिया गया था। सुबह आतंकी को मार गिराया गया। इससे पहले फरवरी में सेना ने जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकवादियों को मार गिराया था। किश्तवाड़ के चतरू में 3 आतंकी ढेर हुए थे। वहीं 4 फरवरी को भी चतरू में ही सुरक्षाबलों ने जैश के ही एक आतंकी को मार गिराया था। वहीं, उधमपुर जिले में भी गुफा में छिपे जैश के 2 आतंकियों को ग्रेनेड विस्फोट में मार गिराया गया था। सर्च ऑपरेशन की 2 तस्वीरें… सुरक्षाबलों के पिछले 4 बड़े एनकाउंटर 22 फरवरी: सेना ने 3 आतंकी ढेर किए जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चतरू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। 3 आतंकी ढेर हो गए। सुरक्षाबलों ने उस ठिकाने को ही ब्लास्ट कर दिया, जहां आतंकी छिपे हुए थे। 23 जनवरी: जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर मारा गया जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 23 जनवरी को सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर उस्मान को मार गिराया था। आतंकियों की तलाश में पिछले एक हफ्ते से ऑपरेशन चल रहा था। उस्मान पिछले 2 साल से अन्य आतंकवादियों के साथ डोडा-उधमपुर-कौथा इलाके में एक्टिव था। एनकाउंटर की साइट से अमेरिका में बनी M4 राइफल, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। 18 जनवरी: ग्रेनेड हमले में जवान शहीद 18 जनवरी को किश्तवाड़ के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी। आतंकियों के ग्रेनेड हमले में 8 जवान घायल हुए थे। 19 जनवरी को एक जवान हवलदार गजेंद्र सिंह इलाज के दौरान शहीद हुए थे। किश्तवाड़ के तरू बेल्ट में मंडराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव के जंगलों में ऑपरेशन त्राशी-1 जारी है। यहां भी जैश के 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। किश्तवाड़ में रविवार को घायल हवलदार गजेंद्र सिंह की सोमवार को मौत हो गई। 18 जनवरी को किश्तवाड़ के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी। आतंकियों के ग्रेनेड हमले में 8 जवान घायल हुए थे। 19 जनवरी को एक जवान हवलदार गजेंद्र सिंह इलाज के दौरान शहीद हुए थे। किश्तवाड़ के तरू बेल्ट में मंडराल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव के जंगलों में ऑपरेशन त्राशी-1 जारी है। यहां भी जैश के 2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर पुलिस में SOG के जवान अमजद पठान की 15 दिसंबर को आतंकियों से मुठभेड़ में मौत हुई थी। 16 दिसंबर: एक जवान शहीद, 2 घायल 16 दिसंबर 2025 को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मजालता क्षेत्र के सोहन गांव के पास लगातार दूसरे दिन को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ था। आतंकियों की गोलीबारी में स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के दो जवान घायल हुए थे। एक दिन पहले हुई मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का जवान शहीद हुआ था। पूरी खबर पढ़ें… ---------- ये खबर भी पढ़ें… जम्मू में सेना की गाड़ी 400-फीट गहरी खाई में गिरी: 10 जवानों की जान गई, 11 घायल; सड़क पर बर्फ के चलते फिसली गाड़ी जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 23 जनवरी कोसेना की गाड़ी 400 फीट गहरी खाई में गिरी थी। घटना में 10 जवानों की मौत हुई, जबकि 11 को एयरलिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया था। हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप के पास हुआ था। डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने बताया कि सड़क पर बर्फ होने की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया था। पूरी खबर पढ़ें…
Dainik Bhaskar अटारी-वाघा सीमा पर रिट्रीट का समय बदला:अब शाम 5:30 से 6 बजे तक होगी सेरेमनी, आज से नई टाइमिंग लागू
अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी सीमा पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। अटारी-वाघा बॉर्डर पर हर रोज होने वाली इस देशभक्ति से भरपूर सेरेमनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 5:30 बजे से शुरू होकर 6:00 बजे तक चलेगी। इससे पहले रिट्रीट सेरेमनी 5 बजे शुरू होकर साढ़े 5 बजे खत्म हो रही थी। मौसम और दिन की घटती-बढ़ती रोशनी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि दर्शकों को बेहतर अनुभव देने और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए समय में यह बदलाव जरूरी था। यह नया समय आज यानी 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया है। यानी अब जो भी पर्यटक या स्थानीय लोग इस सेरेमनी को देखने की योजना बना रहे हैं, उन्हें नए समय के अनुसार ही पहुंचना होगा। बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी भारत और पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा की जाने वाली एक विशेष परंपरा है, जिसमें जोश, अनुशासन और देशभक्ति की झलक देखने को मिलती है। हजारों लोग बनते हैं आयोजन का हिस्सा हर दिन हजारों लोग इस आयोजन का हिस्सा बनते हैं और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम जैसे नारों से माहौल देशभक्ति से गूंज उठता है। इस बदलाव के बाद उम्मीद है कि लोग समय से पहुंचकर इस अद्भुत दृश्य का आनंद ले पाएंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें और निर्धारित समय से पहले ही पहुंचकर अपनी सीट सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Dainik Bhaskar पीएलएफएस सर्वे-2025 में दावा- देश में बेरोजगारी घट रही है:61.3 करोड़ लोगों के पास काम; महिलाओं का इंक्रीमेंट पुरुषों से ज्यादा बढ़ा, लेकिन कुल वेतन 31% कम
देश में बेरोजगारी घट रही है और श्रम भागीदारी बढ़ी है। यानी अर्थव्यवस्था ‘क्राइसिस मोड’ में नहीं है। महिलाओं की आय तेजी से बढ़ रही है, लेकिन अभी भी पुरुषों से उनका वेतन करीब 5,900 रुपए या 31% तक कम है। इसका मतलब है कि समान अवसर अभी भी पूरी तरह नहीं मिले हैं। महिलाएं या तो कम वेतन वाले सेक्टर में हैं या समान काम के लिए कम पेमेंट पा रही हैं। यह जानकारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण 2025 (पीएलएफएस) में दी गई है। सर्वे बताता है कि जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच नियमित वेतनभोगी बढ़े हैं। ऐसे वेतनभोगी पुरुषों का औसत वेतन 5.80% तो महिलाओं का 7.16% बढ़ा। पिछले एक साल में महिलाओं की औसत दैनिक मजदूरी 16 रु. बढ़कर 315 रु. हो गई, जबकि इस दौरान पुरुषों की मजदूरी 1 रु. घटकर 455 रु. रह गई है। स्वरोजगार में लगे पुरुष महिलाओं से 3 गुना ज्यादा मासिक कमाई कर रहे हैं। एक महिला जहां अपने काम के लिए 6,374 रु. महीना कमा रही है, वहीं पुरुष 17,914 रु. तक कमा ले रहे हैं। सर्वे के मुताबिक देश की श्रमशक्ति में एक साल में मामूली 0.3% की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान बेरोजगारी की दर 3.3% से घटकर 3.1% रह गई। शिक्षित लोगों के मध्य बेरोजगारी 0.5% घटकर 6.5% पर आ चुकी है। युवा बेरोजगारी दर भी अब सिंगल डिजिट में आ गई। स्किल गैप: 4.2% के पास ही तकनीकी ज्ञान सर्वे बताता है कि देश में अभी 67.8% आबादी कम से कम माध्यमिक स्तर तक शिक्षित है। इसके बावजूद केवल 4.2% लोगों को ही औपचारिक तकनीकी या व्यावसायिक प्रशिक्षण मिला है। यह बड़े स्किल गैप को दर्शाता है। चिंता की बात यह है कि 15–29 आयु वर्ग के 25% युवा न रोजगार में हैं, न शिक्षा में और न ही प्रशिक्षण में शामिल हैं। देश में 61.6 करोड़ कार्यरत आबादी होने के बावजूद यह स्थिति बताती है कि शिक्षा और रोजगार के बीच संतुलन अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Dainik Bhaskar लोकसभा में आज विदेशी अंशदान संशोधन बिल पर बहस होगी:आंध्र की राजधानी के तौर पर अमरावती को मान्यता देने वाला विधेयक भी आ सकता है
संसद के बजट सत्र के आखिरी 2 दिन बचे हैं। 2 अप्रैल को संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। इससे पहले आज लोकसभा में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 को बहस और पास करने के लिए लिस्ट किया गया है। FCRA में संशोधन के लिए एक बिल 25 मार्च को लोकसभा में पेश किया गया था। सरकार ने यह साफ कर दिया है कि जो लोग विदेशी फंडिंग के जरिए जबरदस्ती धर्म परिवर्तन में शामिल होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इधर, सरकार बुधवार को लोकसभा में एक और बिल पेश कर सकती है, जिसमें अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र और स्थायी राजधानी के तौर पर मान्यता दी जाएगी। एक बार जब यह बिल कानून बन जाएगा, तो अमरावती को 2 जून, 2024 से आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में कानूनी मान्यता मिल जाएगी। विपक्ष करेगा विरोध, कांग्रेस ने सांसदों को दिल्ली बुलाया कांग्रेस का कहना है कि सरकार लोकसभा में विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (एफसीआरए) जबरदस्ती पारित कराने की योजना बना रही है, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देगी। यह विधेयक पूरी तरह से असंवैधानिक है। यह उन NGO और गैर सरकारी संगठनों को तबाह कर देगा, जिन्हें अल्पसंख्यक समुदाय चलाते हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस सांसदों को तत्काल दिल्ली पहुंचने और बुधवार को संसद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए कहा है। कांग्रेस सुबह 10.30 बजे संसद के बाहर इस बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। संशोधन बिल में क्या है? सदन के दूसरे फेज के पिछले 12 दिन की कार्यवाही… 30 मार्च: शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, उसे कीमत चुकानी होगी अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि भारत नक्सल-मुक्त हो गया है, ऐसा हम कह सकते हैं। अपनी डेढ़ घंटे स्पीच के दौरान शाह ने कहा- हमने 31 मार्च तक देश को नक्सल-मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा था। मैं पूरी व्यवस्था होने के बाद देश को भी सूचित करूंगा। शाह ने कहा- जो लोग पूरी व्यवस्था को नकार कर हथियार उठा लेते हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। सालों से भोले-भाले आदिवासियों को अंधेरे में रखा गया। वामपंथियों ने अपनी विचारधारा को फैलाने के लिए आदिवासियों को बहकाया। पढ़ें पूरी खबर… 25 मार्च: जयशंकर बोले- हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 25 मार्च को संसद में हुई सर्वदलीय बैठक में कहा था कि भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है और हम किसी के लिए भी मध्यस्थता नहीं करते। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, उन्होंने यह जवाब कांग्रेस नेता तारिक अनवर के बयान पर दिया। बैठक में तारिक अनवर ने कहा था कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत मूकदर्शक बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… 24 मार्च : मोदी बोले- होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के हालात पर राज्यसभा में मंगलवार को 21 मिनट बोले। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में हमारे जहाज और भारतीय क्रू फंसे हुए हैं। ये चिंताजनक है। हमारे व्यापार के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। गैस-तेल, फर्टिलाइजर्स जैसे जरूरी सामान की सप्लाई पर असर पड़ा है। पूरी खबर पढ़ें… 23 मार्च : पश्चिम-एशिया संकट पर मोदी बोले- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… 18 मार्च : देवगौड़ा सहित 59 सांसदों की राज्यसभा से विदाई अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश, आरपीआई नेता रामदास आठवले शामिल हैं। हालांकि पवार और आठवले राज्यसभा के लिए फिर चुन लिए गए। इस दौरान पीएम मोदी ने संसद को एक ओपन यूनिवर्सिटी बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं होता। भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। आपका अनुभव हमारे राष्ट्रीय जीवन का स्थायी हिस्सा बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 17 मार्च : लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 16 मार्च : राज्यसभा में LPG संकट पर हंगामा, खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामे के पूरा हुआ। इधर राज्यसभा में LPG सिलेंडर के संकट को लेकर हंगामा हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। पूरी खबर पढ़ें… 13 मार्च : LPG संकट पर संसद में विपक्ष की नारेबाजी:वित्त मंत्री बोलीं- मुश्किल समय में साथ खड़े हों विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में LPG संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया। राहुल गांधी समेत विपक्ष के सांसदों ने 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। लोकसभा में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि विदेशों में हो रहे घटनाक्रम के कारण हमारे देश में कुछ मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। सरकार जरूरी फंड मुहैया कराने और पूरी तरह तैयार रहने के लिए कदम उठा रही है। पूरी खबर पढ़ें… 12 मार्च: राहुल बोले- पेट्रोलियम मंत्री ने एपस्टीन को दोस्त कहा था; स्पीकर ने बोलने से रोका, एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगे राहुल गांधी ने लोकसभा में गुरुवार को LPG संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘किसी भी देश की बुनियाद उसकी ऊर्जा सुरक्षा होती है। अगर अमेरिका यह तय करे कि हम रूस से गैस या तेल खरीद सकते हैं या नहीं, तो यह समझ से परे है। पेट्रोलियम मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं। स्पीकर बिरला ने राहुल को रोका। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्री से बोलने को कहा। पुरी ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्षी सांसद एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगाने लगे। पूरी खबर पढ़ें… 11 मार्च : शाह बोले- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे; LPG कीमत बढ़ोतरी पर लोकसभा में हंगामा बुधवार को सदन की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्यों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और कई सदस्य वेल में पहुंच गए। विपक्ष का विरोध जारी रहने के कारण अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे दिलीप सैकिया ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। वहीं शाह ने राहुल पर आरोप लगाया कि राहुल सदन में PM मोदी से आकर गले लग जाते हैं। आंख मारते हैं। फ्लाइंग किस देते हैं। मुझे तो बोलने में भी शर्म आती है। ये स्पीकर के आचरण पर सवाल करते हैं। अपने आचरण पर भी तो सवाल करिए। पूरी खबर पढ़ें… 10 मार्च : गोगोई बोले- राहुल को 20 बार टोका गया; रिजिजू का जवाब- प्रियंका को नेता प्रतिपक्ष बनाते तो अच्छा होता कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में कहा कि 2 फरवरी को नेता विपक्ष राहुल गांधी जब बोल रहे थे, तब उन्हें बार-बार रोका गया। स्पीकर सर ने उनके तर्क पर सबूत देने का कहा। 9 फरवरी को शशि थरूर जब बोल रहे थे, तब उनका माइक बंद कर दिया गया। इस पर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रियंका को LoP बनाते तो कुछ अच्छा होता। देखिए प्रियंका हंस रही हैं। जो अच्छा व्यवहार करे तो उसकी सराहना करनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 9 मार्च: वेस्ट एशिया पर संकट जयशंकर बोले- हम शांति और बातचीत से समाधान के पक्ष में विदेश मंत्री ने सोमवार को पहले राज्यसभा में और फिर लोकसभा में गल्फ देशों से भारतीयों की वापसी और एनर्जी संकट को लेकर तैयारियों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है। पूरी खबर पढ़ें…

Dainik Bhaskar जनगणना आज से, लिव-इन कपल शादीशुदा माना जाएगा:मोबाइल में FM का मतलब रेडियो, लेकिन यूट्यूब देखना टीवी नहीं; जानिए क्या नहीं बताना है
जनगणना 2027 का पहला फेज आज (1 अप्रैल) से शुरू होगा। यह 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। पहले फेज में 'हाउस लिस्टिंग’ यानी मकानों की गिनती होगी। दूसरा फेज ‘जनसंख्या गणना’ फरवरी 2027 में होगा। इसमें लोगों से उनकी जाति पूछी जाएगी। आजादी के बाद पहली बार जाति का डेटा जुटाया जाएगा। इससे पहले 1931 में ऐसा हुआ था। जनगणना में लिव-इन कपल को शादीशुदा कपल माना जाएगा। अगर मोबाइल में FM है तो माना जाएगा के आपके पास रेडियो है, लेकिन यूट्यूब देखने का मतलब यह नहीं कि आपके पास टीवी है। जनगणना करने वाले आपसे कुल 33 सवाल पूछेंगे। हम आपको यह भी बताएंगे कि इन 33 सवालों के अलावा और कौन से सवाल आपसे पूछे जा सकते हैं, जिनका जवाब आपको नहीं देना है। पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना देश में पहली बार जनगणना पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से होगी। कर्मचारी मोबाइल ऐप के जरिए डेटा सीधे अपने स्मार्टफोन पर कलेक्ट करेंगे। पहले जनगणना के आंकड़े कागज पर दर्ज किए जाते थे और फिर उन्हें डिजिटाइज किया जाता था। इसमें काफी समय लगता था। जनगणना पूरी तरह हाईटेक होगी और मकानों की गिनती में ‘जियो-रेफरेंसिंग’ तकनीक का इस्तेमाल होगा। हर घर की लोकेशन डिजिटल मैप पर दर्ज होगी, ताकि कोई मकान छूटे नहीं और न किसी की दोबारा गिनती हो सके। कर्मचारी अगर ये 3 सवाल पूछें तो जवाब न दें पहले 15 दिन पोर्टल पर अपनी जानकारी खुद अपडेट कर सकेंगे दोनों फेज में स्व-गणना (Self Enumeration) की ऑनलाइन सुविधा भी पहली बार दी गई है। सेल्फ-एन्युमरेशन एक वेब पोर्टल के जरिए होगा, जिसमें लोग घर-घर सर्वे से 15 दिन पहले अपनी जानकारी खुद ऑनलाइन भर सकेंगे। पोर्टल पर फॉर्म भरने के लिए 16 भाषाओं दी गई हैं। यह बिल्कुल ऑप्शनल है। जो लोग स्व-गणना नहीं करेंगे, वे पारंपरिक तरीके से सरकारी कर्मचारी के घर आने पर डेटा दे सकते हैं। जिन्होंने ऑनलाइन फॉर्म भरा है, उनका डेटा वेरिफाई करने के लिए भी सरकारी कर्मचारी उनके घर जाएंगे। मोबाइल में FM तो रेडियो है, लिव-इन में हैं तो शादीशुदा बैंकिंग सिस्टम जैसी ‘अभेद्य’ सुरक्षा होगी मैप पर हर घर ‘डिजी डॉट’ बनेगा, इसके 5 फायदे होंगे 1. आपदा में सटीक राहत- जियो टैगिंग से बना डिजिटल लेआउट मैप बादल फटने, बाढ़ या भूकंप जैसी आपदा के समय उपयोगी साबित होगा। सुदूर हिमालयी क्षेत्र में बसे किसी गांव में बादल फटने जैसी घटना के समय इस मैप से तुरंत पता चल जाएगा कि किस घर में कितने लोग रहते हैं। होटलों में क्षमता के हिसाब से कितने लोग रहे होंगे। इस ब्योरे से बचाव के लिए जरूरी तमाम नौका, हेलिकॉप्टर, फूड पैकेट आदि की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी। 2. परिसीमन में मदद मिलेगी- राजनीतिक सीमाएं जैसे संसदीय या विधानसभा क्षेत्रों का युक्तिसंगत तरीके से निर्धारण करने में भी इससे मदद मिलेगी। जियो टैगिंग से तैयार मैप से यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि क्षेत्र में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र का संतुलित बंटवारा कैसे हो। समुदायों को ऐसे न बांट दिया जाए कि एक मोहल्ला एक क्षेत्र में और दूसरा मोहल्ला किसी अन्य क्षेत्र में शामिल हो जए। घरों के डिजी डॉट से डिलिमिटेशन (परिसीमन) की प्रक्रिया में आसानी होगी। 3. शहरी प्लानिंग में आसानी- शहरों में सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों या पार्कों की प्लानिंग करने में भी यह मैप उपयोगी साबित होगा। अगर किसी जगह के घरों के डिजिटल लेआउट में बच्चों की अधिकता होगी तो पार्क और स्कूल प्राथमिकता से बनाने की योजना तैयार की जा सकेंगी। यदि किसी बस्ती में कच्चे मकानों या खराब घरों की अधिकता दिखेगी तो वहां किसी मेडिकल इमरजेंसी के समय तत्काल मोबाइल राहत वैन भेजी जा सकेंगी। 4. शहरीकरण और पलायन दर का डेटा मिलेगा- इस जनगणना के दस साल बाद होनी वाली जनगणना में डिजिटल मैप के परिवर्तन आसानी से दर्ज किए जा सकेंगे। देश के विभिन्न हिस्सों में शहरीकरण की दर और पलायन के क्षेत्रों की मैपिंग की तुलना सटीक ढंग से की जा सकेगी। 5. मतदाता सूची से डुप्लीकेट नाम हट जाएंगे- आधार की पहचान के साथ जियो टैगिंग मतदाता सूची को सटीक और मजबूत बनाने में सहायक होगी। जब वोटर किसी भौगोलिक स्थान से डिजिटली जुड़ा होगा तो दोहरे पंजीकरण के समय उसके मूल निवास का पता भी सामने आएगा।

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:24 लेखकों को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025; अंग्रेजी के लिए नवतेज सरना और हिंदी के लिए ममता कालिया सम्मानित
कमानी ऑडिटोरियम में चल रहे 'फेस्टिवल ऑफ लेटर्स' के दूसरे दिन, 24 भारतीय भाषाओं के कुल 24 लेखकों और कवियों को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में अंग्रेजी लेखक और पूर्व राजदूत नवतेज सरना शामिल थे, जिन्हें उनके उपन्यास 'Crimson Spring' के लिए यह पुरस्कार मिला; और हिंदी लेखिका ममता कालिया को उनके संस्मरण 'जीते जी इलाहाबाद' के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार विजेताओं को एक पेटी दी गई, जिसमें एक उत्कीर्ण तांबे की पट्टिका, एक शॉल और 1 लाख की नकद राशि शामिल थी। आज की बाकी बड़ी खबरें… कुवैत से 20 पार्थिव शरीर देरी के बाद केरल पहुंचेंगे कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 लोगों के पार्थिव शरीर मंगलवार को भारत पहुंचें। हवाई सेवाओं में रुकावट के कारण इनके आने में देरी हुई है। पार्थिव शरीरों को कुवैत एयरवेज की एक खास फ्लाइट से कुवैत से कोलंबो होते हुए कोच्चि के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि इस फ़्लाइट में कोई यात्री सवार नहीं है। मृतक केरल के अलग-अलग हिस्सों से हैं, जिनमें कोझिकोड, अलाप्पुझा और कोट्टायम शामिल हैं; जबकि कुछ शवों को तमिलनाडु में उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण कुवैत में पहले सेवाओं में आई रुकावटों की वजह से शवों को वापस लाने का काम रुका हुआ था। 2025 में भारत में 65 बार इंटरनेट बंद हुआ, एक्सेस नॉउ और कीपइटऑन एलायंस की रिपोर्ट भारत 2025 में इंटरनेट शटडाउन के मामले में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल रहा, जहां कुल 65 बार इंटरनेट सेवाएं बंद की गईं। एक्सेस नॉउ और कीप इट ऑन अलायंस की रिपोर्ट के मुताबिक, 52 देशों में कुल 313 शटडाउन दर्ज हुए, जो 2024 के 304 मामलों से अधिक हैं। इन बंदियों के पीछे मुख्य कारण संघर्ष, विरोध-प्रदर्शन, चुनाव, राजनीतिक अस्थिरता, साम्प्रदायिक हिंसा नियंत्रण और सूचना पर नियंत्रण रहे। रिपोर्ट में फेसबुक, वाट्सएप और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में तलाशी अभियान शुरू; गोलीबारी की आवाज सुनी गई सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल ज़िले में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत तलाशी लेने के लिए ज़िले के अराहामा इलाके की घेराबंदी कर दी। अधिकारियों ने बताया कि घेराबंदी वाले इलाके के पास गोलीबारी की आवाज़ें सुनी जाने की ख़बर है। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं। घटना के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है।
Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:24 लेखकों को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार 2025; अंग्रेजी के लिए नवतेज सरना और हिंदी के लिए ममता कालिया सम्मानित
कमानी ऑडिटोरियम में चल रहे 'फेस्टिवल ऑफ लेटर्स' के दूसरे दिन, 24 भारतीय भाषाओं के कुल 24 लेखकों और कवियों को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में अंग्रेजी लेखक और पूर्व राजदूत नवतेज सरना शामिल थे, जिन्हें उनके उपन्यास 'Crimson Spring' के लिए यह पुरस्कार मिला; और हिंदी लेखिका ममता कालिया को उनके संस्मरण 'जीते जी इलाहाबाद' के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार विजेताओं को एक पेटी दी गई, जिसमें एक उत्कीर्ण तांबे की पट्टिका, एक शॉल और 1 लाख की नकद राशि शामिल थी। आज की बाकी बड़ी खबरें… कुवैत से 20 पार्थिव शरीर देरी के बाद केरल पहुंचे कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 लोगों के पार्थिव शरीर मंगलवार को भारत पहुंचें। हवाई सेवाओं में रुकावट के कारण इनके आने में देरी हुई है। पार्थिव शरीरों को कुवैत एयरवेज की एक खास फ्लाइट से कुवैत से कोलंबो होते हुए कोच्चि के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि इस फ़्लाइट में कोई यात्री सवार नहीं है। मृतक केरल के अलग-अलग हिस्सों से हैं, जिनमें कोझिकोड, अलाप्पुझा और कोट्टायम शामिल हैं; जबकि कुछ शवों को तमिलनाडु में उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण कुवैत में पहले सेवाओं में आई रुकावटों की वजह से शवों को वापस लाने का काम रुका हुआ था। IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे का 21 साल की सेवा में 24वीं बार तबादला महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी तुकाराम मुंडे का तबादला कर दिया। नौकरशाही में अपने 21 साल के करियर में यह उनका 24वां तबादला है। एक ईमानदार सिविल सेवक माने जाने वाले मुंडे उन कई IAS अधिकारियों में से एक थे जिनका सरकार ने तबादला किया है। इनमें अश्विनी भिड़े, विकास चंद्र रस्तोगी और लोकेश चंद्र जैसे अधिकारी शामिल हैं। 2025 में भारत में 65 बार इंटरनेट बंद हुआ, एक्सेस नॉउ और कीपइटऑन एलायंस की रिपोर्ट भारत 2025 में इंटरनेट शटडाउन के मामले में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल रहा, जहां कुल 65 बार इंटरनेट सेवाएं बंद की गईं। एक्सेस नॉउ और कीप इट ऑन अलायंस की रिपोर्ट के मुताबिक, 52 देशों में कुल 313 शटडाउन दर्ज हुए, जो 2024 के 304 मामलों से अधिक हैं। इन बंदियों के पीछे मुख्य कारण संघर्ष, विरोध-प्रदर्शन, चुनाव, राजनीतिक अस्थिरता, साम्प्रदायिक हिंसा नियंत्रण और सूचना पर नियंत्रण रहे। रिपोर्ट में फेसबुक, वाट्सएप और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में तलाशी अभियान शुरू; गोलीबारी की आवाज सुनी गई सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल ज़िले में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत तलाशी लेने के लिए ज़िले के अराहामा इलाके की घेराबंदी कर दी। अधिकारियों ने बताया कि घेराबंदी वाले इलाके के पास गोलीबारी की आवाज़ें सुनी जाने की ख़बर है। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं।
Dainik Bhaskar EC ने बंगाल में BDO को सस्पेंड किया:नदिया में ट्रेनिंग के दौरान हिंसा हुई थी; असम में बुजुर्ग-दिव्यांगों के लिए घर बैठे वोटिंग सुविधा शुरू
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में चुनाव ट्रेनिंग के दौरान हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई की है। EC ने हंसखाली ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) सयंतन भट्टाचार्य को तुरंत सस्पेंड करने और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। यह घटना 27 मार्च को एक स्कूल में हुई थी, जहां एक शिक्षक के साथ मारपीट में वह घायल हो गए थे। शिक्षक ने आरोप लगाया कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला सरकारी विज्ञापन दिखाया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर उन पर हमला किया गया। असम विधानसभा चुनाव 2026 में चुनाव आयोग ने वोट फ्रॉम होम सुविधा शुरू की है। इसके तहत 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर बैठे अपना वोट डाल सकेंगे। राज्य में 19,774 बुजुर्ग और 6,638 दिव्यांग मतदाताओं को यह सुविधा दी गई है। मतदान दल उनके घर जाकर वोट डलवा रहे हैं। यह प्रक्रिया 5 अप्रैल तक चलेगी, जबकि 126 सीटों पर मतदान 9 अप्रैल को और मतगणना 4 मई को होगी। चुनाव से जुड़े कल के 5 बड़े अपडेट्स:
Dainik Bhaskar MP के 12, राजस्थान के 6 जिलों में ओले गिरे:4 राज्यों में तेज बारिश; जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच का अलर्ट
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से 31 मार्च से 3 अप्रैल तक उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में तेज बारिश-ओलावृष्टि हुई। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर जारी है। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एवलांच आया है और कई रास्ते बंद हो गए हैं। अगले 24 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और एवलांच का अलर्ट जारी किया गया है। बारामूला में भारी बारिश के कारण एक स्कूल हॉस्टल में फंसे 34 छात्रों को आर्मी ने सुरक्षित बाहर निकाला। मध्य प्रदेश के 41 जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई, जबकि 12 जिलों में ओले गिरे। इसके चलते कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई है और गर्मी का असर कम हुआ है। राजस्थान में मंगलवार को 6 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। जोधपुर, अजमेर, चूरू, सीकर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं श्रीगंगानगर में बिजली गिरने की घटना में दो बच्चों समेत तीन लोग झुलस गए। हरियाणा के हिसार समेत छह जिलों में ओलावृष्टि और बारिश हुई, जबकि पांच अन्य जिलों में सिर्फ बारिश हुई। भिवानी के तोशाम में मुख्यमंत्री नायब सैनी की रैली के दौरान भी बारिश हुई, हालांकि पहले से अलर्ट होने के कारण यहां वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था की गई थी। उत्तर प्रदेश के मथुरा में भी शाम के समय तेज बारिश और ओले गिरे, जबकि नोएडा, गाजियाबाद और हाथरस में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे अटल टनल, शिंकुला और रोहतांग दर्रा जैसे क्षेत्रों में फिर से ठंड बढ़ गई है। देशभर से मौसम की 3 तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का हाल

Dainik Bhaskar इवेंट कैलेंडर:हनुमान जयंती, IPL का 19वां सीजन और 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, जानिए अप्रैल में आपके काम की तारीखें
अप्रैल शुरू हो चुका है। आज वित्त वर्ष 2026-27 का पहला दिन है। इस महीने हनुमान जयंती भी है। IPL का 19वां सीजन पूरे महीने एंटरटेन करेगा। साथ ही अक्षय तृतीया के साथ चारधाम यात्रा भी शुरू हो जाएगी। इसी महीने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन, वोटिंग जैसे काम भी होंगे। अप्रैल में और क्या हैं आपके काम की तारीखें, ग्राफिक्स में देखें…
Dainik Bhaskar खबर हटके-चिड़िया के एक बच्चे के लिए 50+ जवान तैनात:नाले से निकली गैस से जल रहा चूल्हा; MBA करने के लिए ₹80 लाख में किडनी बेची
इस एक चूजे की सुरक्षा में 50 से ज्यादा जवान तैनात हैं। वहीं गाजियाबाद में नाले से निकली गैस से चूल्हा जल रहा है। उधर MBA की पढ़ाई पूरी करने के लिए एक छात्र ने अपनी किडनी बेच दी। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Dainik Bhaskar बीना विधायक बोलीं- मैं कांग्रेस में ही हूं:हाईकोर्ट ने मांगे सप्रे के BJP में जाने के सबूत, अब पार्टी व्हिप की कॉपियां देंगे सिंघार
सागर जिले की बीना सीट से विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सप्रे ने कहा- मैं अब भी कांग्रेस में हूं। इस बयान को कोर्ट ने रिकॉर्ड में लिया है। याचिकाकर्ता नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को सप्रे के बीजेपी में शामिल होने के सबूत पेश करने के लिए भी कहा है। इस पर सिंघार ने जवाब दिया है कि वे 9 अप्रैल तक पार्टी व्हिप की प्रतियां पेश करेंगे। मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होगी। इसी दिन विधानसभा अध्यक्ष के सामने भी सुनवाई तय है। दरअसल, 2023 में बीना सीट से निर्मला सप्रे ने कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। 5 मई 2024 को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान वे सीएम मोहन यादव के साथ बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इसके बाद उनके बीजेपी में शामिल होने के दावे किए गए थे। 5 जुलाई 2024 को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सप्रे की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए स्पीकर के समक्ष याचिका लगाई। इसमें कहा कि संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत पार्टी बदलने पर विधायक की सदस्यता खुद-ब-खुद समाप्त हो जाती है। जब इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो सिंघार ने नवंबर 2024 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सप्रे के भाजपा में शामिल होने के सबूत सोशल मीडिया पर मंगलवार को चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने सुनवाई की। इसमें निर्मला सप्रे के वकील संजय अग्रवाल ने उनके कांग्रेस में ही होने का दावा किया। कहा कि ऐसे में सप्रे की विधानसभा सदस्यता को समाप्त करने का सवाल ही नहीं उठता। वहीं, शासन की तरफ से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कोर्ट को बताया कि स्पीकर के सामने मामले की सुनवाई जारी है। उनके बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं। इसके बाद उमंग सिंघार के अधिवक्ता विभोर खंडेलवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा कि वे 9 अप्रैल तक पार्टी व्हिप की प्रतियां पेश कर देंगे। सप्रे के भाजपा में शामिल होने के सबूत सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। सीएम मोहन यादव के साथ भी उनकी कई तस्वीरें और पोस्ट वायरल हैं। सोशल मीडिया के आधार पर स्थिति तय नहीं हो सकती सिंघार की तरफ से दी गई दलील पर कोर्ट ने कहा- सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के आधार पर संबंधित व्यक्ति की स्थिति तय नहीं हो सकती है। याचिकाकर्ता, स्पीकर के समक्ष ठोस और प्रमाणिक साक्ष्य प्रस्तुत करें, जिससे यह साबित हो सके कि निर्मला सप्रे ने वास्तव में दल-बदल किया है। ये खबर भी पढ़ें… MLA निर्मला बोलीं-विधायक पद का मोह होता, तो मंत्री होतीं बीना सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनीं निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता का मामला हाईकोर्ट में है। उन्होंने कहा- कोई पार्टी हमें सिम्बल देती है, लेकिन विधायक जनता बनाती है। अगर मोह होता तो आज मैं मंत्री होती। बीजेपी को किसी विधायक की आवश्यकता नहीं है और ना ही मेरे विधायक न होने से उनकी सरकार गिर जाती। पढ़ें पूरी खबर…
Dainik Bhaskar मुंबई-4 साल के बच्चे को उठाकर जमीन पर पटका, VIDEO:लोहे की रॉड में सिर मारा; आरोपी का बच्चे के पिता से विवाद हुआ था
महाराष्ट्र के मुंबई से सटे वसई इलाके में एक व्यक्ति ने मामूली विवाद का गुस्सा एक 4 साल के बच्चे पर उतार दिया। आरोपी ने बच्चे को ऑटो-रिक्शा से बाहर खींचकर सड़क पर पटक दिया और उसका सिर लोहे की रॉड पर भी मारा। पुलिस के मुताबिक यह घटना वसई की एक हाउसिंग सोसायटी में हुई। पूरी घटना सोसायटी में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसका बच्चे के पिता से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी के बाद आरोपी ने बदला लेने की नीयत से यह कदम उठाया। 4 तस्वीरों में देखें पूरी घटना… CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि 4 साल का विग्नेश पीली टी-शर्ट पहनकर सोसायटी परिसर में खड़े एक ऑटो-रिक्शा में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। बच्चे सामान्य रूप से खेल में व्यस्त थे और माहौल शांत था। इसी दौरान आरोपी संदीप पवार वहां पहुंचा। आरोपी ने अचानक बच्चे को उसके पैरों से पकड़कर ऑटो से बाहर खींच लिया। इसके बाद उसने मासूम को जोर से सड़क पर पटक दिया। आरोपी ने बच्चे का सिर पास में मौजूद लोहे की रॉड पर दे मारा और फिर दोबारा जमीन पर फेंक दिया। घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल बच्चे को मीरा रोड स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे ICU में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी संदीप पवार को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद सोसायटी के लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Dainik Bhaskar पिता से विवाद पर बच्चे को पैर पकड़कर पटका... VIDEO:सिर लोहे की रॉड पर मारा, हालत गंभीर; मुंबई की घटना
महाराष्ट्र के मुंबई से सटे वसई इलाके में एक व्यक्ति ने पिता से मामूली विवाद का गुस्सा उसके 4 साल के बच्चे पर उतार दिया। आरोपी ने बच्चे को ऑटो-रिक्शा से बाहर खींचकर सड़क पर पटक दिया और उसका सिर लोहे की रॉड पर भी मारा। पुलिस के मुताबिक यह घटना वसई की एक हाउसिंग सोसायटी में हुई। पूरी घटना सोसायटी में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसका बच्चे के पिता से किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी के बाद आरोपी ने बदला लेने की नीयत से यह कदम उठाया। 3 तस्वीरों में देखें पूरी घटना… पूरे घटनाक्रम को समझें
Dainik Bhaskar विधायक टी. राजा बोले- MP में तेजी से बढ़ा धर्मांतरण:जबलपुर में कहा- सीएम यादव विचार करें कि क्या भगवा सरकार फिर जीत पाएगी
तेलंगाना की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा ने कहा है कि मध्य प्रदेश में तेजी से धर्मांतरण बढ़ रहा है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो धीरे-धीरे आदिवासी और हिंदू समाज खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह बात जबलपुर में मंगलवार को कही, जहां वे हिंदू सेवा परिषद की गदा यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। राजा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को चेताते हुए कहा- हिंदू समाज के लोगों ने मिलकर भगवा सरकार को जिताया है। फिर भी धर्मांतरण नहीं रोक पा रहे हैं, तो हमारे मुख्यमंत्री जी को इस पर विचार करना चाहिए कि क्या भगवाधारी सरकार मध्य प्रदेश में फिर जीत पाएगी। फायरब्रांड हिंदूवादी नेता टी. राजा ने जबलपुर के नौदरा ब्रिज चौराहे पर सभा को संबोधित किया। इसमें कहा- आज जो यह गदा यात्रा निकाली जा रही है, उसका सिर्फ एक उद्देश्य है कि हम सभी को हनुमानजी जैसा बनना चाहिए। घर में घुसकर मारने की आज जरूरत आन पड़ी है। हम सबको मिलकर उसी राह पर चलना है। आने वाला समय युद्ध का होगा और हमें अपने ही देश, अपने ही प्रदेश में रह रहे लोगों से लड़ना होगा। अगर आज हमने युद्ध की तैयारी नहीं की, तो आने वाले समय में हमारी पीढ़ी गुलाम हो जाएगी। धर्मांतरण पर कानून, फिर भी तेजी से फैल रहा विधायक टी. राजा ने कहा- मध्य प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर कानून बना हुआ है। अगर हमारे आदिवासी भाइयों, माताओं-बहनों का कोई धर्मांतरण करवाता है तो उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी। इसका प्रावधान भी है, लेकिन आज भी प्रदेश में अनेक हिंदुओं का धर्मांतरण किया जा रहा है। कुछ दिन पहले धर्मांतरण को रोकने के लिए एक चर्च में हिंदू सेवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया गया। हिंदू सेवा परिषद जो काम कर रही है, उससे वह आपके वोट बैंक को मजबूत कर रही है। आज जितने भी गदाधारी हैं, चुनाव के समय जब ये बैलेट मशीन में बटन दबाने जाएंगे, तो उन्हें सिर्फ एक ही सिंबल दिखाई देता है और वह है भगवे का। आज नेताओं को सोचने की जरूरत है कि उन कार्यकर्ताओं को न दबाएं, जो उनकी कुर्सी को मजबूत करने का काम करते हैं। बहन-बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करें मोहन भैया राजा ने कहा- लव जिहाद को लेकर मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कानून बनाया है, लेकिन इसके बाद भी हमारे यहां की इंटरनेशनल बेसबॉल खिलाड़ी बहन ने आत्महत्या कर ली, क्योंकि एक व्यक्ति ने हिंदू नाम बदलकर उसे ट्रैप किया था। धर्म बदलने की कोशिश की। उसकी फोटो रख ली थी लेकिन हमारी बहन ने इज्जत की खातिर जान दे दी। सरकार सिर्फ कानून पारित कर कागजों में रख देती है। उत्तर प्रदेश में अगर कोई हमारी बहन-बेटी को आंख उठाकर भी देखता है, तो सख्त कार्रवाई होती है। वहां कार्यकर्ताओं को भी छूट दी जाती है। आज हम सबको मिलकर मोहन भैया से निवेदन करना है कि हर बहन-बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पश्विम बंगाल में धंधा करने गए ओवैसी विधायक टी. राजा ने AIMIM के ओवैसी ब्रदर्स पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- असदुद्दीन ओवैसी पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि धंधा करने गए हैं। विपक्षी पार्टियों को ब्लैकमेल करते हैं कि चुनाव में उनके वोट काटेंगे, नहीं तो पैसे दो। छोटे और बड़े ओवैसी दोनों का एक ही काम है। देश में अगर मुसलमानों का सबसे बड़ा कोई दुश्मन है, तो वे ओवैसी हैं न कि बीजेपी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बौखला गई हैं। बंगाल में भी भगवा लहराएगा। ममता बनर्जी ने बांग्लादेशियों को पनाह दे रखी है, जिनके वोट एसआईआर से कटेंगे और उन्हें वहां से जाना पड़ेगा।
Dainik Bhaskar हिमाचल में अफसरों की लड़ाई सामने आई:चीफ सेक्रेटरी ने 3 पूर्व CS को लपेटा, विधानसभा में चेस्टर-हिल विवाद गूंजा, अधिकारी को हटाने की मांग
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को मुख्य सचिव पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों का मामला गूंजा। बीजेपी विधायक सत्तपाल सत्ती ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर के तहत मामला उठाते हुए कहा कि जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्य सचिव को पद से हटाया था, क्या मुख्यमंत्री सुक्खू भी अधिकारी को पद से हटाने के हिम्मत दिखाएंगे? बता दें कि, हिमाचल के मुख्य सचिव संजय गुप्ता पर एडवोकेट विनय शर्मा और माकपा नेताओं ने चेस्टर हिल प्रोजेक्ट की जमीन खरीद में गड़बड़ियों की जांच को दबाने और परवाणू व न्यू चंडीगढ़ में सस्ते रेट पर जमीन खरीदने के आरोप लगाए है। यही मामला आज विधानसभा में उठने के बाद मुख्य सचिव संजय गुप्ता खुलकर मीडिया के सामने आए और सफ़ाई दी। संजय गुप्ता ने हिमाचल के दो पूर्व मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और RD धीमान को डाउटफुल इंटीग्रिटी का बताते हुए उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- प्रबोध सक्सेना और RD धीमान ही उनके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। गुप्ता ने कहा- इन दोनों के कहने पर ही उनके खिलाफ चेस्टर हिल मामले को लेकर छोटा शिमला में शिकायत दी गई। पुलिस में दी गई शिकायत बेबुनियाद: गुप्ता संजय गुप्ता ने कहा कि मामले में उनके खिलाफ छोटा शिमला पुलिस थाना में दर्ज की गई शिकायत पूरी तरह से बेबुनियाद और भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन पर 3 एकड़ जमीन लेने का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह तथ्यात्मक रूप से गलत है। उन्होंने कहा कि यह जमीन जुलाई 2025 में सरकार की परमिशन के बाद ली गई। इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं बरती गई है। कलेक्टर रेट से ज्यादा में जमीन खरीदी: संजय कम रेट पर जमीन खरीदने के आरोपों पर संजय गुप्ता ने कहा कि जमीन का कलेक्टर रेट 1 करोड़ 10 लाख रुपए था और उन्होंने जमीन एक करोड़ 35 लाख में खरीदी। खरीदारी के स्रोत को लेकर संजय गुप्ता ने कहा कि उन्होंने 75 लाख रुपए जून महीने में जीपीएफ से लिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस सरकार में अतिरिक्त महाधिवक्ता रहे विनय शर्मा द्वारा की गई शिकायत प्रेरित और वाहवाही लेने के उद्देश्य से की गई है है। मुख्य सचिव के खिलाफ रची जा रही साजिश मुख्य सचिव ने कहा कि बिजली बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए उन्होंने 5 हजार करोड़ रुपए का मुनाफा कमाकर दिया था। उनके कार्यकाल में कई बड़े फैसले पारदर्शिता के साथ लिए गए थे। इसलिए, उनकी कार्यशैली को बदनाम करने के लिए यह साजिश रची जा रही है। उन्होंने बताया कि एक ग्रोवर और पूर्व मुख्य सचिव आरडी धीमान के खिलाफ 2 FIR पहले ही विजिलेंस में है। साथ ही ईडी ने भी इस मामले को टेकअप किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 130 करोड़ की लागत वाली कुनिहार-नालागढ़ लाइन में नियमों की अवहेलना हुई थी जिनकी जांच चल रही है। पूर्व रेरा चीफ बाल्दी पर भी सवाल उठाए संजय गुप्ता ने चेस्टर हिल मामले में पूर्व रेरा चेयरमैन श्रीकांत बाल्दी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर चेस्टर हिल में कुछ गड़बड़ी थी तो फिर भी इसकी रेरा से अप्रूवल पूर्व IAS अधिकारी श्रीकांत बाल्दी के समय में दी गई थी।
Dainik Bhaskar बेंगलुरु में इंजीनियर कपल की कुछ मिनटों के बीच मौत:पति फंदे से लटका मिला, पत्नी ने 17वीं मंजिल से कूदकर जान दी
बेंगलुरु के कोथनूर इलाके के अपार्टमेंट में एक इंजीनियर कपल की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। पहले पति का शव फ्लैट के बंद कमरे में फंदे से लटके मिला। पति की मौत के कुछ ही मिनट बाद पत्नी फ्लैट से बाहर निकलीं और उसी अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतकों की पहचान तेलंगाना के सिद्दीपेट निवासी भानु चंदर रेड्डी कुंटा (32) और उनकी पत्नी शाजिया (31) के रूप में हुई है। शाजिया IBM में काम करती थीं। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग अप्राकृतिक मौत के केस दर्ज किए हैं। शुरुआती जांच में स्वास्थ्य, रिश्तों में तनाव और मानसिक दबाव समेत विभिन्न पहलुओं को खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत की असली वजह और पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा।
Dainik Bhaskar बेंगलुरु में इंजीनियर कपल ने सुसाइड किया:पति फ्लैट में फंदे से लटका मिला, पत्नी ने 17वीं मंजिल से कूदकर जान दी
बेंगलुरु के कोथनूर इलाके के अपार्टमेंट में एक इंजीनियर कपल के सुसाइड का मामला सामने आया है। पहले पति का शव फ्लैट के बंद कमरे में मिला। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला तो पत्नी ने सिक्योरिटी और पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा तोड़ने पर पति का शव फंदे से लटका मिला। इसके कुछ ही मिनट बाद पत्नी फ्लैट से बाहर निकलीं और उसी अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतकों की पहचान तेलंगाना के सिद्दीपेट निवासी भानु चंदर रेड्डी कुंटा (32) और उनकी पत्नी शाजिया (31) के रूप में हुई है। भानु चंदर सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। शाजिया IBM में काम करती थीं। रेड्डी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताया। साथ ही लिखा कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। कपल शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहे पुलिस के अनुसार, कपल की शादी को लगभग नौ साल हो चुके थे। इससे पहले दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके थे। सूत्रों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उनके बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। हालांकि, दोनों परिवार उनके रिश्ते से अनजान थे। बेंगलुरु पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उनकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या पति के स्वास्थ्य समस्याओं ने इस घटना में कोई भूमिका निभाई। इसके अलावा रिश्तों में तनाव और मानसिक दबाव और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत की असली वजह और पूरा घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा। बेंगलुरु के घर में दो महिलाओं के शव मिले, दो घायल इसी बीच, बेंगलुरु के बाहरी इलाके के घर में दो अन्य महिलाओं के गले कटे हुए शव पाए गए। जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल अवस्था में थे। पुलिस के अनुसार, घटना बढ़ते कर्ज के कारण आत्महत्या की कोशिश लगती है। पुलिस ने बताया कि आशा (55) और उनकी बेटी वर्षिता (32) घर में मृत पाई गईं। आशा का बेटा मोहन (27) और 10 साल का पोता मयंक गौड़ा घायल अवस्था में बच गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… आंध्र प्रदेश में नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका के टुकड़े किए, धड़ को फ्रिज में रखा; पत्नी मायके गई थी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने रविवार 29 मार्च को अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर उसके शव के कई टुकड़े कर दिए। इसके बाद खुद पुलिस स्टेशन गया और अपना अपराध को कबूल कर लिया। आरोपी ने प्रेमिका का सिर, हाथ और पैर को धड़ से अलग किया। पैरों और कूल्हे के हिस्से को ट्रॉली बैग में छिपा दिया। धड़ को फ्रिज में रखा। पूरी खबर पढ़ें…
Dainik Bhaskar सूरत की बिल्डिंग में आग, 5 की मौत:इनमें चार महिलाएं शामिल, घर में भर रखा था 8 टन साड़ियों का स्टॉक
गुजरात के सूरत में एक मकान में बुधवार दोपहर को आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के लिंबायत इलाके का यह मकान एक व्यापारी का है, जिसमें करीब 8 टन साड़ियों का स्टॉक रखा हुआ था। इससे घर में पैदल चलने तक की जगह नहीं बची थी। इसी के चलते आग इतनी तेजी से भड़की कि किसी को बचने का मौका नहीं मिला। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं...
Dainik Bhaskar सूरत की बिल्डिंग में आग, 5 की मौत:इनमें चार महिलाएं, एक बच्चा शामिल, घर में भर रखा था 8 टन साड़ियों का स्टॉक
गुजरात के सूरत में एक मकान में बुधवार दोपहर को आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के लिंबायत इलाके का यह मकान एक व्यापारी का है, जिसमें करीब 8 टन साड़ियों का स्टॉक रखा हुआ था। इससे घर में पैदल चलने तक की जगह नहीं बची थी। इसी के चलते आग इतनी तेजी से भड़की कि किसी को बचने का मौका नहीं मिला। मृतकों के नाम घटनास्थल की तीन तस्वीरें… ----------------------------- गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गीजर की गैस से पति-पत्नी और बेटे की मौत:कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस से गई जान गुजरात के सूरत शहर में सोमवार-मंगलवार की रात पति-पत्नी और बेटे की नींद में ही मौत हो गई थी। प्राथमिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला है कि तीनों की मौत कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से हुई थी। पुलिस की जांच में भी सामने आया है कि घर में लगा गीजर रात भर से चालू था। पूरी खबर पढ़ें..
Dainik Bhaskar MPL के लिए इंदौर में क्रिकेटरों की नीलामी:244 खिलाड़ियों पर होगी 5 करोड़ रुपए की धन वर्षा, 10 का बेस प्राइज 3 लाख रुपए
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) के लिए इंदौर में पहली बार क्रिकेट खिलाड़ियों की नीलामी की जा रही है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में चल रही नीलामी में 244 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जा रही है। हर फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 50 लाख रुपए का पर्स दिया गया है। इसमें आवेश खान, आशुतोष शर्मा, अनिकेत वर्मा, माधव तिवारी और शिवांग कुमार पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। MPL जून 2026 में इंदौर और ग्वालियर में खेला जाएगा।
Dainik Bhaskar बिहार- नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़, 8 की मौत:6 से ज्यादा घायल; चैत्र के आखिरी मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी
नालंदा के मघड़ा में माता शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ से 8 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में सभी महिलाएं हैं। 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। भगदड़ के बाद मंदिर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है। मृतकों में से 2 की पहचान हो पाई है। इनमें नालंदा निवासी रीता देवी (50),और रेखा देवी (45) है। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा गया है। चैत्र महीने का आज आखिरी मंगलवार है। इसके लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में जुटी थी। प्रशासन ने हादसे के बाद मंदिर और मेला को बंद करवा दिया है। आज ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नालंदा पहुंच रही हैं। वो नालंदा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। घटनास्थल राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल से 30km दूर है। हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें देखिए क्यों मची भगदड़ महिला भक्तों का कहना चैत्र महीने का ये अंतिम मंगलवार है। यहां मेला लगा था। लोगों की भीड़ ज्यादा हो गई। लोग जल्दी-जल्दी दर्शन करने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में थे। कोई लाइन में लगकर पूजा नहीं करना चाह रहा था। इसी में भगदड़ मच गई। मंदिर का गर्भ गृह बहुत छोटा है। मंदिर गई महिला ने बताया कि भीड़ इतनी थी कि लोग एक-दूसरे पर चढ़ रहे थे। सबको जल्दी थी आगे जाकर पूजा करने की। मृतका रेखा देवी के बेटे ने बताया, ‘मम्मी मेला देखने गई थी। हजारों की भीड़ थी। मघड़ा मेला लगा था। मैं घर पर था, जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचा। मां को अस्पताल लेकर आए, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।’ पटना से आई एक महिला ने कहा, ‘हमलोग दर्शन करने आए थे। लेकिन मंदिर को बंद कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि 8 लोगों की मौत हो गई।’ जानिए आज मंदिर में क्यों उमड़ी थी भक्तों की भीड़ ये मंदिर बिहारशरीफ (नालंदा) से लगभग 5 किलोमीटर दूर मघड़ा गांव में स्थित है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी (शीतला अष्टमी) को मुख्य पूजा होती है। परंपरा है कि शीतला अष्टमी के दिन घरों में चूल्हा नहीं जलता है। भक्त माता को एक दिन पहले बना ठंडा भोजन (बासी) भोग लगाते हैं। अष्टमी के दिन यहां भारी भीड़ होती है, लोग लंबी कतारों में लगकर माता के दर्शन करते हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है….
Dainik Bhaskar CAG रिपोर्ट: कई जवानों को समय पर वेतन-भत्ते नहीं मिले:मिलिट्री अस्पतालों में कमियां मिली, सेना से जुड़े काम के रिकॉर्ड डिजिटल करने की सिफारिश
CAG यानी सरकारी खर्च और कामकाज का ऑडिट करने वाली संस्था की रिपोर्ट सोमवार को संसद में पेश की गई। रिपोर्ट में कई मिलिट्री अस्पतालों के रखरखाव में कमी की ओर भी इशारा किया गया है। यह भी बताया गया है कि काफी संख्या में सेना के जवानों को उनके वेतन-भत्ते समय पर और सही तरीके से नहीं मिले। रिपोर्ट के मुताबिक सेना के निर्माण कार्यों से जुड़े साइट रिकॉर्ड्स ठीक से नहीं रखे गए। इससे काम की क्वालिटी और ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हुआ। ऑडिट ने सिफारिश की है कि रक्षा मंत्रालय साइट रिकॉर्ड्स को डिजिटाइज करे। ये वही कागज होते हैं जिनमें काम की प्रगति, मटेरियल और टेस्ट रिपोर्ट जैसी जानकारी रिकॉर्ड होती है। रिपोर्ट में तीन प्रमुख हिस्सों की ऑडिट की गई… कई जवानों को समय पर भुगतान नहीं मिला रिपोर्ट के मुताबिक प्रोविजनल फाइनल सेटलमेंट ऑफ अकाउंट्स (PFSA) की समीक्षा तय समय पर नहीं हुई। इसके कारण रिटायरमेंट के समय अधिकारियों, जूनियर कमीशंड ऑफिसर्स (JCOs) और दूसरे रैंक (ORs) के कर्मीयों से एक साथ बड़ी राशि की वसूली करनी पड़ी। आईटी सिस्टम में जरूरी नियम शामिल नहीं होने से कई सेना के जवानों को उनका भुगतान समय पर और सही तरीके से नहीं मिला। PTO में देरी, सिस्टम आपस में ठीक से नहीं जुड़े रिपोर्ट में PTO (प्रिविलेज टिकट ऑर्डर) जारी करने में देरी की बात कही गई है। ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) में डेटा सही से नहीं मिला, इसलिए कई आवेदन रिजेक्ट हो गए। ऑडिट ने कहा है कि अलग-अलग सिस्टम के बीच तालमेल बेहतर किया जाए और रिजेक्ट मामलों की निगरानी के लिए ऑटोमेटेड सिस्टम बनाया जाए। मिलिट्री अस्पतालों की इमारतें पुरानी, कई जगह जरूरी सुविधाएं नहीं डिफेंस मंत्रालय के तहत आने वाले मिलिट्री अस्पतालों में कई दिक्कतें मिलीं। कई अस्पतालों की इमारतें पुरानी हैं, लेकिन उनकी नियमित जांच नहीं हुई। एक मामले में जून 2022 में लैंसडाउन के एक मिलिट्री अस्पताल का हिस्सा गिर गया था। कई जगह HVAC (हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग) और फायरफाइटिंग सिस्टम भी पूरे नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल स्टोर्स डिपो (AFMSD) मिलिट्री अस्पतालों की जरूरत की दवाएं पूरी नहीं दे पाए। कॉमन ड्रग लिस्ट की दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं थीं। दो डिपो में दवाओं को समय पर बदला नहीं गया, जिससे ₹13.52 करोड़ की दवाएं फंसी रहीं। बिना लाइसेंस X-ray मशीनें चल रही थी ऑडिट में पाया गया कि कई जगह बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का पालन नहीं हुआ। मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) से जुड़े दस्तावेज भी नहीं रखे गए। कुछ अस्पतालों में बिना लाइसेंस के X-ray मशीनें चलाई जा रही थी। सात कमांड्स की समीक्षा में वेस्टर्न कमांड में सबसे ज्यादा नियमों का उल्लंघन मिला। रिपोर्ट में कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय ने कुछ मामलों में सुधार के कदम उठाने शुरू किए हैं, लेकिन कई समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं। ------------
Dainik Bhaskar CAG रिपोर्ट- कई जवानों को समय पर वेतन-भत्ते नहीं मिले:मिलिट्री अस्पतालों में कमियां मिली, सेना से जुड़े काम के रिकॉर्ड डिजिटल करने की सिफारिश
CAG की रिपोर्ट सोमवार को संसद में पेश की गई। रिपोर्ट में कई मिलिट्री अस्पतालों के रखरखाव में कमी की ओर भी इशारा किया गया है। यह भी बताया गया है कि काफी संख्या में सेना के जवानों को उनके वेतन-भत्ते समय पर और सही तरीके से नहीं मिले। रिपोर्ट के मुताबिक सेना के निर्माण कार्यों से जुड़े साइट रिकॉर्ड्स ठीक से नहीं रखे गए। इससे काम की क्वालिटी और ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हुआ। ऑडिट ने सिफारिश की है कि रक्षा मंत्रालय साइट रिकॉर्ड्स को डिजिटाइज करे। साइट रिकॉर्ड्स वे कागज होते हैं, जिनमें काम की प्रगति, इस्तेमाल मटेरियल और टेस्ट रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी रिकॉर्ड होती है। वहीं, कम्प्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (CAG) एक संस्था है, जो सरकारी खर्च और कामकाज का ऑडिट करती है। रिपोर्ट में तीन हिस्सों की ऑडिट की गई… कई जवानों को समय पर भुगतान नहीं मिला रिपोर्ट के मुताबिक प्रोविजनल फाइनल सेटलमेंट ऑफ अकाउंट्स (PFSA) की समीक्षा तय समय पर नहीं हुई। इसके कारण रिटायरमेंट के समय अधिकारियों, जूनियर कमीशंड ऑफिसर्स (JCOs) और दूसरे रैंक (ORs) के कर्मीयों से एक साथ बड़ी राशि की वसूली करनी पड़ी। आईटी सिस्टम में जरूरी नियम शामिल नहीं होने से कई सेना के जवानों को उनका भुगतान समय पर और सही तरीके से नहीं मिला। PTO में देरी, सिस्टम आपस में ठीक से नहीं जुड़े रिपोर्ट में PTO (प्रिविलेज टिकट ऑर्डर) जारी करने में देरी की बात कही गई है। ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS) में डेटा सही से नहीं मिला, इसलिए कई आवेदन रिजेक्ट हो गए। ऑडिट ने कहा है कि अलग-अलग सिस्टम के बीच तालमेल बेहतर किया जाए और रिजेक्ट मामलों की निगरानी के लिए ऑटोमेटेड सिस्टम बनाया जाए। मिलिट्री अस्पतालों की इमारतें पुरानी, कई जगह जरूरी सुविधाएं नहीं डिफेंस मंत्रालय के तहत आने वाले मिलिट्री अस्पतालों में कई दिक्कतें मिलीं। कई अस्पतालों की इमारतें पुरानी हैं, लेकिन उनकी नियमित जांच नहीं हुई। एक मामले में जून 2022 में लैंसडाउन के एक मिलिट्री अस्पताल का हिस्सा गिर गया था। कई जगह HVAC (हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग) और फायरफाइटिंग सिस्टम भी पूरे नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल स्टोर्स डिपो (AFMSD) मिलिट्री अस्पतालों की जरूरत की दवाएं पूरी नहीं दे पाए। कॉमन ड्रग लिस्ट की दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं थीं। दो डिपो में दवाओं को समय पर बदला नहीं गया, जिससे ₹13.52 करोड़ की दवाएं फंसी रहीं। बिना लाइसेंस X-ray मशीनें चल रही थी ऑडिट में पाया गया कि कई जगह बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का पालन नहीं हुआ। मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) से जुड़े दस्तावेज भी नहीं रखे गए। कुछ अस्पतालों में बिना लाइसेंस के X-ray मशीनें चलाई जा रही थी। सात कमांड्स की समीक्षा में वेस्टर्न कमांड में सबसे ज्यादा नियमों का उल्लंघन मिला। रिपोर्ट में कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय ने कुछ मामलों में सुधार के कदम उठाने शुरू किए हैं, लेकिन कई समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं। ------------
Dainik Bhaskar हिमाचल विधानसभा में गूंजेगा एपल इम्पोर्ट ड्यूटी का मामला:3 लाख परिवारों की रोजी पर संकट, केंद्र ने अमेरिका-न्यूजीलैंड-EU के लिए शुल्क घटाया
हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली सेब इंडस्ट्री पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने से मंडरा रहे संकट का मुद्दा आज विधानसभा में उठेगा। ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी में की गई कटौती का मामला सदन में उठाने जा रहे हैं। यह मामला प्रदेश की 5500 करोड़ रुपए की सेब आर्थिकी और लगभग 3 लाख बागवान परिवारों की आजीविका से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। दरअसल, केंद्र सरकार ने अमेरिका और न्यूजीलैंड के सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी 50 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत और यूरोपीय यूनियन (EU) के लिए 20 प्रतिशत कर दी है। इम्पोर्ट ड्यूटी कम होने से अब विदेशी सेब सस्ते दामों पर भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा। इससे हिमाचल के साथ साथ जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के सेब उद्योग पर भी संकट खड़ा हो गया है। हिमाचल का प्रीमियम सेब बुरी तरह होगा प्रभावित कुलदीप राठौर ने बताया कि वाशिंगटन एपल के भारतीय बाजार में आने से हिमाचल का प्रीमियम सेब बुरी तरह प्रभावित होगा। इससे न केवल प्रीमियम सेब के दाम गिरेंगे, बल्कि कोल्ड स्टोर में रखे सेब पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। अभी अमेरिका-न्यूजीलैंड और EU के लिए इम्पोर्ट ड्यूटी घटाई गई गई है। अब इनकी आड़ में दूसरे देश भी इम्पोर्ट ड्यूटी कम करने का दबाव डालेंगे। मोदी ने किया था इम्पोर्ट ड्यूटी 100% का वादा राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी 100 फीसदी करने का भरोसा दिया था। हकीकत में इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के बजाय कम की जा रही है। इससे सेब बागवानों की चिंताएं बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि सदन में यह मामला उठाकर केंद्र सरकार से इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने के फैसले का विरोध जताएंगे और यह फैसला वापस लेने की मांग की जाएगी। हिमाचल के बागवान सचिवालय का घेराव कर चुके बता दें कि हिमाचल के बागवान इस फैसले के खिलाफ दो महीने पहले सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर चुके हैं। बागवानों का आरोप है कि केंद्र सरकार आयात शुल्क बढ़ाने के बजाय चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग देशों के लिए इसे कम कर रही है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है। इस वजह से बागवान ज्यादा चिंतित बागवानों की चिंता की एक बड़ी वजह उत्पादन लागत और उत्पादकता में अंतर भी है। हिमाचल में प्रति हेक्टेयर 7 से 8 मीट्रिक टन सेब उत्पादन होता है, जबकि अमेरिका, न्यूजीलैंड और चीन जैसे देशों में यह 60 से 70 मीट्रिक टन तक पहुंच जाता है। वहीं, हिमाचल में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण प्रति किलो सेब उत्पादन की लागत करीब 27 रुपए आती है। ऐसे में बागवानों को लाभ तभी मिल पाता है, जब उनका सेब कम से कम 50 से 100 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिके। अन्य देश भी भारत पर आयात शुल्क कम करने का बनाएंगे दबाव विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका, न्यूजीलैंड और EU को दी गई रियायतों के बाद अब अन्य देश भी भारत पर आयात शुल्क कम करने का दबाव बना सकते हैं। इससे भारतीय बाजार में विदेशी सेब की हिस्सेदारी बढ़ेगी और स्थानीय उत्पादकों के लिए प्रतिस्पर्धा और कठिन हो जाएगी।
Dainik Bhaskar लखनऊ में एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:36 हजार फीट ऊंचाई पर पायलट को धुआं महसूस हुआ; पैसेंजरों ने मास्क लगाए
लखनऊ में एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सोमवार शाम फ्लाइट पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से दिल्ली जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट यूपी के अंबेडकरनगर के ऊपर थी, तभी पायलट के केबिन में धुआं महसूस हुआ। उस समय विमान 36 हजार फीट की ऊंचाई पर था। पायलट ने धुआं महसूस होते ही लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मेडे कॉल किया। मेडे कॉल के बाद यात्रियों को ऑक्सीजन मास्क उपलब्ध करा दिए गए। लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति लेकर विमान को शाम 5:17 बजे सुरक्षित लैंड कराया। तब से फ्लाइट लखनऊ के टर्मिनल-3 पर ही खड़ी है। फ्लाइट में 148 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। कई यात्रियों को दूसरी फ्लाइट्स से दिल्ली भेज दिया गया, जबकि कुछ को होटल में ठहराया गया है। सिक्योरिटी और टेक्निकल टीमें फ्लाइट में जांच कर रही हैं। शुरुआती जांच में धुएं या आग का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। ‘मेडे कॉल’ के साथ ही ऑक्सीजन मास्क खुल गए सूत्रों के अनुसार, पायलटों को केबिन के एवियोनिक पैनलों (कॉकपिट के इलेक्ट्रिक पैनल) से धुआं निकलने की आशंका हुई। पायलट ने ‘मेडे कॉल’ किया, जिसके साथ ही फ्लाइट में लगे ऑक्सीजन मास्क अपने आप खुल गए। केबिन क्रू ने यात्रियों को मास्क इस्तेमाल करने का तरीका बताया, जिसके बाद यात्रियों ने मास्क लगा लिए। यात्री कर रहे कंपनी से शिकायत फ्लाइट में सवार कई यात्री सोशल मीडिया पर कंपनी से शिकायत कर रहे हैं। हेमरॉन माइकल नाम के एक यात्री ने लिखा- मैं बागडोगरा से दिल्ली जा रही फ्लाइट IX-1523 में यात्रा कर रहा था। तकनीकी समस्या के कारण विमान को लखनऊ में उतार दिया गया। पिछले ढाई घंटे से कोई संशोधित टिकट नहीं दिया गया है। मुझे सुबह 6:30 बजे तक दिल्ली पहुंचना था, लेकिन अब 7:23 बज चुके हैं। अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।” मेडे कॉल क्या होता है, जानिए MAYDAY शब्द फ्रेंच शब्द 'm'aider' से लिया गया है। इसका मतलब है 'help me' यानी 'मुझे बचाओ'। MAYDAY कॉल आमतौर पर रेडियो के माध्यम से ATC या आसपास के अन्य विमानों को भेजा जाता है। इस सिग्नल का उपयोग तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए किया जाता है, ताकि इमरजेंसी से निपटा जा सके और समय पर मदद मिल सके। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
Dainik Bhaskar शादीशुदा महिला से बीच सड़क गैंगरेप की कोशिश,वीडियो बनाया:पीड़िता बोली- 3 लोगों ने पकड़ा, कपड़े फाड़े, सीने पर हाथ लगाया; गांव वालों ने बचाया
बिहार के नालंदा में एक शादीशुदा महिला के साथ सरेआम गैंगरेप की कोशिश की गई। बीच सड़क कुछ बदमाशों ने महिला को गलत ढंग से पकड़ लिया। रेप की कोशिश का बदमाशों ने वीडियो भी बनाया। महिला ने जब थाने में इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने गंदा वीडियो वायरल कर दिया। मामला सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा के नूरसराय थाना इलाके का है। पीड़िता ने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला से बीच सड़क छेड़खानी की कुछ तस्वीरें देखिए राशन लेने गई थी, 3 लोगों ने पकड़ा महिला शादीशुदा है। उसके 2 बच्चे हैं। उसका पति रोजगार के सिलसिले में महाराष्ट्र के नासिक में रहता है। वो अपने सास-ससुर के साथ नूरसराय थाना इलाके के एक गांव में रहती है। महिला के मुताबिक 26 मार्च की शाम वो घर से राशन लाने के लिए निकली। राशन लेकर वो घर लौट रही थी, तभी गांव के ही तीन लड़कों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसे पकड़ लिया। तीनों ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की, लेकिन महिला ने किसी तरह खुद को बचा लिया। अब जानिए वायल वीडियो में क्या है घटना 26 मार्च की है। महिला ने 27 मार्च को थाने में केस किया। केस करने के बाद आरोपियों ने वीडियो को वायरल कर दिया। 42 सेकेंड के वीडियो को 3 क्लीप में वायरल किया गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है। कुछ लड़के एक महिला को गंदे ढंग से पकड़कर ले जा रहे हैं। महिला बार-बार छोड़ने की गुहार लगा रही है, लेकिन सभी आरोपी उसे छोड़ने को तैयार नहीं होते। वो अपने साथियों से कहते हैं कि इसका वीडियो बनाओ। इस दौरान महिला को पकड़े आरोपी भद्दी-भद्दी गालियां भी दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि, आरोपियों के साथ पीछे बड़ी संख्या में लोग चल रहे हैं। दोषियों को किसी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि, पुलिस की विशेष टीम ने गांव में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान अशोक यादव और महालू महतो उर्फ नवनीत कुमार नरोत्तम के तौर पर हुई है। तीसरे नामजद आरोपी रविकांत कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Dainik Bhaskar मायके से मिली संपत्ति पर पति का अधिकार नहीं:परिवारिक विवाद पर आंध्र हाईकोर्ट बोला- निसंतान महिला का सबकुछ पिता के वारिस को मिलेगा
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी हिंदू महिला को माता-पिता से विरासत में संपत्ति मिली है और उसकी मौत बिना संतान, वसीयत किए बिना ही हो जाती है, तो उस संपत्ति पर पति-ससुराल का कानूनी हक नहीं होगा। ऐसी संपत्ति महिला के पिता के कानूनी वारिसों को जाएगी। जस्टिस तारलाडा राजशेखर राव ने कहा, हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 15(2)(ए) साफ बताती है कि अगर महिला को पिता या मां से संपत्ति मिली हो और उसकी कोई संतान न हो, तो उसकी मौत के बाद वह संपत्ति पिता के वारिसों को जाएगी। पति को उस संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं मिलेगा। महिला की नानी की वसीयत को लेकर विवाद एक महिला ने 2002 में अपनी संपत्ति पहली नातिन को गिफ्ट की, जिसकी 2005 में संतानहीन मृत्यु हो गई। इसके बाद नानी ने पुराना गिफ्ट रद्द कर संपत्ति दूसरी नातिन के नाम वसीयत कर दी। 2012 में दादी के निधन के बाद दूसरी नातिन ने राजस्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का आवेदन किया। आरडीओ ने उसके पक्ष में आदेश दिया, लेकिन मृत नातिन के पति ने इसे चुनौती दी। जॉइंट कलेक्टर ने आरडीओ का फैसला पलटते हुए पति के पक्ष में म्यूटेशन का निर्देश दिया और कहा कि शुरुआती गिफ्ट डीड रद्द करना कानूनी रूप से वैध नहीं था। इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- पति की आय बढ़ा-चढ़ाकर बताना ‘झूठा’ नहीं पारिवारिक विवाद से जुड़े ऐसे ही एक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि भरण-पोषण (मेंटेनेंस) के मामलों में पत्नी का पति की आय बढ़ाकर बताना आम बात है। सिर्फ इसी आधार पर पत्नी के खिलाफ झूठा बयान देने (परजरी) की कार्रवाई नहीं की जा सकती। कोर्ट ने पति की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने पत्नी पर कार्रवाई की मांग की थी।

Dainik Bhaskar अपग्रेड हो रहा शी-बॉक्स पोर्टल, 17000 थाने कनेक्ट होंगे:कोई ताने मारे, छेड़खानी करे तो पोर्टल में शिकायत दें, नजदीकी थाने से तुरंत मदद पहुंचेगी
महिलाओं को उत्पीड़न के माहौल से बचाने के लिए केंद्र सरकार तकनीकी निगरानी तंत्र को देश के सभी 17 हजार पुलिस थानों से जोड़ने जा रही है। इसके लिए शी-बॉक्स पोर्टल को अपग्रेड किया जा रहा है। अभी पोर्टल के जरिए सरकारी और निजी क्षेत्र के दफ्तर जुड़े हैं, जहां काम करने वाली महिलाएं किसी भी तरह के लैंगिक उत्पीड़न की शिकायत बिना अपनी पहचान बताए पोर्टल पर दर्ज कर सकती हैं। पोर्टल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत काम करता है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने भास्कर को बताया कि पोर्टल पर अब घर से ऑफिस तक आने-जाने वाले रास्ते पर होने वाले शोषण, उत्पीड़न और ताने मारने की भी शिकायत दर्ज हो सकेगी। इसमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बस, ट्रेन, मार्केट आदि भी शामिल रहेंगे। इसके लिए पोर्टल को तकनीकी रूप से अपग्रेड किया जा रहा है। अगले एक-दो महीनों में अपग्रेडेशन पूरा हो जाएगा और महिलाओं को सुविधा मिलने लगेगी। एप भी तैयार हो रहा, ताकि शिकायत में आसानी हो कार्यस्थलों पर लैंगिक उत्पीड़न रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 2024 में शी-बॉक्स पोर्टल शुरू हुआ था। इसका मकसद ऐसी शिकायतों का रजिस्ट्रेशन और निगरानी करना है। शिकायत के समाधान के लिए क्या उपाय किए गए, इसका विवरण भी पोर्टल पर संबंधित जांच अधिकारी को दर्ज करना पड़ता है। शी-बॉक्स पोर्टल का एप वर्जन भी तैयार हो रहा है, ताकि, महिलाओं को शिकायत दर्ज करने में और आसानी रहे। अभी ऐसे काम करता है शी-बॉक्स अभी शी-बॉक्स पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बाद इसकी जांच संबंधित कंपनी की समिति को POSH एक्ट 2013 के नियमों के तहत करनी होती है। इसमें पीड़िता और आरोपी दोनों पक्षों की सुनवाई होती है। कानूनन इस पूरी जांच प्रक्रिया को 90 दिनों के भीतर पूरा करना अनिवार्य है, जिसके बाद अगले 60 दिनों में उचित कार्रवाई किया जाना निर्धारित है। शिकायत करने के लिए प्रोसेस क्या…
Dainik Bhaskar IT रूल बदलेंगे- निर्देश नहीं माने तो सेफ हार्बर खत्म:अब हर कंटेंट के लिए सोशल मीडिया कंपनियां ही जिम्मेदार; डेटा डिलीट नहीं कर सकेंगे
केंद्र सरकार ने आईटी नियमन- 2021 में बदलाव का नया मसौदा जारी कर दिया है। इससे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सरकारी निर्देशों की अनदेखी नहीं कर सकेंगे। उन्हें निर्देश, गाइडलाइन, एडवाइजरी माननी ही होगी। यदि वो ऐसा नहीं करते हैं तो संबंधित डिजिटल मीडिया कंपनियां सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराई जाएंगी। इससे इन कंपनियों को सेफ हार्बर के तहत मिलने वाली कानूनी ढाल खत्म कर दी जाएगी। आईटी नियमों में सबसे अहम बदलाव यह है कि प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स द्वारा पोस्ट किए गए हर कंटेंट के लिए खुद जिम्मेदार होंगे। फिलहाल 14 अप्रैल तक सरकार ने इस मसौदे पर सार्वजनिक सुझाव, आपत्तियां मांगी हैं। डिलीट नहीं कर सकेंगे डेटा सेफ हार्बर क्या है… सेफ हार्बर एक कानूनी प्रावधान या सुरक्षा कवच है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (जैसे फेसबुक, एक्स, यूट्यूब) और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को उनके यूजर्स की तरफ से पोस्ट की गई अवैध और आपत्तिजनक सामग्री के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराए जाने से बचाता है। अभी सोशल मीडिया कंपनियां सरकारी निर्देशों को सलाह के रूप में लेती रही हैं या फिर इनको अमल में लाने में टाल-मटोल करती रही हैं। लेकिन नियमों में बदलाव के बाद मिले निर्देशों को कानूनी आधार के साथ बताया जाएगा। इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन ने कहा- सरकार सेंसरशिप लगा रही आईटी नियमों में बदलाव का विरोध शुरू हो गया है। इंटरनेट फ्रीडम फाउंडेशन ने आरोप लगाया है कि सरकार ऑनलाइन कंटेंट पर सेंशरशिप लगाना चाहती है। इसका मकसद सरकार पर तंज कसने, मखौल उड़ाने, नकल करने वाले कंटेंट पर अंकुश लगाना है। सरकार सेफ हार्बर पर चोट करके आम यूजर्स पर नकेल कसना चाह रही है।
Dainik Bhaskar घरों तक जंग की आंच, दूध-किराना-इलाज सब महंगे होंगे:रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कमर्शियल LPG की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने कंपनियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। कच्चे तेल और अन्य कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से लागत बढ़ रही है और कंपनियां दाम बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। इससे बोतलबंद पानी, नमक, तेल जैसी रोजमर्रा की चीजें, एसी, फ्रिज जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल से लेकर नॉन-सर्जिकल मेडिकल आइटम के दाम बढ़ सकते हैं। वजह यह है कि इस जंग ने प्लास्टिक उद्योग की रीढ़ तोड़ दी है। बीते 30 दिनों में कच्चे माल के दाम 50-70% तक बढ़ चुके हैं। सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाले प्लास्टिक दाने एलडीपीई के दाम 110 रु/ किलो से 180 रुपए तक पहुंच गए हैं। अन्य पॉलीमर और रॉ मटेरियल भी 30 हजार से 70 हजार रुपए प्रति टन तक वृद्धि हुई है। ऐसे में अप्रैल में प्लास्टिक कीमतें 50-60% तक बढ़ सकती हैं। प्लास्टिक टंकी व कंटेनर के दाम 30-40% तक बढ़ने की आशंका है। ऑल इंडिया प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुनील शाह कहते हैं कि प्लास्टिक इंडस्ट्री से 5 लाख लोग जुड़े है। संकट बढ़ा तो दो-तीन लाख लोग बेरोजगार हो सकते हैं। हमारी मांग है कि स्थिति सामान्य होने तक प्लास्टिक प्रोडक्ट्स पर 18% जीएसटी को कम करके 5% तक लाया जाए। बैंक वर्किंग कैपिटल लिमिट 20% तक बढ़ा दें। इससे कैश फ्लो समस्या हल होगी। एलपीजी संकट से 20 हजार छोटे उद्योगों पर लगा ताला असर 50 हजार प्लास्टिक फैक्ट्रियों पर पड़ा है। कमर्शियल एलपीजी की कमी झेल रहे अधिकांश यूनिट्स ने उत्पादन बंद कर दिया या घटा दिया। करीब 20 हजार कारखाने बंद होने का अनुमान है। हैदराबाद के एक ईपीई निर्माता ने बताया, ‘हम गैस के बिना उत्पादन नहीं कर सकते। 80 रुपए/किलो तो छोड़िए 150 में भी नहीं मिल रही।’ गुजरात के राजकोट में 40 से ज्यादा प्लांट बंद हो चुके हैं। मध्यप्रदेश, रायपुर और हैदराबाद में भी कई प्लांट बंद हैं। प्लास्टिक पैकेजिंग निर्माता लंबे समय तक मार्जिन का दबाव नहीं झेल पा रहे। कई यूनिट्स ने पुराने ऑर्डर रद्द कर दिए हैं। बड़े शहरों में घरेलू कामगारों के लौटने से ‘रेडी टू ईट’ प्रोडक्ट्स की मांग में कई गुना उछाल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और प्रवासी घरेलू कामगारों के लौटने के कारण शहरी घरों में खाना पकाने का तरीका बदल रहा है। क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर रेडी-टु-ईट खाद्य पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ रही हैै। शहरी परिवार अब कम मेहनत वाले भोजन के विकल्पों की ओर झुक रहे हैं। बिगबॉस्केट के चीफ मर्चेंडाइजिंग ऑफिसर शेषु कुमार तिरुमाला ने बताया कि रेडी-टू-ईट कैटेगरी की बिक्री सामान्य स्तर से 10% अधिक है।बीते पांच दिनों में इंडक्शन कुकटॉप की बिक्री सामान्य से 10 गुना रही है। रेडी-टू-ईट उत्पाद बनाने वाली कंपनी फ्रेशकॉन इंडिया के सह-संस्थापक अनुपम बोके ने कहा, उपभोक्ता और खाद्य व्यवसाय अब कुशल कुकिंग सॉल्यूशंस की ओर बढ़ रहे हैं। जो प्रोडक्ट खाना पकाने के समय को 80% तक कम करते हैं और 60% गैस बचाते हैं, उनमें डिस्ट्रीब्यूटर्स और एक्सपोर्टर्स की भारी रुचि देखी जा रही है। वहीं, अमेजन इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, इंस्टेंट नूडल्स, जूस, नट्स और प्रोटीन-आधारित स्नैक्स की मांग में ‘उल्लेखनीय वृद्धि’ हुई है। इसके लिए एक समर्पित ‘रेडी टू ईट स्टोर’ भी बनाया है। सीमेंट के दाम बढ़ाए, फिर वापस ली वृद्धि इस संकट के चलते पेटकोक, कोयले और पैकेजिंग सामग्री की कीमतें एक झटके में बढ़ गई है। इससे सीमेंट इंडस्ट्री पर असर पड़ा है। चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट आशुतोष मुरारका के अनुसार, इस भू-राजनीतिक संकट से उत्पादन लागत में 150 से 200 प्रति टन की बढ़ोतरी हो सकती है, जो सीधे तौर पर कंपनियों के मुनाफे को चोट पहुंचाएगी। सीमेंट की बोरियों के लिए इस्तेमाल होने वाला पॉलीप्रोपाइलीन सीधे कच्चे तेल से जुड़ा है। इस नुकसान की भरपाई के लिए कंपनियों को कीमतों में 4-5% की वृद्धि करनी होगी, लेकिन बाजार की मौजूदा स्थिति इसे स्वीकार करने के पक्ष में नहीं दिखती। चौथी तिमाही में कंपनियों ने प्रति बोरी 15-20 रुपए की बढ़ोतरी की, लेकिन अत्यधिक आपूर्ति के कारण बढ़ोतरी वापस लेनी पड़ी। हालांकि उत्तर में 10-15 रु/बोरी की बढ़ोतरी टिकी हुई है। एक्सपर्ट क्या कहते हैं… अभी के शुरुआती रुझान किसी आपातकालीन खरीदारी का संकेत नहीं देतीं। लेकिन पश्चिम एशिया संघर्ष के चौथे सप्ताह तक मांग में उल्लेखनीय अंतर दिख सकता है, क्योंकि रेस्त्रां परिचालन में दिक्कत आ रही है। शहर से कुछ प्रवासी गृहनगर लौट रहे हैं। सतीश मेहना, फाउंडर, डेटम इंटेलिजेंस कच्चे माल के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में कीमतें 7-10 प्रतिशत तक बढ़ेंगी। हम मई तक अपनी फैक्ट्रियां पूरी क्षमता से चलाने का इरादा रखते हैं, लेकिन चुनौती यह है कि इन बढ़ी हुई कीमतों का मांग पर क्या असर पड़ेगा। कमल नंदी, अप्लायंसेज बिजनेस हेड, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप

Dainik Bhaskar राजीव चंद्रशेखर बोले- बेवकूफ नहीं, जो करोड़ों का बंगला छिपाऊं:केरल में अबकी BJP को जिताएंगे, कांग्रेस यहां जमात–ए–इस्लामी से मिली
केरलम में BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने 18 मार्च को नेमम सीट से नोमिनेशन फाइल किया। इसमें उन्होंने 93 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी का ब्योरा दिया। 107 करोड़ से ज्यादा की देनदारियां भी गिनाईं। चुनावी हफलनामे में विटेंज मोटर साइकिल तक का जिक्र है, लेकिन कांग्रेस आरोप लगा रही है कि राजीव ने बेंगलुरू में 200 करोड़ के बंगले की बात छिपाई है। केरलम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस बंगला छिपाने की बात को मुद्दा बना रही है। वहीं राजीव कहते हैं, 'मैं बेवकूफ नहीं, जो हलफनामे में बंगले की बात छिपाऊंगा। कांग्रेस को जो कहना है, कोर्ट में कहे।’ राजीव ने चुनावी कैंपेन के बीच वक्त निकालकर केरलम के चुनावी मूड, मुद्दों और BJP की तैयारियों पर दैनिक भास्कर से बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: केरलम में LDF-UDF की लड़ाई में आपका असली विरोधी कौन है? जवाब: दोनों साथ हैं। हमने 7 मार्च से कैंपेन शुरू किया है। लोग बता रहे हैं कि CPM और कांग्रेस दोनों अलग नहीं, बल्कि एक हैं। 27 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों में दोनों साथ राजनीति करते हैं। INDIA ब्लॉक के पार्टनर हैं, लेकिन यहां लोगों को भड़काने और बेवकूफ बनाने का नाटक करते हैं। ये बातें हम जनता के सामने रख रहे हैं, इसलिए यहां BJP ही विकल्प है। सवाल: चुनावी तैयारी कैसी है, जीत की क्या संभावना है? जवाब: मेहनत कर रहे हैं। मोदी जी ने देश में जो डेवलपमेंट किया है, वो हम केरलम में लाने की बात कर रहे हैं। ‘सबका साथ–सबका विकास’ प्रधानमंत्री की आइडियोलॉजी और विजन है। उसके बारे में सबको बता रहे हैं। सवाल: केरलम में मोदी मैजिक क्यों नहीं चल रहा है? जवाब: मोदी जी की ही तो पॉपुलैरिटी है, तभी तो यहां जीत रहे हैं। उनके काम के दम पर ही लोगों से वोट मांग रहे हैं। सवाल: कैंपेन में कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है? जवाब: रिस्पॉन्स अच्छा है। कई साल से लोगों के सामने CPM और कांग्रेस ही ऑप्शन रहे हैं। दोनों बारी-बारी राज कर रहे हैं। पांच साल कांग्रेस करप्शन करती है, तो 5 साल CPM। इनसे लोग ऊब चुके हैं, तंग आ चुके हैं। पिछले 10 साल में CPM ने जो पाप किए हैं, उसे जनता भूल नहीं सकती है। सबरीमाला मंदिर से साढ़े चार किलो सोना गायब हो गया, लेकिन मुख्यमंत्री कुछ नहीं करना चाहते हैं। सिर्फ क्राइम दबाने में लगे हैं। 10 साल में ऐसे कई मुद्दे हैं, जो लोगों के हित के खिलाफ हैं। हम जनता के बीच इन्हें उठा रहे हैं और राज्य के विकास के लिए एक मौका मांग रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी और महंगाई केरलम में ही है। सवाल: BJP कितनी सीटें जीतेगी? जवाब: सभी 140 सीटों पर चुनाव लड़ने और जीतने का टारगेट है। बाकी जनता तय करेगी कि हमें कितनी सीट मिलनी चाहिए। मैं न ये तय करने वाला व्यक्ति हूं, न ही कोई एस्ट्रोलॉजर। हम पूरा जोर लगाकर कैंपेन कर रहे हैं। लोगों के मन में क्या है, ये वही बताएंगे। 4 मई को जनता का जवाब मिल जाएगा। सवाल: केरलम में 26% वोटर मुसलमान और 18% ईसाई हैं। हर दूसरा वोटर गैर-हिंदू है, फिर BJP की जीत का फॉर्मूला क्या है? जवाब: यहां हिंदुओं के वोट से जीतना हमारी स्ट्रैटजी नहीं है। हम विकसित केरलम के विजन के साथ वोट मांग रहे हैं। हर उस मलयाली से मिल रहे हैं, जो डेवलपमेंट, बेहतर फ्यूचर, एजुकेशन, हेल्थ और जॉब चाहता है। हम उनके सामने अपना विजन रख रहे हैं। वो मुस्लिम, ईसाई या हिंदू कोई भी हो सकता है। सवाल: आपका 200 करोड़ का बंगला कहां है, जिसे हलफनामे में छिपाने का आरोप लगा है? जवाब: देखिए, कांग्रेस और CPM पिछले 18 साल से मेरे पीछे पड़ी हैं कि कैसे इसे डराकर भगाएं। मैं भागने वालों में से नहीं हूं। अगर उनके पास कोई सबूत है, तो दिखाएं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी यही मुद्दा उठाया था। यहां उन्हें मेरे खिलाफ कोई निजी मुद्दा नहीं मिल रहा, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। वे कोर्ट जाएं, वहीं बात होगी। सवाल: केरलम में बीफ और यूपी में शाकाहार की बातें, इस डबल स्टैंडर्ड से कैसे जीतेंगे? जवाब: कोई क्या खाता है, BJP को इसकी फिक्र नहीं। जिसका जो मन है खाए, बस कानून माने। अगर यूपी में इसके लिए कानून है तो वहां उसे मानना चाहिए। यहां खाने-पीने का कोई मुद्दा ही नहीं है। यहां मुद्दा डेवलपमेंट, जॉब, एजुकेशन, महिला सुरक्षा, इन्वेस्टमेंट, गरीबी और भुखमरी है। सवाल: केरलम में RSS ने काफी हिंसा झेली, BJP को इसका नुकसान हुआ या फायदा? जवाब: पहले यहां BJP कमजोर थी, इसीलिए RSS को CPM के वायलेंस का सामना करना पड़ा। काफी लोग शहीद भी हुए। यहां से राज्यसभा में हमारे सांसद सदानंदन मास्टर हैं, उनकी लाइफ बहुत इंस्पायरिंग है। उन्होंने वामपंथियों की हिंसा में काफी कुछ खोया, लेकिन फिर भी बहुत पॉजिटिव इंसान हैं। जब भी मिलता हूं, बहुत प्रेरणा मिलती है। सवाल: शशि थरूर ने यहां कोई कैंपेन नहीं किया, CPM कह रही है कि वो BJP के लिए काम कर रहे हैं? जवाब: मुझे नहीं पता उनका क्या प्लान है। सवाल: जंग के हालात के बीच मिडिल ईस्ट में केरलम के काफी लोग रहते हैं, यहां क्या असर दिख रहा है? जवाब: करीब 1 करोड़ भारतवासी मिडिल ईस्ट में हैं। हमारे कई मलयाली भाई भी हैं। अगर उन्हें वापस लाने की जरूरत पड़ी, तो उनके परिवारों को मोदी जी पर पूरा भरोसा है। वे उन्हें जरूर प्रोटेक्ट करेंगे। सवाल: जनगणना के बाद परिसीमन में यूपी-बिहार जैसे राज्यों के मुकाबले केरलम, तमिलनाडु की सीटें घटेंगी, इसे कैसे देखते हैं? जवाब: रिप्रेजेंटेटिव डेमोक्रेसी में सबके वोट हों, सबको वोट देने का अधिकार हो, सब अपना नेता चुन सकें, यही डेमोक्रेसी है। कितनी सीट है, कितनी कम होगी, यूपी और बिहार की तुलना में हमारे यहां कितनी सीट होगी, ये सब बनी-बनाई बातें हैं। ये नेरेटिव DMK जैसी पार्टियां चलाती हैं। इससे जनता की जिंदगी में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। सवाल: 2024 में आप मोदी कैबिनेट से क्यों हटाए गए? जवाब: तिरुवनंतपुरम से लोकसभा चुनाव हार गया था, इसलिए बाहर हो गया। राज्यसभा का टर्म भी खत्म हो गया था। पिछले एक-डेढ़ साल से यहां विधानसभा चुनाव का काम कर रहा था। फिर केरलम BJP अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल गई। सवाल: करीब 3 दशक पहले आप इंटेल की हाई-प्रोफाइल जॉब छोड़कर ऑन्त्रप्रेन्योर बन गए, युवाओं को क्या सलाह देंगे? जवाब: जब मंत्री था, तब भी कहता था और आज भी कह रहा हूं कि ये ऑन्त्रेप्रेन्योर बनने के लिए सबसे बढ़िया वक्त है। अभी ज्यादा मौके भी हैं और कम्पटीशन भी। हमने जब ये रास्ता चुना, तो लोग रिस्क लेने से डरते थे। इसलिए सिर्फ टेक्स्टबुक मत पढ़िए, कोई स्किल सीखिए, चाहे कंप्यूटर हो या एआई टूल्स। आपकी वैल्यू डिग्री से नहीं, स्किल और एक्सपीरिएंस से होगी। सवाल: चुनावी हलफनामे के मुताबिक, आपके पास कोई कार नहीं, सिर्फ एक विंटेज बाइक है, उसके बारे में बताइए। जवाब: बहुत पुरानी बाइक है, इंडियन चीफ नाम है। बेंगलुरू में ये बाइक कई साल पहले एक दोस्त के पास देखी। जब चलाई, तो बहुत अच्छी लगी। फिर मैंने खरीद ली।

Dainik Bhaskar ₹590 करोड़ के IDFC बैंक-घोटाले की CBI जांच होगी:हरियाणा सरकार का केंद्र को पत्र, कई IAS अफसर रडार पर; FD की रकम गबन की थी
हरियाणा में तीन प्राइवेट बैंकों में 750 करोड़ रुपए को फ्रॉड सामने आने के बाद अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) से कराने की तैयारी है। हरियाणा सरकार ने इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को लेटर लिखा है। पहले चरण में IDFC फर्स्ट बैंक की जांच होगी। जिसमें 18 सरकारी विभागों के साथ 590 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। इनके अलावा एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में भी फ्रॉड सामने आया है। हालांकि, हरियाणा सरकार के खाते में पूरे 590 करोड़ रुपए वापस आ चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मामले में सख्त रुख अपनाया है। अभी तक मामले की जांच का एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) कर रही है। कई IAS अफसरों की भूमिका संदेह के घेरे में है। ED कर चुकी 19 जगह छापेमारी एसीबी इस मामले में बैंक कर्मियों सहित ज्वैलर्स और हरियाणा सरकार के दो वित्त अधिकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पिछले दिनों इस घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की भी एंट्री हो चुकी है। ईडी की ओर से 19 ठिकानों पर छापामारी भी गई थी। फिलहाल, सीबीआई जांच की आशंका से हरियाणा सरकार के कई वरिष्ठ आईएएस अफसरों की नींद उड़ गई है, क्योंकि अभी तक सिर्फ छोटे अफसर ही इस शिकंजे में आए हैं। चर्चा है कि मामले में करीब आधा दर्जन आईएएस अफसरों की भूमिका संदिग्ध मिली है जो सरकारी एजेंसियों के रडार पर हैं। अब सिलसिलेवार जानिए IDFC बैंक घोटाले के बारे में… अधिकारियों ने एफडी में निवेश की दी मंजूरी हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कार्यालय में तैनात राजेश सांगवान (नियंत्रक वित्त एवं लेखा) तथा हरियाणा विद्यालय शिक्षा परियोजना परिषद में तैनात रणधीर सिंह (नियंत्रक वित्त एवं लेखा) की भूमिका संदिग्ध पाई गई। सरकारी कर्मियों के द्वारा फ्रॉड में शामिल होने व रिश्वत की रकम स्वीकार किए जाने के फैक्ट सामने आने पर एसीबी ने केस में 7 पीसी एक्ट की धारा भी जोड़ी। दोनों ने बैंक मैनेजर को पहले तो विभागों का पैसा एफडी में निवेश करने की इजाजत दी। फिर रकम को एफडी में जमा करने के बजाय शेल कंपनियों में डायवर्ट कर दिया। वहीं, सावन ज्वेलर के मालिक राजन और अंकुर शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। दो अकाउंट अफसर जेल में अभी तक पंचायत विभाग के सुपरिडेंट व दो अकाउंट अफसर की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिन्होंने फ्रॉड में साथ देने के लिए रिश्वत की रकम ली है। जांच में सामने आया है कि सावन ज्वेलर्स के मालिक राजन के द्वारा आरोपियों के लिए कैश कन्वर्जन का काम किया गया और इसके लिए मोटा कमीशन लिया गया। अब जानिए कोटक-महिंद्रा और एयू स्मॉल बैंक घोटाले के बारे में… ---------------- यह भी पढ़ें- हरियाणा बैंक फ्रॉड के आरोपियों की थाईलैंड में मस्ती, VIDEO:सरकारी अफसर-चंडीगढ़ के बैंक मैनेजर रशियन गर्ल्स संग ड्रिंक कर रहे, यॉट पर पोल डांस हरियाणा के सरकारी विभागों के 590 करोड़ रुपए फ्रॉड का आरोपी बैंक मैनेजर रिभव ऋषि की वीडियो सामने आई है। जिसमें वो सरकारी विभागों के अफसरों को विदेश में मस्ती करवाते दिख रहा है। आईलैंड पर ले जाकर यॉट पर रशियन लड़कियों के साथ प्राइवेट पार्टी चल रही है। पढ़ें पूरी खबर…
Dainik Bhaskar नीतीश ने MLC पद छोड़ा, अब आगे क्या-क्या होगा:पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री; JDU का डिप्टी CM, शपथ से लेकर इस्तीफे की डेट आई सामने
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 30 मार्च को विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद यह तय हो गया कि अब वह कुछ दिनों के बाद आगे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। नीतीश के इस्तीफे के बाद अब आगे क्या-क्या होगा। नीतीश कब मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे। नई सरकार कब बन सकती है, जानिए आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाहीं में…। नीतीश के इस्तीफे से 2 चीजें तय नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। वह बतौर मुख्यमंत्री विधान परिषद के सदस्य (MLC) थे। उनका MLC का कार्यकाल 2030 तक बचा था, लेकिन उन्होंने 30 मार्च को MLC पद छोड़ दिया। दरअसल, ऐसा नहीं करते तो उनकी राज्यसभा की सदस्यता अपने-आप खत्म हो जाती। इसे ऐसे समझिए… अब जब नीतीश कुमार ने MLC पद से इस्तीफा दे दिया है तो 2 चीजें तय हो गईं हैं। 1. भाजपा का बनेगा मुख्यमंत्रीः नीतीश कुमार के विधान परिषद से जाने के बाद तय हो गया है कि अब वह ज्यादा दिनों तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। देश की आजादी के बाद भाजपा पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। हालांकि, अब तक NDA के घटक दलों ने आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है कि नीतीश कुमार के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और किस पार्टी का होगा। 2. JDU का होगा डिप्टी CM: नई सरकार में JDU भाजपा की पुरानी भूमिका में लौट जाएगी। JDU के खाते में डिप्टी CM का पद जाएगा। पार्टी एक डिप्टी बनाती है या दो, यह नीतीश कुमार तय करेंगे। अब आगे क्या-क्या होगा… BJP-JDU की टॉप लीडरशिप की बैठकः बताया जा रहा है कि अब राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज होगी। 2-3 अप्रैल को दिल्ली में भाजपा की टॉप लीडरशिप के साथ JDU के बड़े नेताओं की मुलाकात होगी, जिसमें बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हो सकती है। 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद की शपथः भाजपा नेता और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद शिवेश राम ने बताया था- बिहार से चुने गए राज्यसभा सांसदों की शपथ की डेट 10 अप्रैल तय की गई है। उस दिन हमलोगों को शपथ लेने के लिए बुलाया गया है।’ इसका मतलब हुआ कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ ले सकते हैं। 10-11 अप्रैल को छोड़ सकते हैं मुख्यमंत्री पदः बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से पटना लौटने के बाद 10 अप्रैल की शाम या 11 अप्रैल को नीतीश कुमार राज्यपाल को CM पद से त्याग पत्र सौंप देंगे। उसके बाद वह नई सरकार बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। 12-14 अप्रैल को विधायक दल की बैठकः मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद NDA के घटक दल (BJP, JDU, LJP(R) HAM, RLM) अपने-अपने विधायक दल की बैठक करेंगे। इसमें वह अपना नेता चुनेंगे। इस बैठक के बाद NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें विधानमंडल दल के नेता का चुनाव होगा। जो नेता बनेगा, वही अगला मुख्यमंत्री होगा। बताया जा रहा है कि यह बैठक 12, 13, 14 अप्रैल के बीच होगी। खास बात है कि BJP विधायक दल का नेता ही अगला मुख्यमंत्री होगा। JDU विधानमंडल दल का नेता डिप्टी CM होगा। 14 अप्रैल बाद नई सरकार बनेगीः बिहार में खरमास 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। खरमास में कोई शुभ कार्य नहीं होता है। ऐसे में 14 अप्रैल के बाद नई सरकार शपथ ले सकती है। बताया जा रहा है कि 15-17 अप्रैल के बीच नई सरकार का गठन हो जाएगा।
Dainik Bhaskar बिहार- नई सरकार में मंत्री बनने के लिए तांत्रिक पूजा:कैमरे पर दावा- 27 विधायकों ने कराया अनुष्ठान, CM-डिप्टी CM और मंत्री बनना चाहते हैं
बिहार में नई सरकार बनने जा रही है। विधायक मंत्री बनने के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा ले रहे हैं। CM और डिप्टी CM से लेकर मंत्री की रेस में शामिल 27 विधायक तांत्रिकों के संपर्क में हैं। किसी के घर ग्रह दोष निवारण की पूजा चल रही है तो कोई तांत्रिकों से नई सरकार में बड़ी जिम्मेदारी के लिए अनुष्ठान करा रहा है। इसमें मौजूदा सरकार में बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे नेता भी शामिल हैं। डिप्टी CM से लेकर 12 से ज्यादा मंत्रियों के घर तो नवरात्रि में 9 दिनों तक तंत्र साधना का इनपुट है। ऐसे इनपुट के बाद भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम उन तांत्रिकों और ज्योतिष तक पहुंची जिनसे बिहार के नेता पूजा पाठ करवा रहे हैं। पढ़िए बिहार में नीतीश के इस्तीफे के बीच नई सरकार में बड़ी जिम्मेदारी पाने के लिए तांत्रिकों की शरण में जाने वाले नेताओं की कहानी… पहले तंत्र-मंत्र का पॉलिटिकल कनेक्शन जानिए बिहार की राजनीति में तंत्र-मंत्र का बड़ा कनेक्शन रहा है। बिहार के तंत्र साधक और ज्योतिषियों का दिल्ली के नेताओं से भी कनेक्शन रहा है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, अटल बिहारी बाजपेयी से लेकर दिल्ली के कई बड़े लीडर बिहार के तांत्रिक और ज्योतिषियों के संपर्क में रहे हैं। मधुबनी के ज्योतिषाचार्य एन के झा तो इंदिरा गांधी के पुरोहित रह चुके हैं। अमित शाह और राजनाथ सिंह का भी बिहार और झारखंड में पूजा का कनेक्शन है। नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, अशोक चौधरी, नितिन नवीन, चिराग पासवान, राजू तिवारी, संजीव चौरसिया, रामकृपाल यादव से लेकर दर्जनों ऐसे नेता हैं जो पूजा-अनुष्ठान कराते रहते हैं। बिहार में अधिकांश नेताओं के लिए पूजा पाठ, अनुष्ठान और धार्मिक आस्था उनकी निजी और सार्वजनिक जीवन का हिस्सा होती है। बिहार के प्रमुख ज्योतिषी डॉक्टर श्रीपति त्रिपाठी के शिष्यों में पॉलिटिशियन ज्यादा हैं। CM और डिप्टी CM से लेकर बिहार का हर बड़ा और प्रभावशाली नेता पंडित श्रीपति त्रिपाठी के संपर्क में रहता है। बिहार और झारखंड में ज्योतिष साधना को लेकर चर्चा में रहने वाले श्रीपति त्रिपाठी द्वारा नेताओं लिए अनुष्ठान का इनपुट मिला। भास्कर रिपोर्टर ने श्रीपति त्रिपाठी से संपर्क किया तो उन्होंने पॉलिटिकल शिष्यों के लिए अनुष्ठान की बात को स्वीकर किया। पंडित डॉक्टर श्रीपति त्रिपाठी ने बताया, बिहार और झारखंड में कई पॉलिटिकल लोग मेरे शिष्य हैं। वो लोग कोई भी पॉलिटिकल डिसीजन लेने से पहले मुझसे परामर्श करते हैं। बिहार में एक बार फिर नई सरकार को लेकर समीकरण बन रहे हैं, ऐसे में कई शिष्य हमारे पास आए हैं। नई सरकार में शिष्य बेहतर पॉजिशन के लिए उपाय करवा रहे हैं। सरकार में बड़ी जिम्मेदारी पर काम करें इसके लिए उनकी जन्म पत्री पर विचार कर ग्रहों की चाल को अनुकूल करने के उपाय पर मैंने काम किया है। पॉलिटिक्स में बड़ी सफलता बड़ा मुकाम मिले इसके लिए कुछ पूजा अनुष्ठान भी चल रहे हैं। नवरात्रि में मां को प्रसन्न करने के लिए भी संकल्प लेकर पूजा पाठ की गई है। नेपाल सीमा के रक्सौल में स्थित काली न्यास मंदिर में 16 से अधिक पॉलिटिशियन के पूजा अनुष्ठान का इनपुट मिला है। यहां के तांत्रिक जगतगुरु वामाचार्य सेवक संजय नाथ हैं, जो तंत्र को लेकर भारत से लेकर विदेशों में भी चर्चा में रहते हैं। नेपाल की राजनीति में भी कई प्रभावी नेताओं के लिए वह पूजा अनुष्ठान करते रहते हैं। वह काली मंदिर के न्यास और दस महाविद्या की साधना के लिए प्रसिद्ध हैं। बिहार के नताओं के अनुष्ठान के इनपुट के बाद भास्कर रिपोर्टर ने सेवक संजय नाथ से संपर्क किया। तांत्रिक संजय नाथ ने बताया, बिहार में सत्ता से लेकर विपक्ष के अधिकतर पॉलिटिशियन उनके शिष्य हैं, हर छोटे-बड़े काम के पहले वह संपर्क करते हैं। कोई बड़ा मिशन हो या बड़े प्लान हो, शुरुआत करने से पहले जरूर संपर्क करते हैं। बिहार में नई सरकार को लेकर कई पॉलिटिशियन ने अपनी जन्म-पत्री हमें दी है। कई पॉलिटिशियन ने अपना नया प्लान साझा किया है। उनकी कामना पूरी हो इसके लिए नवरात्रि में दस महाविद्या (देवी का एक रूप) काे मनाया गया है। नेताओं की इच्छा पूरी हो वह अपने नए प्लान में पूरी तरह से सफल हों इसके लिए दस महाविद्या की देवी की विधिवत उपासना की गई है। संयोग अच्छा रहा कि राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान नवरात्र पड़ा। इस विशेष संयोग में नेताओं के लिए तंत्र अनुष्ठान किया गया। 5 दिवसीय तांत्रिक अनुष्ठान के लिए बिहार के 6 विधायकों ने पटना के रहने वाले पंडित राकेश झा को कामख्या भेजा था। भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि इसमें 2 विधायक ऐसे हैं जो मौजूदा सरकार में बड़े पदों पर हैं। अब और बड़ी जिम्मेदारी संभालने के लिए मां कामख्या के दरबार में अनुष्ठान करवाया है। पंडित का पता लगाने के बाद भास्कर रिपोर्टर ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने नाम भी बताए, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं करने का अग्राह किया। इसके पीछे पंडित राकेश झा का तर्क है कि पूजा अनुष्ठान व्यक्तिगत चीज है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया है कि 6 विधायक जो मौजूदा समय में बड़े पदों पर हैं, उनके लिए उन्होंने कामख्या में अनुष्ठान किया है। पंडित राकेश झा ने बताया कि, कामख्या तंत्र पीठ है, यहां की गई पूजा साधना कभी खाली नहीं जाती है। उनके संपर्क में कई ऐसे राजनीतिक लोग हैं, जो बिहार सरकार में काफी प्रभावी हैं। अक्सर पूजा अनुष्ठान उनके घरों में भी चलता है। इस बार कुछ विशेष कामना के लिए कुछ विधायकों की इच्छा थी कि उनके लिए कामख्या में उपासना हो। विधायकों ने कामख्या में पंडित के लिए पूरी व्यवस्था कराई थी। 5 दिन के तांत्रिक अनुष्ठान के बाद वह उन नेताओं के घर भी पहुंचे और घर पर एक अनुष्ठान कराया गया। कामख्या में साधना करने वाले बिहार के ज्योतिषाचार्य कृष्णकांत मिश्रा के भी बिहार झारखंड में कई पॉलिटिकल शिष्य हैं। इनपुट के बाद भास्कर रिपोर्टर ने आचार्य कृष्णकांत मिश्रा से संपर्क किया तो पता चला कि बिहार में नई सरकार में बड़ी कामना के साथ कई नेताओं ने उन्हें अनुष्ठान के लिए कहा था। तांत्रिक अनुष्ठान के लिए नेताओं से संकल्प लेकर उन्होंने नैना देवी स्थान पर 7 दिनों का अनुष्ठान किया है। उन्होंने बताया कि बिहार और यूपी में कई पॉलिटिकल हैं, जो उनपर विश्वास करते हैं। शिष्य के रूप में वह हमेशा संपर्क में रहते हैं। कोई भी समस्या होती है तो मां कामख्या से अनुनय विनय कर शिष्यों की मदद के लिए पूजा अनुष्ठान को तैयार रहते हैं। बिहार में नए राजनीतिक समीकरण को लेकर पॉलिटिकल लोगों ने संपर्क किया है, उनके लिए नैना देवी स्थान पर 7 दिनों का अनुष्ठान किया है। शिष्यों को कुछ उपाय बताया गया है, वह कर रहे हैं। मां की कृपा शिष्यों पर बनेगी और वह बिहार की नई सरकार में अपनी खास जगह बनाएंगे ऐसा पूरा विश्वास है। बंगाल के तंत्रपीठ मां तारापीठ में बिहार के नेताओं के लिए पूजा और तांत्रिक अनुष्ठान की पड़ताल के लिए रिपोर्टर ने बंगाल की तांत्रिक तनुश्री को कॉल किया। विधायक का प्रतिनिध बनकर जब तांत्रिक तनुश्री से बात की गई तो उन्होंने भी बताया तंत्र साधना से संभव है कि किसी की पॉलिटिक्स में किस्मत चमका दी जाए, बस समय चाहिए होता है। रिपोर्टर - राधे-राधे तनुश्री - मैंने आपको नॉर्मल कॉल करने के लिए कहा था, क्योंकि नेटवर्क की समस्या हो रही थी। रिपोर्टर - आप कहां से हैं? तनुश्री - मैं कोलकाता से हूं। रिपोर्टर - मैं बिहार से हूं, मैं एक विधायक जी का पीए हूं, आपका नंबर हमें गोलू से मिला है। हमें साधना करानी है ताकि विधायकजी को मंत्री पद मिल सके। अभी यहां सरकार में बदलाव की स्थिति चल रही है। इसमें कितना खर्च आएगा और क्या प्रक्रिया होगी? तनुश्री - उनकी वर्तमान स्थिति कैसी है? रिपोर्टर - स्थिति ठीक है, लाइजनिंग भी अच्छी है। तनुश्री - देखिए, यह बहुत बड़ा काम होता है। इसमें काफी समय लगता है, कभी-कभी पूरा दिन लग जाता है, लेकिन अभी मेरे पास समय नहीं है। मैं 4 तारीख तक बाहर जा रही हूं, फिर 10 तारीख को वापस आऊंगी। उसके बाद 18 तारीख को बेंगलुरु जाऊंगी, फिर 29 तारीख तक वापस आऊंगी। चुनाव के समय भी व्यस्त रहूंगी और 7 तारीख को विदेश भी जाना है। इसलिए अभी मैं यह काम नहीं ले पाऊंगी। आप किसी दूसरे तांत्रिक से संपर्क कर लें। रिपोर्टर - ठीक है , फिर कैसे होगा। तनु श्री - आप और लोगों से संपर्क कर लीजिए या मैं पंडित तांत्रिक विनय महाराज का नंबर भेज देती हूं। तंत्र-मंत्र के लिए कुछ विधायकों और नेताओं का कोलकाता में पूजा अनुष्ठान का इनपुट मिला है। पड़ताल के दौरान हमें बंगाल की तांत्रिक तनुश्री से विजय महाराज का इनपुट मिला। तनुश्री से मोबाइल नंबर मिलने के बाद पंडित विजय महाराज से विधायक का प्रतिनिधि बनकर रिपोर्टर ने मंत्री बनने के लिए कॉल किया। तांत्रिक पंडित विनय महाराज ने दावा किया कि बिहार झारखंड में उनके दर्जनों पॉलिटिकल शिष्य हैं। उन्होंने झारखंड के पूर्व CM स्वर्गीय शिबू सोरेन को भी अपना शिष्य बताया। तांत्रिक का दावा है कि सम्मोहन की तांत्रिक क्रिया से वह किसी को भी काबू में कराकर बड़ा काम करा सकते हैं। रिपोर्टर - प्रणाम गुरुदेव। विनय महाराज - हां, प्रणाम, बोलिए क्या समाचार। रिपोर्टर - मैं बिहार से हूं, एक विधायक जी के लिए अनुष्ठान कराना है। विनय महाराज - कैसा अनुष्ठान कराना है, कई तरह का पूजा अनुष्ठान होता है। रिपोर्टर - बिहार में नई सरकार बन सकती है, उनकी इच्छा है कि मंत्रिमंडल में जगह मिले। संभव हो पाएगा क्या। विनय महाराज - जी, इसके लिए पहले हमें उनकी पूरी जानकारी देखनी होगी, उनका नाम, फोटो और बर्थ डिटेल्स भेजना पड़ेगा। उसके आधार पर हम गणना करके बताएंगे कि अनुष्ठान संभव है या नहीं। रिपोर्टर - यह अनुष्ठान कहां होगा? विनय महाराज - यह अनुष्ठान तारापीठ यानि तंत्र पीठ में कराया जाएगा। रिपोर्टर - क्या पहले भी इस तरह के अनुष्ठान से किसी को फायदा हुआ है? विनय महाराज - हम लोग इस तरह के बहुत काम करते हैं, देश के अलग-अलग राज्यों से लोग आते हैं। बिहार झारखंड के कई बड़े नेता भी हमसे जुड़े हैं, जैसे शिबू सोरेन हमारे काफी करीबी रहे हैं। रिपोर्टर - क्या इससे सच में फायदा होता है? विनय महाराज - देखिए, फायदा 100% होता है, लेकिन व्यक्ति में क्षमता भी होनी चाहिए। कोई भी आकर यह नहीं कह सकता कि उसे विधायक या मंत्री बना दिया जाए। पहले उसकी योग्यता और ग्रह-नक्षत्र देखे जाते हैं। रिपोर्टर - इसकी प्रक्रिया और खर्च क्या होगा? विनय महाराज - सबसे पहले जांच गणना (कैलकुलेशन) होती है, जिसका शुल्क 3100 रुपए है। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तभी आगे अनुष्ठान किया जाता है। अनुष्ठान का खर्च उसके बाद ही बताया जाएगा। रिपोर्टर - ठीक है गुरुदेव, आपकी बात हम विधायक जी से कराकर डिटेल भेज देंगे।
Dainik Bhaskar राहुल बोले- केरल में महिला मुख्यमंत्री का बेसब्री से इंतजार:हिमंता ने कहा- असम को आसमान तक ले जाना है, Gen-Z हमारे साथ
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को केरल के कोट्टायम स्थित पुथुप्पल्ली में रैली में कहा- हम उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब केरल की मुख्यमंत्री एक महिला होंगी। कांग्रेस चाहती है कि केरल की महिलाएं अपने सपने पूरे करें और उन्हें अपनी पसंद का काम करने की पूरी आजादी मिले। राहुल के इस बयान पर भीड़ ने जोरदार तालियां बजाईं। इसके बाद राहुल ने मजाक में कहा- मेरी इस बात पर पुरुष उतनी तालियां नहीं बजा रहे हैं। कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ने मौजूदा विधायक चांडी ओमन और कांग्रेस उम्मीदवार के साथ साइकिल भी चलाई। इधर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को डिब्रूगढ़ में न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा- असम को आसमान तक ले जाना है। लोगों का भाजपा को बहुत प्यार मिल रहा है। हम अधिकतम वोट हासिल करेंगे। भारत का Gen Z हमारे साथ है। चुनाव से जुड़े कल के 3 बड़े अपडेट्स
Dainik Bhaskar राहुल बोले- केरल में महिला मुख्यमंत्री का बेसब्री से इंतजार:हिमंता ने कहा- असम को आसमान तक ले जाना है, Gen-Z हमारे साथ
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को केरल के कोट्टायम स्थित पुथुप्पल्ली में रैली में कहा- हम उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब केरल की मुख्यमंत्री एक महिला होंगी। कांग्रेस चाहती है कि केरल की महिलाएं अपने सपने पूरे करें और उन्हें अपनी पसंद का काम करने की पूरी आजादी मिले। राहुल के इस बयान पर भीड़ ने जोरदार तालियां बजाईं। इसके बाद राहुल ने मजाक में कहा- मेरी इस बात पर पुरुष उतनी तालियां नहीं बजा रहे हैं। कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ने मौजूदा विधायक चांडी ओमन और कांग्रेस उम्मीदवार के साथ साइकिल भी चलाई। इधर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को डिब्रूगढ़ में न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा- असम को आसमान तक ले जाना है। लोगों का भाजपा को बहुत प्यार मिल रहा है। हम अधिकतम वोट हासिल करेंगे। भारत का Gen Z हमारे साथ है। चुनाव से जुड़े कल के बड़े अपडेट्स
Dainik Bhaskar हिमाचल के रोहतांग में ताजा बर्फबारी:5 जिलों में आज भारी आंधी-तूफान का अलर्ट, 3-4 अप्रैल को फिर बरसेंगे बादल
हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर बीती शाम में ताजा बर्फबारी और अन्य भागों में तेज बारिश हुई। अटल टनल, शिंकुला और रोहतांग दर्रा इत्यादि क्षेत्रों में बर्फबारी से ऊंचे पहाड़ों पर फिर से ठंड लौट आई है। वहीं सराहन में सबसे ज्यादा 38.7 मिमी बारिश, धर्मशाला 27.1, कांगड़ा 18.2, निचार 15.0, मनाली 11.0, गोहर 10.0, शिलारू 9.8, कोटखाई 9.4 और कुकुमसैरी में 8.2 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- राज्य के कई भागों में आज भी मौसम खराब रहेगा। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला में बारिश आज भी आंधी और तूफान का येलो अलर्ट जारी कर रखा है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं और गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि प्रदेश के अन्य भागों में मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान है। अगले दो दिन यानी कल और परसों पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) कमजोर पड़ेगा। इससे राज्य के मध्यम ऊंचे व मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। 3-4 को फिर भारी बारिश-ओलावृष्टि IMD ने 3 और 4 अप्रैल को एक बार फिर से मौसम के बिगड़ने की चेतावनी दी है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम के ये तेवर 5 अप्रैल तक बने रह सकते हैं। शिमला-कुमारसैन में ओलावृष्टि वहीं शिमला शहर और कुमारसैन में बीती शाम को भारी ओलावृष्टि हुई। इससे स्टोन फ्रूट्स, मटर और फूलगोभी की फसल को नुकसान पहुंचा है। बीते 24 घंटे में धर्मशाला में सबसे ज्यादा बारिश वहीं बीते 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई इलाकों में मौसम ने करवट बदली। शिमला, धर्मशाला, कांगड़ा सहित कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। धर्मशाला में सबसे ज्यादा 27 मिमी बादल बरसे। तापमान में भारी गिरावट मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों का तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक नीचे गिरा है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 10.8 डिग्री नीचे गिरकर 18.6 डिग्री सेल्सियस रह गया, जबकि शिमला का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम होकर 15.8 डिग्री और धर्मशाला का तापमान 3.7 डिग्री की गिरावट के बाद 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने को कहा गया है।
Dainik Bhaskar MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों के कई इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि:पुणे में ओले गिरे; हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के द्रास में बर्फबारी
देश में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। सोमवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। मध्य प्रदेश में सोमवार दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। भोपाल, बैतूल, मैहर, श्योपुर, मंदसौर और नीमच में तेज बारिश हुई, जबकि नीमच में ओले गिरे हैं। मौसम विभाग ने 6 जिलों में ओले गिरने और 10 से ज्यादा जिलों में बारिश-आंधी की संभावना जताई है। राजस्थान के भी 6 जिलों में सोमवार शाम को बारिश हुई। कोटा में ओले भी गिरे। जैसलमेर में दोपहर में आंधी चली। वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भी सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार शाम को तेज बारिश के साथ ओले गिरे। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे स्टोन फ्रूट की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। वहीं रोहतांग में शाम को बर्फबारी हुई। लद्दाख के द्रास में ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं, गुलमर्ग, पहलगाम, यूसमर्ग, गुरेज, रजदान टॉप और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है। देशभर से मौसम 4 की तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल-
Dainik Bhaskar पीएम मोदी आज गुजरात जाएंगे:साणंद में देश के दूसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन, 20 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद के साणंद में केन्स सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम गांधीनगर में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम और वाव-थराड में 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री सुबह करीब 10 बजे गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। यह संग्रहालय जैन धर्म की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करता है। पीएम मोदी दोपहर 12:45 बजे साणंद स्थित देश के दूसरे कायन्स सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही यहां प्रोफेशनल प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। पहला प्लांट भी फरवरी 2026 में साणंद में ही शुरू हुआ था। चिप्स को कैलिफोर्निया भेजा जाएगा म्यूजियम में दो हजार से ज्यादा दुर्लभ चीजें म्यूजियम में सात अलग-अलग विंग हैं, जहां दुर्लभ जैन चट्टानों, पत्थर और धातु की मूर्तियां, प्राचीन पांडुलिपियां, सिक्के, चांदी के रथ और मिनिएचर पेंटिंग प्रदर्शित की गई हैं। म्यूजियम में दो हजार से ज्यादा दुर्लभ चीजें रखी गई हैं, जो जैन धर्म के विकास और उसके सांस्कृतिक प्रभाव को दर्शाती हैं। वाव-थराड में 20 हजार करोड़ की परियोजनाएं इसके बाद पीएम मोदी शाम करीब 4 बजे वाव-थराड पहुंचेंगे, जहां वे 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इन परियोजनाओं में बिजली, रेलवे, सड़क परिवहन, स्वास्थ्य, शहरी विकास, आदिवासी विकास और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत 5,100 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। यह एक्सप्रेसवे धोलेरा विशेष निवेश रीजन (DSIR) की समन्वय को मजबूत करेगा और औद्योगिक विकास को गति देगा। इसके अलावा वे इदार-बडोली बाइपास के चार लेन निर्माण और NH-754K के धोलेवीरा-मौवाना-वाव-सांतलपुर सेक्शन के उद्घाटन का शिलान्यास भी करेंगे। इन परियोजनाओं से पर्यटन स्थल, खासकर धोलेवीरा, तक पहुंच आसान होगी और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क मजबूत होगा। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… PM ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया, ₹22,516 करोड़ से बना प्लांट पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) फैसिलिटी का उद्घाटन किया। पीएम ने कहा कि 10-11 साल पहले तक भारत में डेटा और चिप की चर्चा कम होती थी। पहले देश की पहचान सॉफ्टवेयर के रूप में थी, आज भारत हार्डवेयर बनाने के लिए भी पहचाना जाने लगा है। पूरी खबर पढ़ें…

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:नौसेना को मिला AI कॉम्बैट सिस्टम दुनागिरी, यह दुश्मन को पहचानकर तेजी से हमला और बचाव कर सकता है
रक्षा पीएसयू जीआरएसई ने नौसेना को एआई आधारित कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम से लैस एडवांस्ड गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘दुनागिरी’ सौंप दिया है। 149 मीटर लंबा और 6,670 टन वजनी यह वॉरशिप आधुनिक हथियारों से लैस है। यह युद्धपोत ब्रह्मोस मिसाइलों और आधुनिक सेंसर्स के जरिए जल, थल और नभ तीनों मोर्चों पर वार करने में सक्षम है। इसके साथ ही नौसेना के बेड़े में सर्वे वेसल ‘संशोधक’ और एंटी-सबमरीन युद्धपोत ‘अग्राय’ को भी शामिल किया गया है, जो समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और डेटा जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आज की बाकी बड़ी खबरें… मणिपुर: उखरुल में बंद; इंफाल में पुलिस पर हमला, इंस्पेक्टर घायल मणिपुर में राज्य सरकार ने काकचिंग सब डिवीजन के 11 राहत शिविरों को बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं, तंग्खुल टाउन पीपुल्स मूवमेंट ने सोमवार को उखरुल में टोटल शट-डाउन घोषित किया था। हालिया हिंसक घटनाओं के विरोध में आयोजित इस बंद से जनजीवन पूरी तरह बाधित है। दूसरी ओर इंफाल ईस्ट में एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार करने गए पुलिस कर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। एक इंस्पेक्टर घायल हो गया। पुलिस ने हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकेत दिया है। दोनों घटनाओं में आगे की जांच जारी है। इससे पहले 29 मार्च को उखरुल में भीड़ ने वुंग तंग्खुल रीजन सेक्रेट्रिएट को आग के हवाले कर दिया था। इसी तनाव के चलते यह शटडाउन घोषित किया गया।
Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:राज्यसभा में सरकार बोली- टेक्निकल खराबी, मेंटेनेंस में देरी से 2026 में अब तक 99 विमान ग्राउंडेड
सरकार ने बताया है कि इस साल 25 मार्च 2026 तक टेक्निकल डिफेक्ट और मेंटेनेंस में देरी की वजह से 99 विमान ग्राउंड किए गए। राज्यसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लिखित जवाब में कहा कि टेक्निकल खराबी या मेंटेनेंस में देरी के कारण 2023 में 356, 2024 में 414, 2025 में 567 और 2026 में 99 विमान ग्राउंड हुए। उन्होंने यह भी कहा कि पायलट की कोई कमी नहीं है। आज की बाकी बड़ी खबरें… नौसेना को मिला AI कॉम्बैट सिस्टम दुनागिरी, दुश्मन को पहचानकर हमला-बचाव कर सकता है रक्षा पीएसयू जीआरएसई ने नौसेना को एआई आधारित कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम से लैस एडवांस्ड गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘दुनागिरी’ सौंप दिया है। 149 मीटर लंबा और 6,670 टन वजनी यह वॉरशिप आधुनिक हथियारों से लैस है। यह युद्धपोत ब्रह्मोस मिसाइलों और आधुनिक सेंसर्स के जरिए जल, थल और नभ तीनों मोर्चों पर वार करने में सक्षम है। इसके साथ ही नौसेना के बेड़े में सर्वे वेसल ‘संशोधक’ और एंटी-सबमरीन युद्धपोत ‘अग्राय’ को भी शामिल किया गया है, जो समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और डेटा जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मणिपुर: उखरुल में बंद; इंफाल में पुलिस पर हमला, इंस्पेक्टर घायल मणिपुर में राज्य सरकार ने काकचिंग सब डिवीजन के 11 राहत शिविरों को बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं, तंग्खुल टाउन पीपुल्स मूवमेंट ने सोमवार को उखरुल में टोटल शट-डाउन घोषित किया था। हालिया हिंसक घटनाओं के विरोध में आयोजित इस बंद से जनजीवन पूरी तरह बाधित है। दूसरी ओर इंफाल ईस्ट में एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार करने गए पुलिस कर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। एक इंस्पेक्टर घायल हो गया। पुलिस ने हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का संकेत दिया है। दोनों घटनाओं में आगे की जांच जारी है। इससे पहले 29 मार्च को उखरुल में भीड़ ने वुंग तंग्खुल रीजन सेक्रेट्रिएट को आग के हवाले कर दिया था। इसी तनाव के चलते यह शटडाउन घोषित किया गया।
Dainik Bhaskar खबर हटके-पत्नी से तलाक मिलने पर 9 किमी दंडवत यात्रा:6 फीट की मछली बचाने 6 देश एकजुट हुए; अच्छे नंबर लाने पर कुत्ते-बिल्ली मिलेंगे
पत्नी से तलाक मिलने की खुशी में एक शख्स ने 9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा की। वहीं एक मछली को बचाने के लिए 6 देश एक साथ आ गए हैं। उधर चीन के कई स्कूलों में अब अच्छे नंबर लाने पर कुत्ते-बिल्ली मिलेंगे। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Dainik Bhaskar बच्ची से रेप-हत्या करने वाले को फांसी की सजा:प्रयागराज में जज बोले- ये झकझोरने वाला अपराध, दोषी सजा-ए-मौत के काबिल
प्रयागराज में 8 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने वाले आरोपी को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई गई। उस पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट के जज विनोद कुमार चौरसिया ने सुनाया। जज ने कहा- मासूम के साथ हुई बर्बरता समाज के लिए खतरा है। मामला अत्यंत क्रूर, अमानवीय और समाज को झकझोरने वाला है। आरोपी के सुधार की संभावना शून्य है। लिहाजा दोषी सजा-ए-मौत के काबिल है। घटना के 18 महीने के भीतर फैसला सुनाया गया है। पांच दिन पहले आरोपी को दोषी करार दिया गया था। मामला सोरांव थाना क्षेत्र का है। 3 अक्टूबर 2024 को 26 साल के आरोपी मुकेश पटेल ने दुर्गा पूजा देखकर लौट रही बच्ची का अपहरण किया था। बाद में उसकी हत्या कर दी थी। घटना के 12 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। जानिए पूरा मामला लोक अभियोजक (सरकारी वकील) विनय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 3 अक्टूबर 2024 को बच्ची शिवगढ़ चौराहे के पास दुर्गा पूजा पंडाल में गई थी। शाम 6:30 बजे वह घर लौट रही थी, तभी लापता हो गई। अगले दिन 4 अक्टूबर को उसका शव गांव के किनारे धान के खेत में मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे। हाथ-पैर और दांत टूटे हुए थे। मुंह से खून और झाग निकल रहा था और निजी अंग बुरी तरह जख्मी थे। बच्ची की मां की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम में रेप के बाद हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाली शाम आरोपी मुकेश बच्ची को साइकिल पर बैठाकर ले जाता दिखाई दिया था। 12 दिन बाद एनकाउंटर में लगी थी गोली सरकारी वकील ने बताया कि उस वक्त पुलिस का दावा था कि आरोपी ने पहले मासूम से दुष्कर्म किया और फिर पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। उसके दांत तोड़ दिए, चेहरे पर चोट पहुंचाई और दोनों हाथ भी तोड़ दिए। 16 अक्टूबर को पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया था। गंगानगर क्षेत्र में पुलिस ने उसे घेरा तो वह फायरिंग कर भागने लगा। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी थी। दिसंबर 2024 में दाखिल हुई चार्जशीट सरकारी वकील ने बताया कि जांच के बाद पुलिस ने 10 दिसंबर 2024 को चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल की थी। 21 दिसंबर 2024 को कोर्ट ने आरोप तय किए। 26 मार्च 2026 को आरोपी को दोषी करार दिया गया था। प्रयागराज के जिला एवं सत्र न्यायालय में 49 वर्षों में यह फांसी की 10वीं सजा है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें - यूपी में अंडे पर एक्सपायरी डेट नहीं लिखी जाएगी:अफसर बोले- नए नियम से रेट बढ़ेंगे, रोज डेढ़ करोड़ अंडे दूसरे राज्यों से आते हैं यूपी में अंडों पर फिलहाल एक्सपायरी डेट नहीं लिखी जा सकेगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग (FSDA) ने हाथ खड़े कर दिए हैं। FSDA का कहना है- अगर ये नियम सख्ती से लागू होते हैं, तो यूपी में अंडों की शॉर्टेज आ जाएगी। रेट भी काफी बढ़ जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…
Dainik Bhaskar न्यूयॉर्क में बनेगा ‘राजस्थान भवन’:50 करोड़ की मदद से इंडो-यूएस फ्रेंडशिप सेंटर की घोषणा; राजस्थानी भाषा के लिए उठी मांग
राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (RANA) की ओर से न्यूयॉर्क में आयोजित 77वें राजस्थान दिवस और होली स्नेह मिलन समारोह में बड़ी घोषणा की गई। कार्यक्रम का आयोजन भारत के वाणिज्य दूतावास न्यूयॉर्क में किया गया। समारोह में RANA के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने बताया- संगठन के संस्थापक सदस्य और पूर्व अध्यक्ष के. के. मेहता और चंद्रा मेहता के मेहता फैमिली ट्रस्ट की ओर से 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 50 करोड़ रुपए) की प्रारंभिक राशि इंडो–यूएस फ्रेंडशिप सेंटर के निर्माण के लिए दी जाएगी। यह केंद्र न्यूयॉर्क में विकसित किया जाएगा, जिसमें राजस्थान भवन, योग और आयुर्वेद केंद्र, कन्वेंशन सेंटर और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सोशल सेंटर शामिल होंगे। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की जिम्मेदारी भी मेहता परिवार ने प्रेम भंडारी को सौंपी है। इस पहल के पीछे एम्बेसडर बिनय के. प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई, जिन्होंने पहले RANA दीप महोत्सव के दौरान इस विचार की नींव रखी थी। कार्यक्रम में प्रेम भंडारी ने राजस्थानी भाषा को भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने और राजस्थान में इसे द्वितीय भाषा का दर्जा देने की मांग भी उठाई। कोविड के दौरान भी निभाई बड़ी भूमिका कोविड महामारी के समय के. के. मेहता ने न्यूयॉर्क स्थित अपने होटल में छात्रों के लिए 100 कमरे उपलब्ध कराए थे और वंदे भारत मिशन-2 के दौरान Air India की टीम की मेजबानी भी की थी। राजस्थान रत्न सम्मान कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित प्रवासी राजस्थानियों को “राजस्थान रत्न” से सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. समीन शर्मा, डॉ. नरिंदर कुकर, डॉ. राज बंसल, अशोक संचेती और जुगल किशोर लड़्डा प्रमुख हैं। साथ ही नंद टोडी को भी सम्मान दिया गया। उन्होंने हाल ही फिलाडेल्फिया में बेघर लोगों के लिए 1 मिलियन डॉलर दान किए हैं। टीम ऐड को विशेष सम्मान टीम एआईडी के संस्थापक मोहन नन्नापननी और उनकी टीम को विशेष सम्मान दिया गया। टीम ऐड ने वर्ष 2017 से अब तक 27 देशों में 5000 से अधिक पार्थिव शरीरों की स्वदेश वापसी में मदद की है। 365 दिन खुला रहेगा दूतावास प्रेम भंडारी ने न्यूयॉर्क भारतीय वाणिज्य दूतावास की 365 दिन सेवा देने की पहल की सराहना की। इससे 20 लाख से अधिक भारतीयों को लाभ मिल रहा है। इस मॉडल को अब बोस्टन में भी लागू करने की घोषणा की गई, जहां नए कौंसुल जनरल एस. रघुराम ने इसे अपनाने की बात कही। राजस्थानी भाषा के लिए उठी मांग कार्यक्रम में प्रेम भंडारी ने राजस्थानी भाषा को भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने और राजस्थान में इसे द्वितीय भाषा का दर्जा देने की मांग भी उठाई। इस दौरान उन्होंने जगदीश चंद्र और पवन अरोड़ा को राजस्थानी न्यूज चैनल “गणगौर” के पुनः लॉन्च के लिए बधाई दी गई। सांस्कृतिक रंग और सामाजिक पहल कार्यक्रम में फूलों की होली, सांस्कृतिक नृत्य और कवि अभिनव शुक्ला का काव्य पाठ आकर्षण का केंद्र रहा। RANA कोषाध्यक्ष नीलम मोदी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि सचिव रवि जरगढ़ ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। जयपुर फुट कैंप की घोषणा कार्यक्रम में जयपुर फुट के नए कैंप की घोषणा भी की गई, जिसे अजय पटेल के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। पिछला कैंप पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ था।
Dainik Bhaskar हिमाचल में CAG रिपोर्ट ने खोली वित्तीय गड़बड़ियों की पोल:HPU में अयोग्य टीचर भर्ती, रिसर्च-वर्क घटा; सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सोमवार को पेश नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ताजा रिपोर्ट ने राज्य के वित्तीय प्रबंधन, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। रिपोर्ट में फंड के उपयोग में गड़बड़ियां, परियोजनाओं में देरी, राजस्व वसूली में कमी, अव्यवस्थित वित्तीय नियंत्रण और कई विभागों में अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। खनन, सिंचाई, आपदा राहत, विश्वविद्यालय और वन विभाग तक फैली इन खामियों ने शासन-प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। खास बात यह है कि 2024-25 में खर्च की गई बड़ी धनराशि का पूरा हिसाब स्पष्ट नहीं है। कई विभागों ने यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट समय पर जमा नहीं किए। इसे पारदर्शिता और जवाबदेही के लिहाज से गंभीर चूक माना गया। CAG ने पाया कि कई विभागों ने आवंटित बजट का पूरा उपयोग नहीं किया और कुछ मामलों में बिना स्वीकृति के खर्च किया गया। खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया का पालन न होने के मामले भी सामने आए हैं। इससे सरकारी खर्च की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं। CAG ने 2024-25 के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) की वित्तीय स्थिति पर भी चिंता जताई है। राजस्व विभाग में गड़बड़ी जयराम सरकार में 2019-20 में आपदा फंड में भी गड़बड़ी SDRF और NDRF फंड के उपयोग में भी बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। 2019-20 में केंद्र सरकार ने ₹61.07 करोड़ रोक लिए थे, क्योंकि राज्य ने SDRF फंड का दुरुपयोग किया था। इसके बावजूद 2019-23 के दौरान भी यह स्थिति जारी रही। रिपोर्ट के अनुसार, ₹254.73 करोड़ की NDRF सहायता जारी ही नहीं हो सकी। क्योंकि राज्य के पास पहले से ही SDRF का बड़ा बैलेंस पड़ा था। इससे राहत कार्यों में 1 से 2 साल तक की देरी हुई। इसके अलावा ₹122.27 करोड़ राशि नियमों के अनुसार निवेश करने के बजाय सेविंग अकाउंट में पड़ी रही, जिससे ब्याज का नुकसान हुआ। कई जगह नियमों के खिलाफ ₹11.76 करोड़ के कार्य कर दिए गए, जैसे सामान्य मरम्मत और नए निर्माण, जो आपदा राहत के दायरे में नहीं आते। आपदा प्रबंधन सिस्टम कमजोर आपदा प्रबंधन सिस्टम भी कमजोर पाया गया। राज्य आपदा योजना अपडेट नहीं हुई, जिला योजनाओं को मंजूरी नहीं मिली और कई जगह आपदा प्रबंधन टीमें बनी ही नहीं। SDRF में स्टाफ की कमी भी सामने आई, जहां 326 पदों में से केवल 193 ही भरे गए। इसके अलावा 9,449 कार्यों (₹172.47 करोड़) का डेटा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया और बड़ी संख्या में उपयोग प्रमाण पत्र लंबित पाए गए। वन विभाग में अनियमितताएं CAMPA फंड में ₹1.33 करोड़ की संभावित कमी वन विभाग की कार्यप्रणाली पर CAG की रिपोर्ट में सवाल उठे हैं। फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट (FCA) के तहत शिमला स्थित नोडल अधिकारी के रिकॉर्ड की जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। इसके अलावा एक अन्य मामले में वन भूमि पर मौजूद पौधों को वन घनत्व की गणना में शामिल नहीं किया गया। इस वजह से CAMPA (कंपनसेटरी एफॉरस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग ऑथोरिटी) फंड के आकलन में कमी की आशंका जताई गई है। इन गड़बड़ियों के कारण करीब ₹1.33 करोड़ की राशि की कम वसूली होने की संभावना है। CAG ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए वन विभाग की प्रक्रियाओं और आकलन प्रणाली को मजबूत करने की जरूरत बताई है। खनन सेक्टर में बड़ी गड़बड़ियां CAG रिपोर्ट में उद्योग विभाग के तहत खनन सेक्टर की स्थिति भी चिंताजनक बताई गई है। 2018-19 से 2022-23 के दौरान राज्य में 40 हजार से अधिक अवैध खनन के मामले सामने आए, जिनमें अकेले 2022-23 में ही 8,000 से ज्यादा केस दर्ज हुए। खनन विभाग ने 5 साल तक एक्शन प्लान नहीं बनाया ऑडिट में पाया गया कि खनन विभाग ने पांच साल तक वार्षिक कार्ययोजना ही तैयार नहीं की, जिससे निरीक्षण, रॉयल्टी वसूली और परियोजनाओं की निगरानी प्रभावित हुई। राजस्व वसूली में भी खामियां सामने आई हैं। जांच के दौरान 27 खदानों में ₹1.81 करोड़ की रॉयल्टी कम वसूली पाई गई। इसके अलावा, ₹74.81 लाख डेड रेंट और ₹7.27 लाख सरफेस रेंट भी समय पर वसूल नहीं किया गया। जमीनी स्तर पर निगरानी तंत्र बेहद कमजोर पाया गया। कई जिलों में GPS ट्रैकिंग सिस्टम, फ्लाइंग स्क्वॉड और टास्क फोर्स तक नहीं बनाई गई, जिससे अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो सका।
Dainik Bhaskar पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:नेता के बेटे ने VIDEO बना गोली मारी; कल सरकारी छुट्टी; 8 छात्राएं बोलीं- ब्रा स्ट्रैप खींची, पीछे से तीर मारा
नमस्कार, पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर दिवंगत कांग्रेस नेता के बेटे की सुसाइड से जुड़ी रही। जिसने खुद को गोली मारने से पहले वीडियो बनाया। जिसमें चंडीगढ़ के बिल्डर बाप-बेटों पर 4 करोड़ के फ्रॉड का आरोप लगाकर अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. कांग्रेस नेता के बेटे का सुसाइड, गोली मारने से पहले VIDEO बनाया बठिंडा के मौड़ मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके दिवंगत कांग्रेस नेता सुखराज नत्त के बेटे दविंदर नत्त ने आत्महत्या कर ली। दविंदर ने रविवार देर रात को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। उन्होंने आत्महत्या करने से पहले 8.45 मिनट का वीडियो बनाया, जिसमें चंडीगढ़ के बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए। दविंदर ने कहा कि बिल्डर ने 4 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया। बिल्डर को मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां और जालंधर से कांग्रेस के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से फोन भी कराया। उन्होंने कहा कि परिवार को इंसाफ दिलाना। इसके बाद उन्होंने अपनी 30 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। दविंदर नत्त एडवोकेट थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। उनका शव अस्पताल में रखा है। बठिंडा के SP सिटी नरिंदर सिंह ने कहा कि मृतक ने मरने से पहले सुषमा बिल्डर्स के मालिक बिंदरपाल और उसके बेटों भरत और प्रतीक पर आरोप लगाए हैं। मृतक की मां के बयान के आधार पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. इंडस्ट्री के लिए राहत, सरकार गैस पाइपलाइन बिछा रही पंजाब में गैस संकट निपटने के लिए AAP सरकार जल्द जालंधर और लुधियाना में गैस पाइपलाइन बिछाएगी। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने यह बात कही। उन्होंने साफ किया है कि रिहायशी एरिया में गैस की किल्लत नहीं है।मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने आर्टिफिशियल दिक्कत बना रखी है। जहां-जहां गैस पाइपलाइन पहुंच चुकी है, वहां स्थिति बेहतर है। सरकार लगातार काम कर रही है कि जल्द से जल्द हर जगह गैस पाइपलाइन बिछाई जाए। अरोड़ा ने कहा कि लोग घरों में दो या चार सिलेंडर रखते हैं। पहले एक सिलेंडर बुक करते थे। अब लोग चारों बुक करवा रहे हैं, जिससे ऐसी स्थिति बन रही है। घबराने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार के साथ-साथ पीछे से भी सप्लाई फुल है। उन्होंने कहा कि जो इंडस्ट्री एलपीजी का इस्तेमाल करती हैं, उन्हें दिक्कत आ रही है। जबकि, जो नेचुरल गैस का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें कोई समस्या नहीं है। मंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द पीएनजी गैस पहुंचाई जाए। दोराहा में पाइपलाइन से गैस पहुंच गई। जल्दी ही लुधियाना और जालंधर तक गैस लाइन पहुंचाएंगे। अगर PNG गैस घरों में सप्लाई की जाए तो साल के 12 सिलेंडर के हिसाब से लोगों को करीब 1800 रुपए की बचत हो सकती है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. थाने में आधी रात धमाके से हड़कंप, DSP बोले- कुछ टूटा नहीं अमृतसर के राजासांसी क्षेत्र के थाना भिंडी सैदां में रविवार रात एक संदिग्ध धमाके की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों पर शक जताया जा रहा है, जिन्होंने थाने में विस्फोट किया। यह धमाका देर रात करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच सुना गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए। घटना के तुरंत बाद थाने का गेट अंदर से बंद कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सुबह उन्हें एक रिपोर्ट मिली थी, जिसमें देर रात मामूली धमाके जैसी आवाज आने की जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई। डीएसपी के अनुसार, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। थाने के अंदर कोई कांच या अन्य सामान टूटने की भी सूचना नहीं है। पुलिस थाने के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिसमें करीब 12 घंटे की रिकॉर्डिंग को जांचा जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर) 4. 31 मार्च को छुट्टी घोषित, स्कूल-कॉलेज के साथ सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे पंजाब में 31 मार्च को पब्लिक हॉलिडे की घोषणा की गई है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यह छुट्टी महावीर जयंती के अवसर पर घोषित की गई है। महावीर जयंती जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में मनाई जाती है। राज्य सरकार ने इस दिन को गैजेटेड हॉलिडे घोषित किया है, जिससे पूरे राज्य में सभी सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज, सरकारी संस्थान और शैक्षणिक केंद्र बंद रहेंगे। इससे छात्रों और कर्मचारियों को एक दिन का आराम मिलेगा। वहीं, जरूरत वाली सभी चीजें खुली रहेंगी। इनमें निजी कंपनियां, अस्पताल और आपातकालीन सेवाएं व बाजार और दुकानें शामिल हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 5. युवक की गोली मारकर हत्या, रास्ते में घेर कर फायरिंग की अमृतसर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह प्रतिदिन की तरह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी उसकी बाइक और मोबाइल भी ले गए। घटना आज सुबह करीब 10 बजे अटारी क्षेत्र स्थित राजाताल गांव के पास हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सोहणा सिंह के नाम से हुई, जो राजाताल गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोहणा सिंह रोज की तरह सुबह अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था। जब वह राजाताल गांव के पास पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अचानक हुए इस हमले से वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी वहीं मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर) 6. स्नैचिंग केस में छात्र को पकड़ने पर बवाल, थाने में महिलाओं का हंगामा जालंधर में स्नैचिंग के मामले में पुलिस 10वीं के छात्र को उसके घर से उठा ले गई। करीब 6 घंटे बीतने के बाद भी जब पुलिस ने नहीं छोड़ा, तो रात में करीब 10 बजे परिजन थाना-6 पहुंचे। उन्होंने थाने का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने थाने का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद परिजन ने रात में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनके 17 वर्षीय बेटे को बिना किसी ठोस जानकारी के 6 घंटे से ज्यादा समय तक थाने में बिठाए रखा और उन्हें मिलने तक नहीं दिया गया। उन्होंने पुलिस पर दुर्व्यवहार और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। छात्र की मां ने रोते बताया कि उसका बेटा पिछले कई घंटों से पुलिस की कस्टडी में है, लेकिन कोई भी अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है कि उसे क्यों पकड़ा गया है। महिला ने गुहार लगाते हुए कहा की अगर मेरे बेटे को कुछ भी हुआ, तो मैं थाने के बाहर ही अपनी जान दे दूंगी। इससे अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने पूछताछ पूरी होने की बात कहकर लड़के को छोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर) 7. प्रॉपर्टी विवाद में कांग्रेस नेता की हत्या लुधियाना में कांग्रेस ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवारी की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ। एडीसीपी जश्नदीप सिंह गिल ने बताया कि तिवारी की हत्या प्रॉपर्टी विवाद में हुई। इस वारदात को खोखरा के रहने वाले विजय कुमार नाम के व्यक्ति ने अंजाम दिया। पंचायत की जमीन पर विजय कुमार ने कब्जा किया था, जिसे तिवारी और गांव के सरपंच ने छुड़वाया था। इसी रंजिश में विजय ने उनकी हत्या की। वहीं, कांग्रेस नेता राजा गिल ने कहा कि जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता तब तक परमिंदर का पोस्टमॉर्टम नहीं किया जाएगा। रविवार शाम को 2 हमलावरों ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी मारी थी। अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि, पत्नी को उनकी मौत के बारे में नहीं बताया गया है। वह आज अस्पताल पहुंची और बेसुध हो गईं। उन्हें कहा गया कि उनके पति की हालत सीरियस है। तिवारी संत बाबा सुंदरदास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मालिक थे। रविवार (28 मार्च) को शाम साढ़े 6 बजे माछीवाड़ा के गांव तखरां में बस स्टैंड पर अपने क्वार्टरों पर कुर्सी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो लोग आए। उन्होंने पीछे से सिर पर कुल्हाड़ी से तीन वार किए। जिससे उनका सिर फट गया और वह जमीन पर गिर पड़े। उनके दिमाग की नसें बाहर निकल आईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर) 8. चंडीगढ़ में दिनदहाड़े लूट, काले कपड़े-हेलमेट पहनकर आया लुटेरा चंडीगढ़ में दिनदहाड़े काले कपड़े और हेलमेट पहनकर आए लुटेरे ने चाकू की नोक पर लूट कर ली। आरोपी ने सब्जी विक्रेता को धमकाकर चांदी की चेन छीन ली। सरेआम वारदात करने के बाद आरोपी लुटेरा वहां से आराम से चला गया। इस दौरान वहां बाइक और पैदल लोग गुजरते रहे लेकिन किसी ने कोई विरोध या मदद नहीं की। आरोपी के फरार होने के बाद सब्जी विक्रेता ने सेक्टर 31 के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लूट की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपी के बारे में पता नहीं चल सका है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सब्जी विक्रेता रूटीन की तरह अपनी रेहड़ी लेकर गुजर रहा है। तभी बाईं तरफ से लुटेरा काले कपड़े पहनकर चेहरे पर हेलमेट लगाए हुए आता है। फिर वह झटके से उसके गले से चेन तोड़ लेता है। सब्जी विक्रेता हिम्मत दिखाते हुए उसका एक हाथ पकड़ लेता है लेकिन लुटेरा जोर से उसका हाथ झटकता है और चेन को इकट्ठी कर अपनी जेब में डाल लेता है। इस दौरान वह चाकू दिखाकर धमकाता है। (पढ़ें पूरी खबर) 9. नर्सिंग कॉलेज चेयरमैन पर खुलासे, छात्रा बोली- मेरी ब्रा स्ट्रैप खींची हरियाणा के हिसार स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। चेयरमैन जगदीश गोस्वामी पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न और SC/ST एक्ट जैसी धाराओं के तहत FIR हुई थी। गोस्वामी करीब 3 महीने जेल में रहा। गोस्वामी पर उस वक्त 8 लड़कियों ने आरोप लगाए थे। इस मामले में अब कोर्ट का ऑर्डर आने के बाद छात्राओं के लगाए आरोप सामने आए हैं। इसमें छात्राओं ने कहा- जबरन बाथरूम में फंसाकर उनकी ब्रा स्ट्रैप खींचने की कोशिश की। हॉस्टल में आकर पैर दबाने को कहा। सोते वक्त गुपचुप ढंग से चादर हटा दी। ऐसे ही कई गंभीर आरोप छात्राओं ने लगाए। हालांकि, इस मामले में गोस्वामी के वकील ने कहा था कि कई छात्राओं ने एफिडेविट दिया कि सब गलतफहमी में हुआ है, जो अब सुलझ गया है। वहीं, कोर्ट ने कहा कि आरोपी पर पहले कोई केस नहीं है। ट्रायल में ही आरोपों की सच्चाई पता चलेगी, जिसमें समय लगेगा। इसलिए, उसे जमानत दी जाती है। 27 मार्च को जमानत के बाद अब इसकी केस की कॉपी से छात्राओं के बयान सामने आए हैं। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके 10. रैपर हनी सिंह पैग लेकर स्टेज पर पहुंच गए रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार वजह सिर्फ उनकी एंट्री नहीं, बल्कि स्टेज पर पहुंचने से पहले हाथ में उठाया गया वो 'ड्रिंक' है, जिसने पूरे शो को अलग ही चर्चा में ला दिया। मुंबई में कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने नीले रंग की रॉल्स रॉयस घोस्ट से एंट्री ली। बैकग्राउंड में उनका सुपरहिट गाना मिलियनेयर बज रहा था और स्टेज लाइट्स के बीच उनका आगमन पहले ही हाई-वोल्टेज बना हुआ था। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उस पल ने, जब कार से उतरते ही एक महिला ने ट्रे में गिलास लेकर उन्हें ड्रिंक सर्व किया। हनी सिंह ने बिना रुके पूरे फिल्मी अंदाज में गिलास उठाया और उसी के साथ स्टेज की ओर बढ़ गए। हाथ में जाम लेकर माइक संभालना, यही सीन अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों ने कहा कि हनी सिंह अब शराब प्रमोट कर रहे हैं। हनी सिंह इससे पहले भी गानों में अश्लील डांस और शब्दों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। हालांकि, 2014 से 2018 तक वह म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब रहे। फिर उन्होंने इसकी वजह डिप्रेशन, एंग्जाइटी व मानसिक परेशानी बताई थी। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)
Dainik Bhaskar तेलंगाना में ‘पैरेंटल सपोर्ट बिल’ पास:मां-बाप को बेसहारा छोड़ा तो कटेगी 15 फीसदी सैलरी; पहली बार विधायक-सांसद भी कानून की जद में
तेलंगाना सरकार बुढ़ापे में माता-पिता को ‘बोझ’ समझने वाले बच्चों पर अब तक की सबसे बड़ी सख्ती करने जा रही है। राज्य विधानसभा ने रविवार को ‘पैरेंटल सपोर्ट बिल, 2026’ सर्वसम्मति से पास कर दिया। इसके तहत, यदि कोई कर्मचारी अपने माता-पिता की देखभाल नहीं करता, तो उसकी कुल सैलरी में से 15% या ₹10,000 (जो भी कम हो) की कटौती की जाएगी। देश में पहली बार ऐसा कानून बना है जिसमें सरकारी के साथ ही प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों, विधायकों, सांसदों और सरपंचों तक को जवाबदेह बनाया गया है। खास बात यह है कि माता-पिता को इसके लिए कोर्ट नहीं जाना होगा, वे सीधे जिला कलेक्टर के पास आवेदन कर सकेंगे। जांच में शिकायत सही मिलने पर कलेक्टर सीधे कंपनी या विभाग को सैलरी काटकर माता-पिता के खाते में भेजने का आदेश देंगे। विधेयक पेश करते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भावुक हो गए। उन्होंने बताया, “मैं एक ऐसे जनप्रतिनिधि को जानता हूं जिसके पिता की कैंसर से मौत हो गई, लेकिन बेटे ने सुध तक नहीं ली। जब माता-पिता की आंखों में आंसू होते हैं, तो वह समाज के पतन का संकेत है। समाज को ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए जो सक्षम होकर भी अपनों को छोड़ देते हैं।” केरल और असम में भी हैं ऐसे कानून केरल (2023) - यहां 25% तक कटौती का प्रावधान है। मुख्य रूप से उन लोगों पर लागू होता है जिन्हें ‘’अनुकंपा नियुक्ति’’ मिली है। असम (2017) - पहला राज्य जिसने ‘’प्रणाम एक्ट’’ लागू किया। सरकारी कर्मचारियों के वेतन से 10 से 15% कटौती का नियम है।