Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर करेंगे कार्रवाई; कांग्रेस ने राजस्थान में 2 उम्मीदवार बदले; मुख्तार की मौत की न्यायिक जांच

नमस्कार, कल की बड़ी खबर कांग्रेस के लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के ऐलान की रही। पार्टी ने 9वीं लिस्ट जारी की और राजस्थान से दो उम्मीदवार बदल दिए। वहीं एक खबर मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश से जुड़ी है। हम आपको यह भी बताएंगे कि राहुल ने यह क्यों कहा कि, सरकार बदली तो लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर कार्रवाई करेंगे। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। सम्मान समारोह राष्ट्रपति भवन में सुबह 11 बजे आयोजित होगा। 2. BRS नेता के.कविता की जेल में गद्दा और घर का खाना मांगने की याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। अब कल की बड़ी खबरें... 1. राहुल बोले- सरकार बदली तो लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर कार्रवाई होगी, कांग्रेस को एक और IT नोटिस इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस पार्टी को एक और नोटिस जारी किया। जिसको लेकर राहुल गांधी ने कहा कि जब सरकार बदलेगी तो लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी। कार्रवाई ऐसी होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की। ये मेरी गारंटी है। 1700 करोड़ रुपए का डिमांड नोटिस: दरअसल, इनकम टैक्स विभाग ने शुक्रवार सुबह कांग्रेस को 1700 करोड़ रुपए का नया डिमांड नोटिस जारी किया। यह डिमांड नोटिस 2017-18 से 2020-21 के लिए है। इसमें जुर्माने के साथ ब्याज भी शामिल हैं। यह कांग्रेस के लिए झटका क्यों: नए नोटिस को लोकसभा चुनाव से पहले नकदी संकट से जूझ रही कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है। दो दिन पहले 28 मार्च को ही दिल्ली हाईकोर्ट ने टैक्स असेसमेंट को लेकर दायर कांग्रेस की याचिका खारिज कर दी थी। पूरी खबर यहां पढ़ें... 2. कांग्रेस की 9वीं लिस्ट, 5 कैंडिडेट्स के नाम: राजस्थान के 2 उम्मीदवार बदले, कर्नाटक के 3 कैंडिडेट घोषित कांग्रेस ने 29 मार्च को 9वीं लिस्ट जारी करते हुए पांच कैंडीडेट घोषित किए। इसमें कर्नाटक से 3 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। वहीं राजस्थान की राजसमंद और भीलवाड़ा सीट से उम्मीदवार बदल दिए गए। अब तक राजस्थान में तीन प्रत्याशी बदले: कांग्रेस राजस्थान में अब तक तीन सीटों जयपुर, भीलवाड़ा और राजसमंद सीटों पर उम्मीदवार बदल चुकी है। आरएसएस समर्थक संस्था जयपुर डायलॉग्स से कनेक्शन विवाद में जय

Dainik Bhaskar केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उपराष्ट्रपति बोले-न्यायपालिका की ताकत बरकरार है:कहा- जिन्हें लगा वे कानून से ऊपर हैं, अब कानून उनके पीछे है

शराब नीति घोटाले को लेकर 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को लेकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि न्यायपालिका की रीढ़ की हड्डी की ताकत बरकरार है। जिन्हें लगता था कि वे कानून से ऊपर हैं, अब कानून उनके पीछे है। इसके अलावा 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में I.N.D.I गठबंधन केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर उपराष्ट्रपति ने कहा कि जैसे ही कानून अपना काम करने लगता है, वैसे ही कुछ लोग सड़कों पर आ जाते हैं। भ्रष्टाचार से अब रोजगार या कॉन्ट्रेक्ट नहीं मिलते। अब भ्रष्टाचार जेल जाने का रास्ता है। धनखड़ बोले- वे कहते हैं कि चुनाव के समय कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। क्या आप नैतिकता के आधार पर कह सकते हैं कि भ्रष्टाचारियों से इसलिए नहीं निपटा जाना चाहिए, क्योंकि यह त्योहारों का मौसम है या खेती का मौसम है? जो दोषी हैं उन्हें बचाने का कोई मौसम कैसे हो सकता है? धनखड़ बोले- भारत को कानून को लेकर किसी से सबक लेने की जरूरत नहीं जगदीप धनखड़ ने अमेरिका, जर्मनी और UN के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे पर बयान देने पर कहा कि भारत में मजबूत न्यायिक व्यवस्था है। भारत को कानून को लेकर किसी से सबक लेने की जरूरत नहीं है। उपराष्ट्रपित ने कहा- भारत के न्यायिक व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भारत में कानून के लिए सब लोग समान है। समानता नया आदर्श है" और जो लोग सोचते हैं कि वे कानून से परे हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जा रहा है। दरअसल, 21 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए अरविंद केजरीवाल पर 23 मार्च को सबसे पहले जर्मनी ने बयान दिया था। जर्मनी ने कहा था, "भारत एक लोकतांत्रिक देश है। हमें उम्मीद है कि यहां न्यायालय आजाद है। केजरीवाल के मामले में भी लोकतंत्र के उसूलों का पालन किया जाएगा। उनको बिना रुकावट कानूनी मदद मिलेगी।" इसके अलावा 26 मार्च को अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर और 28 मार्च को UN जनरल सेक्रेटरी के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए थे। इन तीनों के प्रवक्ताओं के बयान पर भारत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था- "भारत अपने देश की न्यायिक व्यवस्था में किसी की भी दखलंदाजी को बर्दाश्त नहीं करेगा। पूरी खबर पढ़ें... 1 अप्रैल तक ED की हिरासत में हैं दिल

Dainik Bhaskar इंडियन नेवी ने ईरानी जहाज को समुद्री डाकुओं से बचाया:23 पाकिस्तानी लोगों को सुरक्षित निकाला, 12 घंटे तक चला ऑपरेशन

इंडियन नेवी के वॉरशिप INS सुमेधा ने शुक्रवार (29 मार्च) को ईरानी फिशिंग वेसल अल-कंबर से 23 पाकिस्तानी नागरिकों को समुद्री लुटेरों से रेस्क्यू किया। नेवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि शुक्रवार शाम को उनकी टीम को इस जहाज के हाईजेक होने की सूचना मिली थी। जहाज में सोमालिया के 9 पाइरेट्स मौजूद थे। सूचना के बाद नेवी की टीम ने 12 घंटे तक ऑपरेशन चलाया और 23 पाकिस्तानी नागरिकों को रेस्क्यू किया। फिलहाल नेवी की टीम फिशिंग की जांच कर रही है। इसके बाद इसे सुरक्षित जगह ले जाया जाएगा। हाईजैक की पिछली 4 घटनाएं.... 15 मार्च: भारतीय नौसेना ने 40 घंटे में बचाया माल्टा में हाईजैक हुआ जहाज भारतीय नौसेना ने 3 महीने पहले 14 दिसंबर को अदन की खाड़ी में हाईजैक हुए जहाज MV रुएन को बचाने का ऑपरेशन 15 मार्च को पूरा किया। ऑपरेशन भारत के समुद्री तट से 2800 किलोमीटर दूर चलाया गया। नौसेना ने बताया कि उनकी कार्रवाई के बाद 35 समुद्री लुटेरों ने सरेंडर किया और 17 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया। जहाज का क्रू 110 से ज्यादा दिनों से लुटेरों के कब्जे में था। ये रेस्क्यू ऑपरेशन 40 घंटे तक चला। इसे पूरा करने के लिए युद्धपोत INS सुभद्रा, ज्यादा ऊंचाई तक उड़ने वाले ड्रोन, P8I पैट्रोलिंग एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल हुआ। अब हाईजैक हुआ जहाज MV रुएन पूरी तरह भारतीय नौसेना के कब्जे में है। 29 जनवरी: ईरानी जहाज के जहाज पर सवार क्रू समेत 17 लोगों सुरक्षित निकाला 29 जनवरी को सोमालिया के तट पर तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS सुमित्रा ने एक ईरानी जहाज को समुद्री डाकुओं से बचाया है। नौसेना ने बताया कि जहाज पर सवार क्रू मेंबर सहित सभी 17 लोग सुरक्षित हैं। नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, INS सुमित्रा को अदन की खाड़ी में एक ईरानी झंडे लगे जहाज ईमान के हाईजैक होने की जानकारी मिली। जहाज पर तैनात सिक्योरिटी ने फौरन कार्रवाई करते हुए ईरानी जहाज और क्रू मेंबर्स को डाकुओं से बचाया। 4 जनवरी: लाइबेरिया के जहाज पर सवार 15 भारतीयों को बचाया गया 4 जनवरी को अरब सागर में सोमालिया के तट के पास लाइबेरिया के फ्लैग वाले जहाज लीला नोर्फोर्क को 4-5 हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने हाईजैक कर लिया था। भारतीय नौसेना ने बताया कि जहाज ने ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) पोर्टल पर एक संदेश भेजा था। इसके बाद IN

Dainik Bhaskar ऐरावत गगन रक्षकों ने किया युद्धाभ्यास:इंटीग्रेटेड एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम को समझा; ड्रोन को ढूंढने और नष्ट करने की ट्रेनिंग की

ऐरावत गगन रक्षकों ने युद्धाभ्यास किया है। जवानों ने इस युद्धाभ्यास से भविष्य के युद्ध के लिए तैयारी की। अभ्यास में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया। जवानों ने इंटीग्रेटेड एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम को समझा और ड्रोन को ढूंढने और नष्ट करने की ट्रेनिंग की। गगन रक्षक इंडियन आर्मी के एयर डिफेंस का कोर हिस्सा है और साथ ही इस टीम ने भारत के लिए कारगिल जैसे युद्ध लड़े हैं।

Dainik Bhaskar पीएम मोदी ने बिल गेट्स को दिए स्वदेशी गिफ्ट्स:वोकल फॉर लोकल थीम पर तैयार किए गए; गेट्स ने तोहफे में किताबें दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से अपने आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच इस बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लेकर डिजिटल पेमेंट्स तक के मुद्दे पर बात की। बातचीत के बाद गेट्स ने पीएम मोदी को कुछ पोषण से जुड़ी किताबें उपहार में दीं। वहीं, प्रधानमंत्री ने उन्हें 'वोकल फॉर लोकल' गिफ्ट हैम्पर दिया। इस गिफ्ट हैम्पर में तमिलनाडु के मोती और टेराकोटा मूर्तियां शामिल थी। साथ ही दार्जिलिंग और नीलगिरी की चाय, कश्मीरी केसर शामिल था। वहीं, बिल गेट्स को पश्मीना देते हुए पीएम ने कहा कि यह हमारे यहां काफी प्रसिद्ध है। इसे कश्मीर से लाया गया है।

Dainik Bhaskar कांग्रेस की 8वीं लिस्ट, 5 कैंडिडेट्स के नाम:राजस्थान से 2 और कर्नाटक के 3 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान; अब तक 200 प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस ने शुक्रवार (29 मार्च) को 5 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया। यह पार्टी की 8वीं लिस्ट है। इसमें राजस्थान से 2 और कर्नाटक से 3 कैंडिडेट है। राजस्थान के राजसमंद से डॉ. दामोदर गुर्जर और भीलवाड़ा से डॉ. सीपी जोशी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कर्नाटक के बेल्लारी से ई तुकाराम, चामराजनगर से सुनील बोस और चिकबल्लापुर से रक्षा रमैया को टिकट दिया है। कांग्रेस अब तक देशभर में 200 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है। खबर अपडेट हो रही है...

Dainik Bhaskar चाय-समोसे के लिए डिस्ट्रिक्ट पोल पैनल के रेट कार्ड तय:चाय पर बालाघाट में ₹5 रुपए और चेन्नई में ₹15 खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार

18वीं लोकसभा के लिए 7 फेज में 19 अप्रैल से वोटिंग होनी है। चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी राज्यों में डिस्ट्रिक्ट पोल पैनल चुनावी खर्चाें पर निगरानी के मद्देनजर खर्चों की दरें तय कर रहे हैं। इसमें सबसे मजेदार पहलू समोसे और चाय पर होने वाला खर्च है। अलग-अलग राज्यों में मेनू की कीमतें अलग हैं, लेकिन किसी भी डिस्ट्रिक्ट पोल पैनल ने शराब का जिक्र नहीं किया है। जबकि पार्टियां और उम्मीदवार अक्सर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को शराब की पेशकश करती हैं। पंजाब के जालंधर में उम्मीदवार एक कप चाय पर 15 रुपए खर्च कर सकेगा, जबिक मध्य प्रदेश के मंडला में इसी एक कप चाय के लिए 7 रुपए तय किए गए हैं। इसके अलावा समोसे के लिए 7.50 रुपए रेट तय किया गया है। आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों में लोकसभा उम्मीदवार के लिए खर्च की सीमा 95 लाख निर्धारित है। जबकि अरुणाचल प्रदेश, गोवा और सिक्किम में 75 लाख रुपए लिमिट रखी गई है। केंद्र शासित प्रदेशों में खर्च की सीमा प्रति उम्मीदवार 75 लाख से 95 लाख रुपए तक है। जानिए कहां कितना रेट तय... पोल पैनल्स ने गेंदा-गुलाब के रेट भी तय किए कई राज्यों के डिस्ट्रिक्ट पोल पैनल्स ने रेट कार्ड में जिन अन्य मदों का उल्लेख किया है, उनमें हेलीपैड, लक्जरी गाड़ियां, फार्महाउस से लेकर फूल, कूलर, टावर एसी और सोफा जैसी चीजें शामिल हैं। प्रचार के लिए टाटा सफारी या स्कॉर्पियो से लेकर होंडा सिटी या सियाज या जनता को रैली मैदान तक ले जाने के लिए बस तक गाड़ियां किराए पर लेने की दरों की सीमा भी निर्धारित की गई है। कुछ चुनाव पैनलों ने गुलाब की माला, गेंदा की माला और गुलदस्ते के लिए भी रेट तय किए गए हैं। कुछ में टोपी और झंडे को भी शामिल किया गया है। जगह और घर किराए पर लेने के लिए भी लिस्ट दी गई है। इस खर्च में बैठकों, रैलियों, विज्ञापनों, होर्डिंग्स, पैम्फलेट, फ्लेक्स, प्रचार सामग्री और अन्य सभी चुनाव-संबंधी कार्यों का खर्च शामिल हैं। खोलना होगा अलग बैंक अकाउंट लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान एक अलग बैंक अकाउंट खोलने के लिए भी कहा गया है। इस अकाउंट के जरिए चुनाव में खर्च की पूरी जानकारी देनी होगी। चुनाव आयोग सभी प्रत्याशियों को व्यय रजिस्टर भी उपलब्ध कराता है। इसमें चुनाव के दौरान प्रचार-प्रसार, खाना, गाड़ी, प्रचार वाहन, सभा में होने वाला खर्च दर्ज करना पड़ता है। चुन

Dainik Bhaskar छत्तीसगढ़ में बच्चे के गले में फंसी जिंदा मछली, VIDEO:तालाब से पकड़कर मुंह में दबाए था; बिना पानी के भी जल्दी नहीं मरती

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शुक्रवार को 14 साल के बच्चे के गले में जिंदा मछली फंस गई। तालाब में मछली पकड़ने के लिए बच्चा गया था। सूचना मिलने पर परिजन बच्चे को लेकर अकलतरा अस्पताल पहुंचे। वहां प्रयास के बावजूद मछली निकालने में सफलता नहीं मिलने पर डॉक्टरों ने बच्चे को बिलासपुर रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, करूमहु गांव निवासी समीर सिंह अपने दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था। इस दौरान समीर ने एक मछली को पकड़ लिया, लेकिन उसे रखने के लिए कुछ सामान नहीं था। ऐसे में उसने मछली को अपने मुंह में दबा लिया। तभी मछली उछलकर उसके मुंह में चली गई और गले में जा फंसी। डॉक्टरों ने की मछली को निकालने की कोशिश इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को पता चला तो डायल-112 की मदद से बच्चे को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने भी गले में फंसी मछली को निकालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद बच्चे को बिलासपुर रेफर कर दिया। बच्चा ICU में, मछली निकाली गई परिजन बच्चे को लेकर बिलासपुर के प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। वहां पता चला कि बच्चे के गले में फंसी मछली करीब 3 इंच की है। डॉक्टरों ने बच्चे का ऑपरेशन कर मछली को बाहर निकाल दिया है। बच्चे को फिलहाल ICU में रखा गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कवई मछली फंसी थी गले में बताया जा रहा है कि जो मछली गले में फंसी थी, उसका नाम कवई है। कवई मछली नदी और तालाब में ज्यादा मिलती है। इसका शरीर छोटा और लगभग आयताकार होता है। इसके शरीर शल्कों से ढंके रहते हैं। ये नमी वाले जगहों में भी चल सकती है। कहते हैं बारिश में ये पेड़ों पर भी चढ़ जाती है, बिना पानी के भी जल्दी मरती नहीं है।

Dainik Bhaskar असम के 4 जिलों में AFSPA 6 महीने बढ़ाया गया:एक दिन पहले नगालैंड के 8 और अरुणाचल के 3 जिलों में बढ़ाया गया था

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने असम के चार जिलों तिनसुकिया,डिब्रूगढ़, चराईदेव और शिवसागर में AFSPA (सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम) को 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2024 तक लागू रहेगा। दो दिन के अंदर AFSPA की समय सीमा बढ़ाने वाला असम तीसरा राज्य है। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों और नगालैंड के 8 जिलों में AFSPA की अवधि 6 महीने के लिए बढ़ाई गई है। असम पुलिस की और से जारी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन चार जिलों में उग्रवादी संगठन के सक्रिय होने को छोड़कर, राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के गृह एवं राजनीतिक विभाग ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव सौंपा। इस पर विचार करने के बाद 6 महीने की अतिरिक्त अवधि के लिए अशांत क्षेत्र के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने का फैसला किया गया। इसके बाद राज्य सरकार ने केंद्र के निर्देश पर अधिनियम को 30 सितंबर 2024 तक बढ़ा दिया। अधिनियम को आखिरी बार 1 अक्टूबर 2023 को बढ़ाया गया था, यह समय 31 मार्च को खत्म होने वाला है। नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश के जिलों में भी लगाया AFSPA केंद्रीय गृह मंत्रालय की और से जारी अधिसूचना में कहा गया सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद प्रदेश में चांगलांग, तिरप और लोंगडिंग जिले के अलावा नामसाई जिले के महादेवपुर और चौखम पुलिस थाना क्षेत्र में आने वाले इलाकों में 1 अप्रैल 2024 से AFSPA की अवधि को 6 महीनों के लिए बढ़ा दिया गया है। मंत्रालय ने नगालैंड को लेकर एक अन्य अधिसूचना में कहा कि केंद्र सरकार ने कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद नगालैंड के आठ जिलों- नीयूलैंड, चुमोकेदिमा, मोन, किफिरे, नोक्लाक, फेक और पेरेन - में छह और महीने के लिए AFSPA को बढ़ाने का निर्णय लिया है। AFSPA हटाने पर महबूबा मुफ्ती ने कहा देर आए दुरुस्त आए महबूबा ने 29 मार्च को एक बुक लॉन्चिंग के दौरान कहा कि सिविलियन क्षेत्रों से आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर्स एक्ट (AFSPA) और सुरक्षा बल हटाए जाने चाहिए। जम्मू-कश्मीर के लोग लंबे समय से ये मांग कर रहे हैं। उम्मीद है कि AFSPA हटाए जाने को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का बयान महज जुमला नहीं था। मीडिया से बात करते हुए महबूबा मुफ्ती ने बताया की वो खुद भी चाहत

Dainik Bhaskar सोनमर्ग में एवलांच, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद:19 राज्यों में बूंदाबांदी की संभावना; MP-महाराष्ट्र के 4 शहर सबसे ज्यादा गर्म, तापमान 40 डिग्री के पार

देश भर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। शुक्रवार (29 मार्च) को राज्य के सोनमर्ग के हंग इलाके में एवलांच हुआ। इससे दो कारें बर्फ में फंस गई। कार में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया। हालांकि, एवलांच से श्रीनगर-लेह हाईवे बंद हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 30 मार्च को भी भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है। 19 राज्यों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट है। यहां आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में बादल छाए रहेंगे। इन राज्यों में गरज के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के 2-2 शहर सबसे ज्यादा गर्म दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। देश के सबसे ज्यादा गर्म 5 शहरों में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के 4 शहर हैं। महाराष्ट्र के अकोला में 29 मार्च को 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह पूरे देश में सबसे ज्यादा है। इसके बाद मध्य प्रदेश का मोह और गुना दूसरे और तीसरे नंबर पर रहा। तापमान के मामले में आंध्र प्रदेश का नंदयाला चौथे और महाराष्ट्र का परभणी पांचवें नंबर पर रहा। इन सभी शहरों में पारा 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया।

Dainik Bhaskar सिद्धारमैया का बेटा बोला- शाह का क्रिमिनल बैकग्राउंड:हत्या का आरोप, लेकिन वे ऊंचे पद पर; भाजपा बोली- यतींद्र निराश, क्योंकि टिकट नहीं मिला

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस पर विवाद हो गया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक कांग्रेस नेता यतींद्र सिद्धारमैया ने गुरुवार 28 मार्च को अमित शाह को गुंडा और दबंग बताया। यतींद्र ने ये भी कहा कि शाह पर गुजरात में हत्या के आरोप है। उनका क्रिमिनल बैकग्राउंड रहा है, लेकिन अभी वह देश में ऊंचे पद पर बैठे हुए हैं। यतींद्र के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा नेता चलावेदी नारायणस्वामी ने कहा कि दबंगई वाली संस्कृति भाजपा में नहीं, सिर्फ कांग्रेस में है। भाजपा सांसद एस मुनिस्वामी ने यतींद्र के बयान पर कहा कि वह निराश है, क्योंकि उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए मैसूर से टिकट नहीं दिया गया। सिद्धारमैया ने यतींद्र को मैसूर से टिकट देने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने टिकट नहीं दिया। यही कारण है कि वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे है। फिलहाल वह (यतींद्र) अभी एक छोटा बच्चा है। उसे राजनीति में कोई अनुभव नहीं है। ये लोग भाजपा के खिलाफ जितनी बात करेंगे, भाजपा और उसका नेतृत्व उतना ही मजबूत होगा। यतींद्र के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे- भाजपा नेता भाजपा नेता एन. रविकुमार ने कहा कि हम यतींद्र के खिलाफ चुनाव आयोग और पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। यतींद्र सिद्धारमैया ने गृह मंत्री अमित शाह के लिए बहुत गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। यदि वह (सिद्धारमैया) एक निष्पक्ष और संतुलित सरकार चला रहे हैं तो अपने बेटे के खिलाफ कार्रवाई करें। मंत्रियों के बच्चों को टिकट देना वंशवाद के खिलाफ नहीं है- सिद्धारमैया कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने रविवार (24 मार्च) को मैसूर में कहा कि मंत्रियों के बच्चों और रिश्तेदारों को टिकट देना 'वंशवाद की राजनीति' नहीं है। हमने उन लोगों को टिकट दिए, जिनकी सिफारिश क्षेत्र के लोगों ने की थी। यह वंशवादी राजनीति नहीं, बल्कि जनता की सिफारिश को स्वीकार करना है। दरअसल, कांग्रेस अब तक कर्नाटक के 22 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। इनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद राधाकृष्ण डोड़ामणि समेत 12 ऐसे कैंडिडेट्स हैं, जिनका वहां के नेता से रिश्ता है। इसे लेकर ही मैसूर में सिद्धारमैया से सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने इसे वंशवाद की राजनीति बतान

Dainik Bhaskar चुनाव आयोग के सी-विजिल ऐप में 79000 शिकायतें दर्ज:आयोग बोला- इनमें 73% होर्डिंग-बैनर से जुड़ीं; 99% का निपटारा किया

18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से आम चुनाव होने जा रहे हैं। इस बीच चुनाव आयोग (EC) ने शुक्रवार (29 मार्च) को कहा कि आयोग का सी-विजिल ऐप आचार संहिता उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ा हथियार बन चुका है। चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। उसके बाद से लेकर अब तक सी-विजिल ऐप पर 79000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें अवैध होर्डिंग्स और बैनर की EC ने कहा कि अब तक मिली शिकायतों में 99% समाधान कर दिया गया है। इनमें से 89% का समाधान 100 मिनट के अंदर किया गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि 58,500 से अधिक शिकायतें अवैध होर्डिंग्स और बैनर के खिलाफ हैं। 1400 से ज्यादा शिकायतें धन, उपहार और वितरण से जुड़ी थीं। लगभग 3% शिकायतें (2,454) संपत्ति में गड़बड़ी से जुड़ी हैं। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि 535 शिकायतें धमकियों के बारे में हैं। इनमें से 529 का निपटारा हो चुका है। समय सीमा के बाद स्पीकर बजाने की भी 100 शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। 7 चरण में होगा लोकसभा चुनाव लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। आचार संहिता से लेकर नतीजे तक इसमें 80 दिन लगेंगे। लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ओडिशा में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। बाकी तीन राज्यों में एक फेज में चुनाव होंगे। अरुणाचल और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोट डाले जाएंगे। इलेक्शन शेड्यूल में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 544 सीटें हो गई है। इसकी वजह मणिपुर की आउटर मणिपुर लोकसभा सीट है। इस लोकसभा सीट में 28 विधानसभा सीटें है। 15 विधानसभा सीटों में 19 अप्रैल को और 13 विधानसभा सीटों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव आयोग की राजनीतिक पार्टियों के लिए गाइडलाइन दिव्यांगों के लिए वोट फ्रॉम होम की सुविधा चुनाव आयोग ने बीते कुछ समय से दिव्यांगों का वोट प्रतिशत बढ़ाने की कई कोशिशें की हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से दिव्यांगों के लिए खास सुविधा शुरू हुई है। इसमें 40% से ज्यादा दिव्यांग लोग घर से वोट डाल सकते थे। इसके लिए उन्हें चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होने के 5 दिन के अ

Dainik Bhaskar मुख्तार की बेटे से बातचीत का आखिरी AUDIO:बोला- रूह यहीं रह जाएगी, शरीर चला जाएगा, उठ-बैठ तक नहीं पा रहा हूं

मुख्तार अंसारी और उसके बेटे उमर अंसारी की बातचीत का आखिरी ऑडियो सामने आया है। इसमें मुख्तार कह रहा है कि बहुत कमजोर हो गया हूं। बेटा हम उठ-बैठ नहीं पा रहे हैं। बॉडी चली जाती है, लेकिन रूह यहीं रह जाती है। ऑडियो 28 मार्च का बताया जा रहा है, जो करीब 5 मिनट का है। गुरुवार रात मुख्तार की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। उसे उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में रात 8:25 बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। 9 डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर ने डीएम को एक लेटर भी लिखा है। जिसमें उसने लिखा है- "28 मार्च को दिन में करीब साढ़े 3 बजे मेरी बात मेरे पिता से हुई थी। तब वो मुझसे कह रहे थे, मुझे पूर्व योजना के तहत जहर दे दिया गया है। 10 दिन से मैं वॉशरूम नहीं गया हूं। उमर बेटा अब मैं बचूंगा नहीं।" पढ़िए अब दोनों की बातचीत- उमर: पापा, आप ठीक हैं न? मुख्तार: हां बाबू, हम ठीक हैं। उमर: अल्लाह ने बचा लिया है, रमजान के इस पाक महीने में। मुख्तार: मुझे बेहोशी आ रही है। बहुत कमजोरी लग रही है। उमर: मैंने देखा न्यूज में आप कमजोर लग रहे हैं। हम कोर्ट में हैं। आपसे मुलाकात की परमिशन लेने के लिए। दरोगा अंकल हमारा काम करवा रहे हैं। अगर परमिशन मिली तो मिलने आएंगे। मुख्तार: बेटा हम बैठ नहीं पा रहे हैं. हम उठ भी नहीं पा रहे हैं। उमर: ये सब जहर का असर दिख रहा है। आप हिम्मत करके फोन कर लिया कीजिए। पापा आपकी आवाज सुनकर अच्छा लगता है। मुख्तार: हां बाबू, बॉडी चली जाती है… लेकिन रूह यहीं रह जाती है। उमर: आप हिम्मत रखिए... अभी तो आपको हज भी करना है... कोई और रहता तो अब तक मर गया होता। मुख्तार: हम तो खड़े नहीं हो पा रहे हैं। मैं व्हील चेयर के सहारे हूं। उमर: देखिएगा जल्द आप सेहतमंद होंगे। आप वॉशरूम जा रहे हैं या नहीं? मुख्तार: दस दिन से मुझे वॉशरूम नहीं हो पा रहा है। उमर: आप परेशान न हो। मैं आपके लिए जमजम लेकर आऊंगा। खजूर लेकर आऊंगा... फल लेकर आऊंगा। उमर ने DM को लिखा लेटर, कहा-पिता ने 28 मार्च को मुझे किया था उमर अंसारी ने बांदा DM को पत्र लिखा है। उमर ने मांग की है कि उनके पिता का पोस्टमॉर्टम दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से कराया जाए। लिखा है- 28 मार्च को दोपहर 3:30 बजे जेल के PCO से पिता ने मुझे फोन किया। उन्होंने बताया कि मुझे पूर्व योजना के तहत

Dainik Bhaskar AAP का 'केजरीवाल को आशीर्वाद कैंपेन' लॉन्च:पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा- वाट्सएप नंबर 8297324624 पर उन्हें मैसेज भेजें

आम आदमी पार्टी ने 'केजरीवाल को आशीर्वाद' अभियान लॉन्च किया है। शुक्रवार (29 मार्च) को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, ''मैं आपको (जनता) वाट्सएप नंबर 8297324624 दे रही हूं। आप इस पर मैसेज भेजकर अपने अरविंद को आशीर्वाद भेज सकते हैं।'' वहीं, दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी का कहना है कि कल (28 मार्च) राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की रिमांड की सुनवाई के दौरान ED के वकील ASG राजू ने अनजाने में एजेंसी का असली मकसद कोर्ट और दुनिया के सामने रख दिया।'' केजरीवाल के फोन का पासवर्ड चाहती हैं ED आतिशी ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल की हिरासत कुछ और दिनों के लिए इसलिए बढ़ाई गई क्योंकि केजरीवाल ने उन्हें अपने फोन का पासवर्ड नहीं दिया है। ED ने कहा था कि शराब नीति बनने और लागू होने के वक्त जिस फोन का इस्तेमाल अरविंद केजरीवाल ने किया था वो उन्हें नहीं मिल सका। आतिशी ने आरोप लगाया है कि ED भाजपा के राजनीतिक हथियार के रूप में काम कर रहा है। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फोन तक पहुंच कर AAP की लोकसभा चुनाव रणनीति के बारे में जानना चाहता है। अरविंद केजरीवाल के फोन का पासवर्ड ED नहीं भाजपा चाहती है। 1 अप्रैल तक ED की हिरासत में हैं दिल्ली सीएम 28 मार्च को शराब नीति केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की ED कस्टडी 4 दिन और बढ़ा दी। अब वे एक अप्रैल तक हिरासत में रहेंगे। इससे पहले कोर्ट में 39 मिनट सुनवाई चली। केजरीवाल ने खुद अपने केस की पैरवी की। वे ऐसा करने वाले देश के पहले सिटिंग सीएम बन गए हैं। ED ने कोर्ट से केजरीवाल की 7 दिन की कस्टडी और मांगी थी। दलीलें सुनने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला रिजर्व कर लिया था। कोर्ट में गुरुवार सुनवाई दोपहर 1.59 बजे शुरू होकर दोपहर 2.39 बजे खत्म हुई। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कहा कि इस केस में मेरा नाम सिर्फ चार जगह आया है। 4 स्टेटमेंट दिए गए और उनमें से कोर्ट के सामने वो बयान लाया गया, जिसमें मुझे फंसाया गया। क्या ये 4 स्टेटमेंट एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए काफी हैं? इसके जवाब में ED ने कहा- मुख्यमंत्री कानून से ऊपर नहीं हैं। वहीं, कोर्ट में पेशी के लिए जाते वक्त उनसे पूछा गया कि LG ने कहा था कि सरकार जेल से नहीं चलेगी। इसके जवाब में केजरीवाल ने

Dainik Bhaskar इनकम टैक्स ने कांग्रेस को 1700 करोड़ का नोटिस भेजा:इसमें जुर्माना-ब्याज दोनों शामिल; एक दिन पहले दिल्ली HC ने खारिज की है याचिका

इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस को 1700 करोड़ रुपए का नया डिमांड नोटिस जारी किया है। ANI के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि यह डिमांड नोटिस आकलन 2017-18 से 2020-21 के लिए है और इसमें जुर्माना और ब्याज दोनों शामिल है। एक दिन पहले 28 मार्च को ही दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस की टैक्स असेसमेंट को लेकर दायर की गई याचिका भी खारिज कर दी थी। इससे पहले भी कांग्रेस ने 2014-15 से 2016-17 से असेसमेंट प्रोसेस को चुनौती दी थी। उसे भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था। दिल्ली HC ने कहा था- खातों में कई लेन-देन बेहिसाब थे कांग्रेस ने चार साल (2017-18, 2018-19, 2019-20 और 2020-21) के लिए इनकम टैक्स रीअसेसमेंट प्रोसीडिंग शुरू करने के खिलाफ याचिका दायर की थी। दिल्ली HC की जस्टिस यशवंत वर्मा और जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव की बेंच ने 28 मार्च को याचिका खारिज करते हुए कहा था कि कांग्रेस के खातों में कई बेहिसाब लेनदेन थे। इनकम टैक्स अधिकारियों के पास टैक्स असेसमेंट पर एक्शन लेने के लिए ठोस सबूत थे, इसलिए एक्शन लिया गया है। कांग्रेस ने चार साल (2017-18, 2018-19, 2019-20 और 2020-21) के लिए इनकम टैक्स री असेसमेंट प्रोसीडिंग शुरू करने के खिलाफ याचिका दायर की थी। 3 याचिकाएं पहले भी खारिज हो चुकीं 25 मार्च को भी कोर्ट ने कांग्रेस की तीन याचिकाएं यह कहते हुए खारिज कर दी थीं कि कांग्रेस ने मूल्यांकन पूरा होने का समय खत्म होने से कुछ दिन पहले और प्रोसीडिंग के लास्ट स्टेज में कोर्ट में अपील करने का विकल्प चुना है। 8 मार्च को आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT) केआदेश को बरकरार रखा था। ट्रिब्यूनल ने 2018-19 के लिए 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के बकाया कर की वसूली के लिए कांग्रेस को जारी डिमांड नोटिस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।