Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar जम्मू में 300 फीट गहरी खाई में गिरी टैक्सी:10 की मौत; रामबन के बैटरी चश्मा इलाके में हुआ हादसा

जम्मू के रामबन में गुरुवार देर रात एक टैक्सी 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। हादसा देर रात सवा एक बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर रामबन के बैटरी चश्मा इलाके में हुआ। रेस्क्यू टीम के मुताबिक टैक्सी श्रीनगर से जम्मू जा रही थी। रास्ते में भारी बारिश के चलते फिसलकर खाई में गिर गई। अब तक 10 यात्रियों के शव खाई में से निकाल लिए गए हैं। मरने वालों में जम्मू के अंब घ्रोथा के बलवान सिंह (47) और बिहार के पश्चिमी चंपारण के विपिन मुखिया भैरगंग शामिल हैं। हादसे की तस्वीरें...

Dainik Bhaskar मां-बाप की कब्र के बगल में दफनाया जाएगा मुख्तार:गाजीपुर में समर्थकों की भीड़, इलाके की मार्केट बंद; घर से कब्रिस्तान तक फोर्स

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर के मोहम्मदाबाद स्थित उसके घर के बाहर सुबह से समर्थकों की भीड़ लगी है। परिवार और रिश्तेदार के लोग आना शुरू हो गए हैं। पूरे शहर की दुकानें और कॉम्प्लेक्स बंद हैं। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रखी है। मुख्तार के घर से कब्रिस्तान तक फोर्स तैनात हैं। मुख्तार को उसके घर से 400 मीटर दूर काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यहीं पर मुख्तार के मां-पिता की कब्र हैं। उनके बगल में ही मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। शाम तक मुख्तार का शव यहां पहुंच सकता है। वाराणसी रेंज के आईजी भी गाजीपुर पहुंच गए हैं। मुख्तार के परिवार के लोग सुबह से अंदर ही हैं। दोपहर में मुख्तार के बड़े भाई सिगबतुल्लाह अंसारी नमाज के लिए घर से बाहर निकले। उन्होंने ज्यादा किसी से बात नहीं की।

Dainik Bhaskar मोतिहारी में पत्नी और 3 बेटियों की हत्या:सोते वक्त सभी का गला काटा; मर्डर के बाद पति घर छोड़कर फरार

मोतिहारी में गुरुवार रात पति ने पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर दी। सभी के गले काटे गए हैं। हत्या के बाद आरोप पति फरार है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची है। मामले की जांच जारी है। घटना पहाड़पुर के बावरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति का किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सोने के दौरान उसने सभी का गला काट दिया। बच्चियों की उम्र 10 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी पति घर छोर कर फरार हो गया। सुबह जब आसपास के लोगों को पता चला तो इसकी सूचना पहाड़पुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अरेराज एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिली है कि एक पति ने अपने पत्नी और तीन बच्चों का गला काट कर हत्या कर दी है। पुलिस टीम को भेज कर जांच कराई जा रही है। खबर लगातार अपडेट हो रही है...

Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स:अफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया

अफगानिस्तान में शुक्रवार (29 मार्च) की सुबह 5.11 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप जमीन से 110 किमी नीचे था। आज की अन्य प्रमुख खबरें... चेन्नई के क्लब में फॉल्स सीलिंग गिरने से 3 लोगों की मौत तमिलनाडु के चेन्नई स्थित सेख्मेट क्लब में गुरुवार (28 मार्च) को फॉल्स सीलिंग गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। जॉइंट कमिश्नर धर्मराज ने बताया कि मरने वाले तीनों लोग क्लब के वर्कर्स थे। मामले की जांच की जा रही है। हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि क्लब के सामने मेट्रो का काम चल रहा था। इसी कारण से हादसा होने की संभावना है।

Dainik Bhaskar दिल 550 ग्राम का था, इसलिए धड़कना बंद हो गया:इंदौर में 18 साल के लड़के की मौत; 350 ग्राम का होता है सामान्य हार्ट

इंदौर में एक 18 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसके हार्ट का साइज सामान्य से बड़ा था। सामान्य तौर पर वयस्क व्यक्ति के हार्ट का वजन लगभग 350 ग्राम होता है, लेकिन इस युवक के हार्ट का वजन 550 ग्राम था। डॉक्टरों का कहना है कि युवक की मौत का कारण हार्ट का असामान्य आकार होना है। हार्ट का सामान्य से बड़ा आकार और ज्यादा वजन कभी भी मौत का कारण बन सकता है। एक अन्य कारण शराब की लत भी हो सकती है। युवक का विसरा जांच के लिए भेजा गया है। बता दें, किसी भी रहस्यमय मौत के बाद जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है, उसकी जांच विसरा रिपोर्ट कहलाती है। युवक का नाम अनुज पिता भगवान सिंह यादव निवासी पालदा है। वह मूल रूप से सागर का रहने वाला था। इंदौर में एक कंपनी में काम करता था। मंगलवार को उसे उल्टियां हुईं। भाई ऋतिक और दोस्त उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। यहां उल्टियों के साथ सीने और पेट में दर्द हुआ। डॉक्टरों ने दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध था, इसलिए पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया। जांच में जो कारण सामने आया वह काफी चौंकाने वाला है। डॉ. वाजपेयी ने बताया मौत का कारण 18 हजार से ज्यादा पोस्टमॉर्टम कर चुके डॉ. वाजपेयी का कहना है कि उनके सेवाकाल में यह इस तरह का चौथा केस है। कई साल पहले एमवाय अस्पताल में ऐसे 2 केस आए थे। 2 साल पहले दिल्ली के एक व्यापारी की फ्लाइट में अचानक मौत हो गई थी। उनका हार्ट भी आधा किलो से ज्यादा वजनी था। उनकी मौत का कारण सिर्फ हार्ट का बड़ा होना था। अनुज की मौत के कारण को लेकर उन्होंने बताया कि उसके पेट में अल्कोहल जैसी स्थिति भी पाई गई। इस पर परिवार से बात की तो पता चला कि युवक ने एक दिन पहले दोस्तों के साथ पार्टी की थी। विसरा की जांच रिपोर्ट आने में समय लगेगा। डॉ. वाजपेयी ने स्पष्ट कहा है कि हार्ट बड़ा होने पर अचानक मौत हुई तो उसका कारण सिर्फ बड़ा हार्ट ही होता है। युवक काफी दुबला-पतला था। मौत का दूसरा कारण कुछ और नहीं है। मौत के बाद परिवार को सच्चाई पता चली भाई ऋतिक ने बताया कि अनुज की मौत के बाद हमें पता चला कि उसका हार्ट बड़ा था। उसे कभी-कभी थकान हो जाती थी। हांफने लगता था। होली के पहले भी उसे ऐसी ही तकलीफ हुई थी। इसका जिक्र उसने मां से किया था, लेकिन फिर ठीक हो गया था। यह

Dainik Bhaskar 2 बार सजा-ए-मौत, 11 साल बाद बरी:रेप-हत्या के केस में एमपी की कोर्ट का फैसला; जिस डीएनए रिपोर्ट पर फांसी, उसी से दोषमुक्त

साल 2013। खंडवा में 9 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या। कोर्ट चालान पेश होने के एक महीने में आरोपी को फांसी सजा सुना देती है। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फिर उसी अदालत में सुनवाई होती जिसने फांसी की सजा सुनाई थी। काेर्ट फिर फांसी की सजा सुनाती है। मामला हाई कोर्ट पहुंचता है। आदेश मिलते हैं फिर सुनवाई हो। इस बार वही अदालत आरोपी बरी कर देती है। मध्यप्रदेश में पॉक्सो एक्ट के पहले मामले में 11 साल चली कानूनी लड़ाई का यही सार है। आरोपी आनोखीलाल को बरी करने का फैसला इसी महीने 19 मार्च को आया है। वो 21 मार्च को जेल से रिहा भी हो चुका है। मासूम के परिवार वाले पूछ रहे हैं कि उनकी बेटी का कातिल कौन है? वे इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। साल 2012 में दिल्ली के निर्भया हत्याकांड के बाद उसी साल देश में पॉक्सो एक्ट (बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम) लागू हुआ था। सवाल उठता है कि दो बार फांसी की सजा मिलने के बाद अनोखीलाल तीसरी बार कैसे बरी हो गया? क्या पुलिस की जांच में कोई कमी थी? तीसरी बार कोर्ट के सामने ऐसे कौन से नए सबूत पेश किए गए, जिसकी वजह से कोर्ट ने माना कि अनोखीलाल दोषी नहीं है। दैनिक भास्कर ने इस पूरे मामले की पड़ताल की...। कोर्ट में आरोपी के बरी होने की कहानी जानने से पहले इस जघन्य वारदात की कहानी जानना जरूरी है। इसी से शुरुआत करते हैं... 30 जनवरी 2013 को गांव से गायब हो गई थी मासूम 30 जनवरी 2013 को खंडवा जिले के छैगांव माखन थाने में 45 साल का एक आदिवासी अपनी 9 साल की बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले 21 साल के युवक अनोखीलाल ने बेटी को 20 रुपए देकर दुकान पर बीड़ी लाने के लिए भेजा था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तफ्तीश के लिए पुलिस पीड़ित के गांव, सुरगांव जोशी पहुंची। यहां पूछताछ पर पता चला कि बच्ची को आखिरी बार अनोखीलाल के साथ ही देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने 31 जनवरी 2013 को अनोखीलाल के खिलाफ बच्ची के अपहरण का मामला दर्ज किया। उसकी तलाश की तो वो गायब था। परिवार और गांववालों के साथ पुलिस मासूम की तलाश करती रही। 1 फरवरी 2013 को मासूम की लाश उसी गांव के रहने वाले रघुनाथ गुर्जर के खेत में मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई रेप औ

Dainik Bhaskar क्या BJP से नाराज है जनता:भाजपा के प्रचार वाहन पर लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला; जानिए वायरल VIDEO का सच

लोकसभा चुनाव 2024 की सभी राजनीतिक दल जोरो शोरों से तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग भाजपा के चुनाव प्रचार वाहन पर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ कर रहे हैं। यूजर के पोस्ट को अब तक 35 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पोस्ट को 3 हजार से ज्यादा लोग लाइक और 1 हजार से ज्यादा रीट्वीट कर चुके हैं। एक अन्य वेरिफाइड यूजर ने लिखा- भाजपा का स्वागत शुरू हो गया है, 400 पार, ये शब्द सुना सुना लग रहा है। (अर्काइव) मनराज मीना नाम के वेरिफाइड यूजर ने लिखा- कोई बता सकता है ये वीडियो कहां का है और जनता भाजपा की गाड़ी देखकर इतनी नाराज क्यों है। आखिर बीजेपी से इतनी नाराजगी क्यों। बीजेपी तो हमेशा विकसित भारत की बात करती है फिर जनता नाराज क्यों। (अर्काइव) वायरल वीडियो का सच... कुछ सामान्य से की-वर्ड्स डालने पर हमें इंग्लिश वेबसाइट टाइम्स नाउ का एक वीडियो आर्टिकल मिला। जिसे 01 नवंबर 2022 को पब्लिश किया गया था। इसमें पूरी घटना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया था। मामला, तेलंगाना में 3 नवंबर 2022 को हुए मुनुगोड़े विधानसभा चुनावों से पहले BJP और TRS कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प से जुड़ा निकला। खबर का लिंक... हिंदी वेबसाइट रिपब्लिक भारत का एक आर्टिकल भी हमें मिला। इस आर्टिकल को 01 नवंबर 2022 को पब्लिश किया गया था। आर्टिकल में बताया गया है कि यह घटना तेलंगाना के नलगोंडा जिले के मुनुगोड़े के पास पलेवेला गांव की थी। BJP ने आरोप लगाया था कि TRS कार्यकर्ताओं ने पहले पथराव और हमला किया, इसके बाद टकराव शुरू हुआ था। वहीं, TRS ने पूरी घटना के लिए BJP को जिम्मेदार बताया था। 1 नवंबर 2022 को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किशन रेड्‌डी ने भी वायरल वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया था। किशन रेड्‌डी ने वीडियो शेयर कर लिखा था- मुनुगोडे में । मुनुगोडे उपचुनाव हारने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता एतेला राजेंद्र और उनकी पत्नी पर हुआ हमला TRS की हताशा और निराशा का सबूत है। इस हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं। फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सऐप करें-9201776050

Dainik Bhaskar बिहार में 26 सीटों पर लड़ेगी राजद, 9 पर कांग्रेस:वाम दल को 5 सीट; महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान

बिहार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। पटना में राजद ऑफिस में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली में राजद और कांग्रेस नेताओं के बीच 3 दिनों तक गहन मंथन के बाद नियम और शर्तों के साथ फॉर्मूला तय हुआ है। झारखंड में एक अतिरिक्त सीट (पलामू) राजद को मिली तो बिहार में 9 सीट कांग्रेस को मिलेगी। झारखंड की चतरा सीट पहले से राजद को मिली हुई है। वाम दलों को 5 सीटें मिली हैं। माले को 3, सीपीआई बेगूसराय और सीपीएम को खगड़िया की सीट मिली है। राजद खुद 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। राजद की गुरुवार देर रात तक मुकेश सहनी से बातचीत होती रही। मुकेश 2 सीट पर अड़े रहे। मुकेश से बातचीत में तय हुआ कि वो मुजफ्फरपुर से लड़ेंगे। साथ ही मिथिलांचल की एक और सीट/खगड़िया भी उन्हें अगर देनी पड़ी तो सहनी के लिए 1-1 सीट की कुर्बानी राजद और कांग्रेस करेंगे। तब राजद 25 और कांग्रेस 8 सीट लड़ेगी। ये फॉर्मूला लगभग तय है बस इसका ऐलान होना बाकी है।

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:रक्षामंत्री बोले- अग्निवीर स्कीम में बदलाव को तैयार; केजरीवाल की रिमांड एक अप्रैल तक बढ़ी; मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत

नमस्कार, कल की बड़ी खबर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की रही, कोर्ट ने उनकी रिमांड 4 दिन और बढ़ा दी है। एक खबर गोल्ड से जुड़ी रही, मार्च में सोने की कीमत ₹4 हजार से ज्यादा बढ़ी है। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... अब कल की बड़ी खबरें... 1. केजरीवाल की कस्टडी एक अप्रैल तक बढ़ी, कोर्ट में कहा- क्या गिरफ्तारी के लिए 4 बयान काफी हैं शराब नीति केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की ED कस्टडी एक अप्रैल तक बढ़ा दी है। ED ने कोर्ट से केजरीवाल की 7 दिन की कस्टडी और मांगी थी। केजरीवाल ने कहा, 'इस केस में सिर्फ 4 जगह मेरा नाम आया है। 4 बयानों के आधार पर मुझे फंसाया गया है। क्या ये 4 स्टेटमेंट एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए काफी हैं?' वहीं ED ने अपनी दलील में कहा कि 21 मार्च को केजरीवाल के घर में तलाशी के दौरान 4 डिजिटल डिवाइस मिले थे। उनसे डेटा अभी तक निकाला नहीं जा सका है। CM ने पासवर्ड देने के लिए अपने वकीलों से परामर्श लेना का समय मांगा है। केजरीवाल अपनी पैरवी करने वाले पहले CM: केजरीवाल ने कोर्ट में खुद अपने केस की पैरवी की। वे ऐसा करने वाले देश के पहले सिटिंग CM हैं। केजरीवाल ने कहा कि इस मामले में लोग गवाह बन जा रहे हैं और लोगों को बयान बदलने को मजबूर किया जा रहा है। ED का मिशन सिर्फ और सिर्फ मुझे फंसाना था। भारत के ऐतराज के बावजूद अमेरिका फिर बोला: केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में भारत की नाराजगी के बावजूद अमेरिका ने एक बार फिर बयान दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा- हम अपने स्टैंड पर कायम हैं और इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रिया पूरी हो। अमेरिका के बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी डिप्लोमैट ग्लोरिया बारना को तलब किया था। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. माफिया मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत, भाई ने कहा था- उसे धीमा जहर दिया जा रहा उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। मुख्तार को उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में गुरुवार रात 8:25 बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि बैरक

Dainik Bhaskar मुख्तार के जेल में आखिरी 8 दिन:मौत से कुछ घंटे पहले फोन पर बेटे से कहा- मेरी हालत ऐसी नहीं कि जेल के VC रूम तक जा सकूं

मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात बांदा में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। मुख्तार की आखिरी बार मौत से कुछ घंटे पहले गुरुवार दिन में बेटे उमर से फोन पर बातचीत हुई। उमर ने बताया, "गुरुवार दिन में 3.30 बजे मेरी पिता (मुख्तार अंसारी) से फोन पर बातचीत हुई। उन्होंने कहा था कि इस हालत में नहीं हूं कि जेल के VC रूम तक जा सकूं। बाद में मीडिया से उनकी मौत की खबर पता चली।" मुख्तार को अप्रैल 2021 यानी करीब 3 साल पहले पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा जेल लाया गया था। जेल में आखिरी 8 दिन मुख्तार सुर्खियों में रहा है। 21 मार्च को बाराबंकी की MP/MLA कोर्ट में पेशी के दौरान मुख्तार ने वकील के जरिए जेल में धीमा जहर देने की शिकायत की थी। बताया था- मेरे हाथ-पैर और शरीर की नसों में दर्द हो रहा है। हाथ-पांव ठंडे हो रहे हैं। 26 मार्च (मंगलवार) को जेल में मुख्तार की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। तड़के उसे बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 14 घंटे बाद वापस जेल शिफ्ट कर दिया गया। जेल सूत्रों के मुताबिक, 27 मार्च को भी पेट दर्द की वजह से मुख्तार ने कुछ नहीं खाया। 28 मार्च (गुरुवार) मुख्तार ने सिर्फ थोड़ी सी खिचड़ी खाई थी। दोपहर 2.30 बजे मुख्तार को फिर तकलीफ हुई। जेल में ही 3 डॉक्टरों ने चेकअप किया। ADM राजेश कुमार ने जेल पहुंचकर मुख्तार के बारे में जानकारी ली। शाम 7.30 बजे DM और SP भी जेल पहुंचे। मुख्तार की हालत देख मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। मुख्तार के जीवन के अंतिम 8 दिनों का घटनाक्रम पढ़िए..... अब पढ़िए 26 मार्च को बांदा मेडिकल कॉलेज पहुंचे अफजाल और उमर ने क्या आरोप लगाए थे... किसी को इंतजार होगा मेरे भाई की मौत की खबर आएगी 26 मार्च को मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी उससे मिलने के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। मुख्तार से मिलने के बाद अफजाल अंसारी ने बताया था कि मुख्तार को उन्हें खाने में कोई जहरीला पदार्थ दिया जा रहा है। 40 दिन पहले भी एक बार ऐसा हो चुका है। अब दोबारा यह हुआ है। छोटे भाई की जान लेने का 7वीं बार प्रयास किया गया। पापा को मुझे शीशे से भी देखने नहीं दिया 26 मार्च को मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी और बहू निखत अंसारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। इस दौरान उमर ने कहा था कि मैं 900 किलोमीटर दूर से आया हूं। मुझे पिता को शीशे से भी नहीं देखने दिया गया। ये तो जु

Dainik Bhaskar भास्कर ओपिनियन:केजरीवाल, आप और कांग्रेस, आख़िर कैसे उबरेंगे संकट से?

दिल्ली के अब तक के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संकट ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को फिर उनकी रिमाण्ड एक अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी गई। उनकी पत्नी कह रही हैं कि हमें परेशान किया जा रहा है। खुद केजरीवाल कह रहे हैं कि मेरे ख़िलाफ़ ईडी या सीबीआई के पास कोई सबूत नहीं हैं। केजरीवाल का सबसे बड़ा सवाल है कि उन्हें गिरफ्तार क्यों किया गया है? कोई तो बताए! जहां तक दिल्ली के लोगों का मानना है, इस सबसे केजरीवाल की लोकप्रियता ही बढ़ रही है। हो सकता है इसका परिणाम लोकसभा चुनाव में न दिखे लेकिन दिल्ली विधानसभा के चुनाव में निश्चित रूप से आप पार्टी को इसका फ़ायदा मिलेगा। खुद आप पार्टी भी संभवतया यही चाहती है कि केजरीवाल जितने लम्बे समय तक जेल भोगेंगे, दिल्ली में उसको उतना ही राजनीतिक फ़ायदा होगा। वैसे भी एक मुख्यमंत्री को इस तरह जेल में डालना कहीं से भी तर्क संगत तो नहीं दिखाई देता लेकिन आज की राजनीति में जो कुछ भी हो, वह कम ही है। दरअसल, दिल्ली में आप पार्टी ने कांग्रेस से समझौता करके गलती कर ली। किसकी नज़र में यह गलती है, सब जानते हैं। हालाँकि केजरीवाल की गिरफ़्तारी उनके ख़िलाफ़ है, या उनकी मदद के लिए है, यह बात अभी तय नहीं है। हो सकता है भविष्य में इसका खुलासा हो पाए। इतना तय है कि केजरीवाल की गिरफ़्तारी हर हाल में आप पार्टी के लिए वरदान साबित होगी। आज न सही, भविष्य में सही, आप पार्टी को इसका फ़ायदा ज़रूर मिलेगा। इस बीच कांग्रेस की भविष्यवाणी प्रसारित हुई है कि वह लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र राजस्थान में जारी करेगी। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की सभा होगी और इसी दौरान चुनाव घोषणापत्र जारी किया जाएगा। जो पार्टी अपनी पहली प्रत्याशी लिस्ट पूरी तरह से दक्षिणी राज्यों पर केंद्रित रखती है वह राजस्थान से घोषणापत्र जारी करेगी, यह बात हज़म होने लायक़ नहीं है। हो सकता है प्रत्याशियों कीपहली लिस्ट जारी करने के बाद कांग्रेस और उसके आलाकमान को यह पता चला हो कि हिंदी भाषी राज्य ही देश में सर्वाधिक हैं और उन्हें इग्नोर करना ठीक नहीं होगा। ये बात और है कि खरगे साहब को लोग हिंदी भाषी नहीं समझते होंगे लेकिन भाषा के इस झगड़े को अभी से क्यों उठाना भला? हो सकता है लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का कोई नया अध्यक्ष सामने आए! क्योंकि इससे पहले तो ऐसे कोई आसार नज़र

Dainik Bhaskar दिल्ली में 5 साल की मासूम से रेप:आरोपी ने हत्या कर शव फैक्ट्री में छिपाया, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से पकड़ा

दिल्ली के बवाना इलाके में 5 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ये घटना 24 मार्च की है। आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसके बाद रेप के बाद हत्या करके शव को फैक्ट्री में छिपा दिया। 24 मार्च को शाम 5 बजे बच्ची लापता हुई पुलिस ने बताया कि 24 मार्च को रात के करीब 10:27 बजे बवाना इलाके से पीसीआर को कॉल आया। इसमें बताया गया कि 5 साल की बच्ची लापता है। बच्ची के पैरेंट्स ने FIR दर्ज करवाई। बच्ची के पिता बवाना में ही एक चाय की दुकान चलाते हैं। दिन भर बच्ची उन्हीं के साथ रहती थी। पुलिस ने बताया कि बच्ची को 24 मार्च को शाम 5 बजे आखिरी बार देखा गया। घरवालों ने जब बच्ची की खोज की तो वो नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई। पुलिस और बच्ची के परिजनों ने तलाश जारी रखी। CCTV में आरोपी के साथ जाते दिखी बच्ची पुलिस ने 25 मार्च की सुबह जब CCTV खंगाले तो पता चला कि वो एक शख्स के साथ जा रही है। जब फुटेज को बच्ची के माता-पिता को दिखाया गया तो उन्होंने शख्स को पहचान लिया। पैरेंट्स ने शख्स की पहचान टोटन लोहार उर्फ खुदी के रूप में की। पुलिस जब टोटन के घर पहुंची तो वहां से वह फरार निकला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पश्चिम बंगाल भागा आरोपी को जानने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि टोटन पश्चिम बंगाल जा रहा है। इसके लिए वो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हावड़ा जाने के लिए पूर्वा एक्सप्रेस पकड़ने गया है। पुलिस की एक टीम तुंरत न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन गई तो पता चला गया कि स्टेशन से ट्रेन निकल चुकी थी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस फ्लाइट से पश्चिम बंगाल गई पुलिस की एक टीम को फ्लाइट से पश्चिम बंगाल के हावड़ा एयरपोर्ट भेजा गया। पुलिस की टीम हावड़ा पहुंचते ही हावड़ा रेलवे स्टेशन पर चली गई। वहां पूर्वा एक्सप्रेस का इंतजार करने लगी। जैसे ही आरोपी ट्रेन से बाहर निकला, पुलिस ने उसे पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया। 27 मार्च की सुबह आरोपी को वापस दिल्ली लाकर पूछताछ की गई। आरोपी ने रेप और मर्डर की बात कबूल की। पुलिस ने शव सहित एक ब्लेड और एक ईंट बरामद की है। मामले में IPC की धारा 302, 376 और POCSO एक्ट जोड़ा गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस कस्टडी में है। द

Dainik Bhaskar रेल मंत्री ने बुलेट ट्रेन ट्रैक का वीडियो किया शेयर:गुजरात-मुंबई के बीच बनाया जा रहा ट्रैक; 295.5 किमी रास्ते पर खंभे लगाए गए

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन ट्रैक का वीडियो शेयर किया। यह वीडियो उन्होंने अपने X हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो के जरिए उन्होंने ट्रैक की खूबियां बताईं। बुलेट ट्रेन के लिए बैलास्टलेस ट्रैक तैयार किया गया।यह ट्रैक गुजरात-मुंबई के बीच बनाया जा रहा है। बैलास्टलेस ट्रैक ऐसे ट्रैक होते है जिनमें तेज रफ्तार ट्रेनों के भार को सहने के लिए पटरियों में रोड़ी-पत्थर और कॉन्क्रीट के एंगल की जरूरत नहीं होती। रेल मंत्री ने बताया कि इस ट्रैक पर रफ्तार 320 किमी प्रतिघंटा तक होगी। इनमें 153 किलोमीटर वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा 295.5 किमी का पीयर वर्क भी पूरा हो चुका है।

Dainik Bhaskar माफिया मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत:बांदा जेल में बेहोश होकर गिर गया था; भाई ने कहा था- उसे धीमा जहर दिया जा रहा

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार रात को मौत हो गई। मुख्तार को उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में रात 8:25 बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। 9 डॉक्टर्स ने इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि बैरक में मुख्तार अंसारी अचानक बेहोश होकर गिर गया था। उधर, पूरे राज्य में सुरक्षा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। DGP मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले मंगलवार को मुख्तार की तबीयत बिगड़ी थी। 14 घंटे अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार के भाई अफजाल ने दावा किया था कि उसे धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहा था। अलग-अलग मामलों में उसे 2 बार उम्रकैद हुई थी।

Dainik Bhaskar आंध्र प्रदेश में टिकट मिलने पर रोए भाजपा नेता:पार्टी सिंबल को दंडवत प्रणाम किया; बोले-30 साल की मेहनत का फल मिला

आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से बीजेपी नेता भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा को पार्टी ने इस बार चुनाव में टिकट दिया है। भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा भाजपा, TDP और जनसेना के संयुक्त उम्मीदवार हैं। वे पिछले 30 साल से भाजपा में काम कर रहे हैं और वर्तमान में आंध्र प्रदेश में भाजपा राज्य सचिव हैं। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में वे नरसापुरम से चुनाव लड़ने वाले हैं। सीट मिलने की खबर सुनते ही भूपतिराजू भावुक हो उठे और भाजपा के चुनावी चिह्न को दंडवत प्रणाम किया। इस वीडियो को भूपितराजू श्रीनिवास वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा जीवन कमल को समर्पित है। यह मान्यता 30 वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।' भूपतिराजू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।