Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar मुख्तार की मौत के बाद UP में अलर्ट:लखनऊ-प्रयागराज में पैदल मार्च, कानपुर में CCTV ठीक कराए; 3 जिलों में धारा-144 लागू

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद यूपी अलर्ट पर है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस अलर्ट है। कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ में पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। वहीं, कानपुर में संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने सुबह ही सीसीटीवी ठीक कराए। मऊ, गाजीपुर, बांदा में धारा-144 लागू की गई है। इससे पहले, गुरुवार रात को मुख्तार की मौत के बाद मुख्यमंत्री ऑफिस में इमरजेंसी बैठक बुलाई गई। इस दौरान पुलिस और गृह विभाग के सीनियर अफसर मौजूद रहे हैं।

Dainik Bhaskar मुख्तार का हर जेल में रुतबा रहा:कैद में मर्डर के 8 केस दर्ज हुए, हाईकोर्ट ने उसको देश का सबसे खतरनाक गिरोह कहा था

यूपी के माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात 8 बजकर 25 मिनट पर मौत हो गई। वह यूपी के बांदा जेल में कैद था। पूर्वांचल की राजनीति में अंसारी परिवार हमेशा से ताकतवर रहा है। इसका असर मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया और बनारस तक है। मुख्तार के दादा मुख्तार अहमद अंसारी आजादी की लड़ाई में गांधी जी के सहयोगी रहे। नाना मोहम्मद उस्मान आर्मी में ब्रिगेडियर और महावीर चक्र विजेता थे। पिता सुभानउल्ला अंसारी पॉलिटिशियन थे जबकि रिश्ते में चाचा हामिद अंसारी उपराष्ट्रपति बने। मुख्तार अंसारी खुद भी मऊ सीट से लगातार 5 बार विधायक चुना गया। मुख्तार पर 61 केस दर्ज थे। इनमें हत्या के 8 केस तो जेल में रहने के दौरान दर्ज हुए। मुख्तार जिस भी जेल में रहा, उसका रुतबा हमेशा बना रहा। चाहे गाजीपुर जेल हो, बांदा जेल या पंजाब की रोपड़ जेल। जेलर कोई भी हो, चली मुख्तार की ही। रिटायर्ड पुलिस अफसर और जेलर भी ये बात मानते हैं। मुख्तार जेल से ही गैंग चलाता रहा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मार्च 2023 में एक शूटर की जमानत पर सुनवाई करते हुए मुख्तार गैंग को देश का सबसे खतरनाक गिरोह कहा था। जेल में मुख्तार के रुतबे की 4 कहानियां… पहली कहानी: मछलियां खाने के लिए गाजीपुर जेल में तालाब खुदवा दिया यूपी की जेलों में मुख्तार के रुआब का एक नमूना गाजीपुर जेल का किस्सा है। 2005 में मऊ में हिंसा भड़कने के बाद मुख्तार अंसारी ने सरेंडर किया था। उसे गाजीपुर जेल में रखा गया। मुख्तार तब विधायक था। उसने ताजी मछलियां खाने के लिए जेल में ही तालाब खुदवा दिया था। राज्यसभा सांसद और पूर्व डीजीपी बृजलाल ने भी इस बात को माना था। मुख्तार तब गाजीपुर जेल में डीएम समेत बड़े अधिकारियों के साथ बैडमिंटन खेला करता था। दूसरी कहानी: मुख्तार बांदा जेल आया, डेढ़ साल खाली रही जेलर की कुर्सी मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से अप्रैल 2021 में यूपी की बांदा जेल शिफ्ट किया गया। इसका असर ये हुआ कि कोई भी जेलर इस जेल का चार्ज लेने के लिए ही तैयार नहीं हुआ। बाद में दो जेल अधिकारियों विजय विक्रम सिंह और एके सिंह को भेजा गया। जून 2021 में बांदा जिला प्रशासन ने जेल पर छापा मारा। उस दौरान कई जेल कर्मचारी मुख्तार की सेवा में लगे मिले। तत्कालीन डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन की जॉइंट रिपोर्ट पर डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह और 4 बंदी रक्षक सस्पेंड कर

Dainik Bhaskar जेल कोई भी हो, मुख्तार का रुतबा बना रहा:कैद में रहते हुए मर्डर के 8 केस दर्ज, जेल से कैसे चलाता रहा गैंग

यूपी के माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात 8.25 मिनट पर मौत हो गई है। वह यूपी के बांदा जेल में भर्ती था। पूर्वांचल की राजनीति में अंसारी परिवार हमेशा से ताकतवर रहा है। इसका असर मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया और बनारस तक है। मुख्तार के दादा मुख्तार अहमद अंसारी आजादी की लड़ाई में गांधीजी के सहयोगी रहे, नाना मोहम्मद उस्मान आर्मी में ब्रिगेडियर और महावीर चक्र विजेता थे, पिता सुभानउल्ला अंसारी पॉलिटिशियन और रिश्ते में चाचा हामिद अंसारी उपराष्ट्रपति बने। मुख्तार अंसारी खुद भी मऊ सीट से लगातार 5 बार विधायक चुना गया। मुख्तार पर 61 केस दर्ज हैं। इनमें हत्या के 8 केस तो जेल में रहते के दौरान दर्ज हुए हैं। मुख्तार जिस जेल में रहा, उसे अपने मन मुताबिक बना लिया। चाहे गाजीपुर जेल हो, बांदा जेल या पंजाब की रोपड़ जेल। जेलर कोई हो, चली मुख्तार की ही। रिटायर्ड पुलिस अफसर और जेलर भी ये बात मानते हैं। मुख्तार जेल से ही गैंग चलाता रहा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मार्च 2023 में एक शूटर की जमानत पर सुनवाई करते हुए मुख्तार गैंग को देश का सबसे खतरनाक गिरोह कहा था। जेल में मुख्तार के रुतबे की 4 कहानियां… पहली कहानी: मछलियां खाने के लिए गाजीपुर जेल में तालाब खुदवा दिया यूपी की जेलों में मुख्तार के रुआब का एक नमूना गाजीपुर जेल का किस्सा है। 2005 में मऊ में हिंसा भड़कने के बाद मुख्तार अंसारी ने सरेंडर किया था। उसे गाजीपुर जेल में रखा गया। मुख्तार तब विधायक था। उसने ताजी मछलियां खाने के लिए जेल में ही तालाब खुदवा दिया था। राज्यसभा सांसद और पूर्व डीजीपी बृजलाल ने भी इस बात को माना था। मुख्तार तब गाजीपुर जेल में डीएम समेत बड़े अधिकारियों के साथ बैडमिंटन खेला करता था। दूसरी कहानी: मुख्तार बांदा जेल आया, डेढ़ साल खाली रही जेलर की कुर्सी मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से अप्रैल 2021 में यूपी की बांदा जेल शिफ्ट किया गया। इसका असर ये हुआ कि कोई जेलर इस जेल का चार्ज लेने के लिए ही तैयार नहीं हुआ। बाद में दो जेल अधिकारियों विजय विक्रम सिंह और एके सिंह को भेजा गया। जून 2021 में बांदा जिला प्रशासन ने जेल पर छापा मारा। उस दौरान कई जेल कर्मचारी मुख्तार की सेवा में लगे मिले। तत्कालीन डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन की जॉइंट रिपोर्ट पर डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह और 4 बंदी रक्षक सस्पेंड कर दिए गए

Dainik Bhaskar BJD ने विधानसभा के लिए नेताओं की पत्नियों को उतारा:70 नामों की पहली लिस्ट में 12 महिलाएं,

ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) ने चार महिलाओं को उनके पतियों की जगह विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाया है। इन महिलाओं के पति या तो 2019 के चुनाव में जीते थे या दूसरे स्थान पर रहे थे। BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार (27 मार्च) को विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। राज्य में 13, 20, 25 मई और 1 जून को चार चरणों में लोकसभा चुनावों के साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं। नेता जिनकी पत्नियों को मिला है टिकट : 1. सदाशिव प्रधाननी: इन्होंने सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। 2019 में नबरंगपुर से BJD विधायक बने, लेकिन दोबारा टिकट नहीं मिला। उनकी जगह उनकी पत्नी कौशल्या प्रधाननी ने को पार्टी ने टिकट दिया। 2. पूर्ण चंद्र स्वैन : बीजद ने तीन बार के विधायक पूर्ण चंद्र स्वैन को भी पार्टी का टिकट देने से इनकार कर दिया। वह 2009, 2014 और 2019 में विधानसभा के लिए चुने गए। उनकी जगह उनकी पत्नी संघमित्रा स्वैन को टिकट मिला है। 3. सुभाष गोंड : बीजद ने 2019 में उमरकोट विधानसभा क्षेत्र में सुभाष गोंड को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, वह भाजपा के नित्यानंद गोंड से हार गए थे। इस साल, पटनायक ने सुभाष को टिकट नहीं दिया, लेकिन उनकी पत्नी नबीना नायक को उम्मीदवार बनाया। 4. रवीन्द्र : पूर्व सांसद रवीन्द्र 2014 में चुने गए थे। वह 2019 में भाजपा के प्रताप सारंगी से लोकसभा चुनाव हार गए थे। बालासोर जिले की बस्ता विधानसभा सीट से उनकी पत्नी सुभाषिनी जेना को BJD का टिकट दिया है। कौशल्या हिकाका को फिर से मिला टिकट इसके अलावा, लोकसभा के लिए उम्मीदवारों की सूची में BJD अध्यक्ष ने कोरापुट निर्वाचन क्षेत्र के लिए कौशल्या हिकाका को फिर से नामांकित किया है। हालांकि वह 2019 के चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार सप्तगिरी उलाका से 3,613 वोटों के अंतर से चुनाव हार गई थीं, लेकिन कौशल्या को टिक दिया गया है। वे पूर्व सांसद झिना हिकाका की पत्नी हैं, जो 2014 में कोरापुट लोकसभा सीट से चुनी गई थीं। पहली सूची में 71 में से 12 महिलाएं BJD के विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में 12 महिलाएं शामिल हैं। महिला उम्मीदवारों में एक स्पीकर, दो मंत्री और दो मौजूदा विधायक भी शामिल हैं। इसके अलावा, पटनायक ने दो पूर्व स्पीकर्स एसएन पात्रो और महेश्वर मोहंती के बेटों को भी नामांकित किया है। एसएन पात्रो के बेटे बिप्लब

Dainik Bhaskar TMC ने चुनाव आयोग से मोदी की शिकायत की:तीसरी बार आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया; इस बार PM-कृष्णानगर कैंडिडेट की बातचीत का मुद्दा

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने तीसरी बार चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिकायत की है। TMC ने मोदी के अलावा राज्य के कृष्णानगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजमाता अमृता रॉय के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। मामला पीएम मोदी और अमृता रॉय के बीच 27 मार्च को फोन पर हुई बातचीत से जुड़ा है। पीएम ने अमृता से उनके चुनाव प्रचार की तैयारियों के बारे में जाना था। TMC ने दोनों नेताओं के बीच बातचीत को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। TMC ने अपनी शिकायत में कहा है कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत एक कैंपेन स्टंट है, जिसे मीडिया में फैलाया गया है। इसे भाजपा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर भी अपलोड किया गया है। पहले भी दो बार TMC ने आचार संहिता उल्लंघन पर मोदी की शिकायत की 1. TMC सांसद साकेत गोखले ने शिकायत दर्ज कराई साकेत गोखले ने 18 मार्च को आरोप लगाया था कि मोदी ने आंध्रप्रदेश के पलनाडु में लोकसभा सीट चिलकलुरिपेट में चुनावी रैली में भाग लेने के लिए वायुसेना के हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया था। साकेत ने इसको लेकर चुनाव आयोग के चिट्ठी लिखी थी। पूरी खबर पढ़ें... 2. TMC के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ' ब्रायन ने भी शिकायत की डेरेक ओ' ब्रायन ने भी 18 मार्च को ही चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई थी। इस लेटर में उन्होंने लिखा- मोदी की ओर से 16 मार्च को आचार संहिता लागू होने के बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा का वॉट्सऐप मैसेज देशवासियों के पास पहुंचा। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। इससे साफ है कि PM की ओर से भेजे गए मैसेज में भाजपा का प्रचार हुआ। पूरी खबर पढ़ें... राज परिवार से आती हैं अमृता रॉय अमृता रॉय (62) कृष्णानगर राज परिवार से संबंध रखती हैं। वे सौमिष चंद्र रॉय की पत्नी हैं। सौमिष चंद्र कृष्णानगर की राजबाड़ी के 39वें वंशज हैं। इस परिवार का आज भी कृष्णानगर इलाके में काफी सम्मान है। इसका फायदा चुनाव में भाजपा को हो सकता है। ये खबरें भी पढ़ें... मोदी ने संदेशखाली पीड़ित भाजपा प्रत्याशी से बात की: शक्ति स्वरूपा बताया; रेखा पात्रा ने TMC नेताओं के शोषण का मुद्दा उठाया था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 26 मार्च को बशीरहाट की भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा से बात की। मोदी ने रेखा को शक्ति स्वरूपा बताया। रेखा ने ही संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं के यौन शोषण का

Dainik Bhaskar मुख्तार अंसारी की तबीयत फिर बिगड़ी:बांदा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया; हालत गंभीर होने की खबर

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत गुरुवार शाम एक बार फिर बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया। कुछ दिन पहले मुख्तार अंसारी ने दावा किया था कि उसे धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है। मौके पर भारी फोर्स के साथ बांदा एसपी अंकुर अग्रवाल मौके पर मौजूद हैं। वहीं, मुख्तार अंसारी के वकील का कहना है कि कुछ देर बाद उनके बारे में आपको बताएंगे। जबकि मुख्तार के भतीजे और विधायक सुहैब अंसारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि उनकी तबीयत खराब है। हम लोग बांदा के लिए निकल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जेल में तीन डॉक्टरों का पैनल मुख्तार के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए था। लेकिन उसकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था। हालत गंभीर होती देख डॉक्टरों ने दोबारा से मेडिकल कॉलेज में ही शिफ्ट करना उचित समझा। फिलहाल मुख्तार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इसके पहले सोमवार रात भी बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई थी। पेट दर्द की शिकायत पर जेल प्रशासन ने माफिया को सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के ICU में भर्ती कराया था। मगर, हालत में सुधार होने के बाद मुख्तार को शाम 6 बजे बांदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। मुख्तार 14 घंटे अस्पताल में रहा था। 2 फुटेज देखिए 2021 में मुख्तार को पंजाब से UP की जेल में शिफ्ट किया गया फिलहाल, इंटरस्टेट गैंग 191 का सरगना मुख्तार 25 अक्टूबर, 2005 से जेल में बंद है। उसके खिलाफ यूपी, दिल्ली, पंजाब में 65 मुकदमे दर्ज हैं। 2017 में योगी सरकार आने से पहले वो पंजाब की रोपड़ जेल में था। उसे पंजाब से UP लाने के लिए राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी। 2021 में मुख्तार को बांदा जेल में शिफ्ट किया गया। जेल में उस पर 24 घंटे CCTV कैमरों से निगरानी होती है। रिश्तेदारों से मिलने पर रोक है। सख्ती इतनी है कि जेल में मुख्तार पर नरमी बरतने वाले डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह को सस्पेंड किया जा चुका है। 17 महीने में मुख्तार को 8 बार हुई सजा मुख्तार को 17 महीने में 8 बार सजा हो चुकी है। इसमें से 2 उम्रकैद की सजा है। मुख्तार को पहली सजा 23 सितंबर 2022 को हुई थी। वहीं, 8वीं सजा 13 मार्च 2024 को हुई थी। मुख्तार के खिलाफ सजा का सिलसिला 21 नवंबर, 2022 को शुरू हुआ था। लखनऊ के आलमबाग थान

Dainik Bhaskar बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट का एक साजिशकर्ता गिरफ्तार:आरोपियों को सामान मुहैया कराया था; NIA ने तीन राज्यों में छापेमारी के बाद पकड़ा

बेंगुलुरु के रामेश्वरम कैफै ब्लास्ट की जांच कर रही नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) टीम ने गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मुजम्मिल शरीफ के रूप में हुई है। जांच एजेंसी के मुताबिक, मुजम्मिल ने ब्लास्ट के दो मुख्य आरोपियों मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मतीन ताहा को ब्लास्ट से जुड़ा सामान मुहैया कराया था। मुजम्मिल को पकड़ने के लिए NIA ने तीन राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कुल 18 जगहों पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान कुछ कैश के साथ विभिन्न डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए। इससे पहले जांच एजेंसी ने 23 मार्च को दो संदिग्धों की पहचान की थी। मुसाविर कर्नाटक के तीर्थहल्ली जिले के शिवमोग्गा का रहने वाला है। जबकि ताहा तमिलनाडु पुलिस इंस्पेक्टर के विल्सन की हत्या के मामले में वांटेड था और चेन्नई में मुख्य संदिग्ध के साथ रहा था। NIA के मुताबिक, शाजिब और ताहा दोनों ही ISIS मॉड्यूल का हिस्सा हैं। इसकी पुष्टि मॉड्यूल के सदस्यों ने भी की थी, जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था। NIA ने कैप की मदद से संदिग्ध की पहचान हो पाई थी NIA ने मुख्य आरोपी की पहचान आसपास के 1,000 से अधिक CCTV कैमरों की जांच करके की थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, ताहा हमेशा एक टोपी पहनता था जो उसने ट्रिप्लिकेन में रहने के दौरान खरीदी थी। संदिग्ध हमलावर शाजिब को विस्फोट के दिन वही टोपी पहने देखा गया था। जांच में पाया गया कि इस टोपी के सिर्फ 400 पीस ही बेचे गए थे। एक अन्य CCTV फुटेज में NIA अधिकारियों ने ताहा को चेन्नई के एक मॉल से टोपी खरीदते हुए पाया। विस्फोट के बाद संदिग्ध ने कैफे से कुछ दूरी पर टोपी गिरा दी थी। जांच करने पर पता चला कि टोपी जनवरी के अंत में मॉल से खरीदी गई थी। NIA के सूत्रों ने यह भी कहा कि उन्हें टोपी में बाल मिले, जिसे फोरेंसिक में भेजा गया था। रिपोर्ट में मुख्य संदिग्ध शाजिब के माता-पिता के DNA सैंपल से इसे मिलाया गया। बाद में, शाजिब के माता-पिता ने उसका CCTV फुटेज देखा और पुष्टि की कि जो व्यक्ति देखा गया वह उनका बेटा था। एजेंसी ने यह भी कहा कि संदिग्ध को आखिरी बार आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में देखा गया था। 9 मार्च को NIA ने आरोपी की तस्वीर जारी की थी NIA ने आरोपी की जानकारी के लिए 10 लाख इनाम का ऐलान किया नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रामेश्वर

Dainik Bhaskar मनरेगा की नई दरें, UP-उत्तराखंड में महज 7 रुपए बढ़े:राहुल गांधी का तंज- अब PM पूछेंगे क्या कीजिएगा इतनी बड़ी धनराशि का

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत मजदूरों को दी जाने वाली मजदूरी बढ़ा दी है। सरकार ने कई राज्यों में 4 से 10% तक मजदूरी में बढ़ोतरी की है। बदली हुई मजदूरी की दरें1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक सबसे ज्यादा मजदूरी 34 रुपए गोवा में बढ़ाई गई है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सबसे कम 7 रुपए मजदूरी बढ़ी है। सबसे ज्यादा मजदूरी हरियाणा में 374 रुपए और सबसे कम मजदूरी 234 रुपए अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में है। इधर, राहुल गांधी ने मनरेगा मजदूरी में बढ़त को लेकर सरकार पर तंज कसते हुए X पर लिखा है- मनरेगा मजदूरों को बधाई। PM ने मेहनताना 7 रुपए बढ़ा दिया है। अब शायद वे पूछें- क्या कीजिएगा आप इतनी बड़ी धनराशि का? राहुल बोले- I.N.D.I.A की सरकार पहले दिन ही मजदूरी 400 रुपए करेगी राहुल ने मजदूरी की दरों में हुए मामूली बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा कि मनरेगा श्रमिकों को बधाई। प्रधानमंत्री ने आपका मेहनताना 7 रुपए बढ़ा दिया है। अब शायद वह आपसे पूछें- क्या कीजिएगा आप इतनी बड़ी धनराशि का। और 700 करोड़ खर्च कर आपके नाम पर ‘धन्यवाद मोदी’ का अभियान भी शुरू कर दें। जो मोदी जी की इस अपार उदारता से नाराज हैं, वो याद रखें - INDIA की सरकार पहले दिन हर मज़दूर का मेहनताना बढ़ाकर ₹400 प्रतिदिन करने वाली है। मनरेगा का पैसा बढ़ने से कहां क्या बदलाव होगा आठ राज्यों हरियाणा, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, राजस्थान, केरल और लक्षद्वीप में 5% से नीचे की वृद्धि देखी गई है। कुल मिलाकर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मजदूरी में 4%-10% के बीच बढ़ोतरी हुई है। अधिसूचना से पता चलता है कि मजदूरी में आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना में लगभग 10% वृद्धि हुई है। चुनाव आयोग से मंजूरी के बाद जारी की नई दरें मनरेगा के तहत मजदूरी की दरों में बदलाव को चुनाव आयोग से मंजूरी के बाद 27 मार्च को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अधिसूचित किया था। क्योंकि 19 अप्रैल से शुरू हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू है। मंत्रालय ने चुनाव आयोग से अनुमति मांगी थी, जिसके बाद आयोग ने परमिशन दे दी थी। क्या है महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा की शुरुआत साल 2005 में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी। ये रोजगार गारंटी देने वाली योजना ह

Dainik Bhaskar महबूबा बोलीं- केवल राहुल जम्मू-कश्मीर का दर्द समझते हैं:चुनाव में I.N.D.I.A. जीता तो यह हमारे लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने जैसा होगा

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार 28 मार्च को कहा कि कांग्रेस, सही मायने में राहुल जम्मू-कश्मीर के लोगों के दर्द और दुविधा समझते हैं। अगर चुनाव में I.N.D.I.A. जीता तो यह हमारे (जम्मू-कश्मीर) लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने जैसा होगा। महबूबा ने ये बातें एक बुक 'भारत जोड़ो यात्रा: रीक्लेमिंग इंडियाज सोल' की लॉन्चिंग के दौरान कही। इस बुक में निबंधों का संग्रह है। महबूबा ने ये भी कहा कि भारत के मूल विचार को बचाने का रास्ता जम्मू और कश्मीर से होकर जाता है, जो अपने आप में एक छोटा भारत है। जम्मू-कश्मीर में कई धर्म सदियों से शांतिपूर्वक तरीके से साथ में रह रहे हैं। राहुल को खराब नेता बताने में भाजपा ने काफी खर्च किया- महबूबा महबूबा के मुताबिक, मैंने राहुल गांधी से कई बार बात की, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनका बिल्कुल अलग पक्ष देखा। मुझे कई मुद्दों पर, चाहे नेशनल हो या इंटरनेशनल, उनकी जानकारियां पुख्ता दिखीं। मुझे आश्चर्य हुआ कि राहुल गांधी को गलत तरीके से एक अज्ञानी राजनेता के रूप में पेश करने की भाजपा का कितना पैसा और ऊर्जा खर्च हुई होगी। पहले हमें देशद्रोही करार दिया जाता था- महबूबा वहीं, महबूबा ने ये भी कहा कि सिविलियन क्षेत्रों से आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर्स एक्ट (AFSPA) और सुरक्षा बल हटाए जाने चाहिए। जम्मू-कश्मीर के लोग लंबे समय से ये मांग कर रहे हैं। उम्मीद है कि AFSPA हटाए जाने को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का बयान महज जुमला नहीं था। मीडिया से बात करते हुए महबूबा मुफ्ती ने बताया की वो खुद भी चाहती हैं कि AFSPA रद्द हो जाए। AFSPA को हटाने के विचार पर उन्होंने कहा कि ‘देर आए दुरुस्त आए’। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब भी पीडीपी या मैं ये मांग उठाती थी तो हमें देशद्रोही करार दिया जाता था। यहां तक कि ये भी कहा जाता था कि हम (PDP) सेना और देश के खिलाफ है। महबूबा ने आगे बातचीत में कहा कि अमित शाह ने यह फैसला इलेक्शन के समय लिया है, ये सिर्फ बयानबाजी बनकर तो नहीं रह जाएगी? जहां तक नागरिक इलाकों में सुरक्षा बलों या AFSPA को हटाने का सवाल है, पिछले कई वर्षों से जम्मू कश्मीर के लोग ये मांग कर रहे हैं। पीडीपी खुद AFSPA को हटाने के लिए कई बार कह चुकी है। महबूबा बोलीं- बेकसूर लोगों को जेल से रिहा कर देना चाहिए पीडीपी प्रमुख ने जेल में बंद में जम्म

Dainik Bhaskar जेल में बंद आजम खान सपा के स्टार प्रचारक:डिंपल और जया बच्चन का भी नाम; चाचा शिवपाल 10वें नंबर पर; 9 मुस्लिम चेहरे

सपा ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें 40 नाम हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम सीतापुर जेल में बंद आजम खान का है। बेटे अब्दुल्ला की फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले में उनको 7 साल की सजा मिली है। इसके अलावा, अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव का नाम लिस्ट में 10वें नंबर पर है। स्टार प्रचारकों की सूची में 7वें नंबर पर राज्यसभा सांसद जावेद अली खान, 8वें नंबर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और 9वें नंबर पर राज्यसभा सांसद लालजी सुमन का नाम है। इसके अलावा, लिस्ट में अखिलेश यादव, डिंपल यादव और किरनमय नंदा, रामगोपाल यादव का भी नाम है। देखिए लिस्ट... 9 मुस्लिम नेता समेत PDA नेताओं को अहमियत पहले चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर सपा की तरफ से जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में 9 मुस्लिम नेताओं के नाम हैं। इनमें पूर्व मंत्री आजम खान, महबूब अली, शाहिद मंजूर, और राज्यसभा सांसद जावेद अली समेत अन्य नाम है। स्टार प्रचारक की सूची में पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक वर्ग नेताओं को अहमियत दी गई है। पहले चरण में होगी 8 सीटों पर वोटिंग लोकसभा चुनाव के पहले चरण में यूपी की 8 सीटों पर 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इनमें यूपी की रामपुर, सहारनपुर, पीलीभीत, नगीना, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा सीट शामिल हैं। इनमें से 7 पर सपा चुनाव लड़ रही है, जबकि 1 सीट सहारनपुर कांग्रेस के खाते में गई है। सपा गठबंधन ने चार सीटों ( कैराना, मुरादाबाद, रामपुर और सहारनपुर) में मुस्लिम उम्मीदवार पर दांव लगाया है। अखिलेश यादव किसी भी हालत में आजम को नाराज नहीं करना चाहते सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 22 मार्च को सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मुलाकात की थी। अखिलेश करीब डेढ़ घंटे तक जेल में अंदर रहे। मुलाकात के बाद जेल से बाहर निकलकर उन्होंने मीडिया से बात की। अखिलेश ने कहा कि आजम खान के साथ अन्याय हो रहा है। उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। आजम के परिवार को सरकार परेशान कर रही है। भाजपा झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना रही है। इतना ही नहीं, अखिलेश ने आजम के कहने पर ही मुरादाबाद से एसटी हसन का टिकट काट कर आजम की खास रुचि वीरा को प्रत्याशी बनाया। साथ ही रामपुर से मुस्लिम प्रत्याशी को उतारा। इससे साफ है कि अखिलेश यादव किसी भी हालत में आजम को नाराज नहीं करना चाहते। 5 महीने से सीतापुर जे

Dainik Bhaskar डॉली चायवाला का मालदीव टूर:बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर बिल गेट्स तक को पिला चुके हैं चाय, यूनीक स्टाइल में देते हैं ग्राहकों को चाय

डॉली चायवाला इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इन दिनों अपने मालदीव टूर की वजह से सुर्खियों में हैं। उनका रजनीकांत स्टाइल में चाय देने का अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। डॉली नागपुर में चाय की टपरी चलाते हैं लेकिन किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। 17 साल से चाय बेच रहे डॉली का असली नाम सुनील पाटिल है। दरअसल, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उन्हें इस नाम से बुलाती थी लेकिन अब वे इसी नाम से फेमस हैं। बॉलीवुड सैलेब से लेकर माइक्रोसॉफ्ट के कोफाउंडर बिल गेट्स तक इनकी चाय पी चुके हैं। अनंत अंबानी की शादी में भारत आए बिल गेट्स की टीम नें डॉली को खास तौर पर हैदराबाद बुलाकर शूट किया था। साउथ इंडियन मूवीज और ऐक्टर्स से इंसपायर होकर डॉली ने चाय बेचने का यूनीक तरीका बनाया। इतना ही नहीं उन्होंने अपना ड्रेसिंग स्टाइल कैप्टन जैस स्पैरो से अडॉप्ट किया है। आज इंस्टाग्राम पर उनके 18 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं। लोग उनकी टपरी पर सिर्फ चाय पीने ही नहीं बल्कि साथ में फोटो खिंचवाने और ऑटोग्राफ लेने भी आते हैं। डॉली कहते हैं कि अब उनकी इच्छा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी बनाई चाय पिलाएं।

Dainik Bhaskar विपक्षी दलों के 80 हजार नेता-कार्यकर्ता BJP में शामिल हुए:BJP का मकसद ये आंकड़ा 1 लाख पहुंचे; अकेले मध्यप्रदेश में 17 हजार ने कांग्रेस छोड़ी

देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से एक भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जॉइनिंग कमेटी की बनाकर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कई रणनीतियां तैयार की हैं। इस समिति ने देशभर की कई पार्टियों के लगभग 80 हजार नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा जॉइन करवाई है। BJP में शामिल होने वालों में न केवल नेशनल लेवल के बल्कि जिला स्तर के नेता भी शामिल हैं। BJP का मकसद आम चुनाव से पहले दूसरे दलों के करीब एक लाख नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करना है। इनमें कांग्रेसियों की संख्या ज्यादा है। बीजेपी का दावा है कि अकेले मध्यप्रदेश में पिछले 80 दिनों में 17 हजार कांग्रेसी पार्टी में शामिल हुए हैं। MP के पूर्व मंत्री का दावा- गिनीज बुक में दर्ज कराएंगे रिकॉर्ड बीजेपी का दावा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित, 6 पूर्व विधायक, 1 महापौर, 205 पार्षद और सरपंच और 500 पूर्व जनप्रतिनिधियों सहित 17 हजार कांग्रेसी बीजेपी जॉइन कर चुके हैं। बीजेपी की न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा कहते हैं कि रिकॉर्ड बन चुका है। चुनाव तक हम 70 हजार से 1 लाख कांग्रेसियों को बीजेपी जॉइन कराएंगे। यदि गिनीज बुक में ऐसे रिकॉर्ड का प्रावधान है तो हमारी तैयारी पूरी है। पढ़ें पूरी खबर... वे बड़े नाम जिन्होंने हाल ही में BJP जॉइन की भाजपा में हाल ही में शामिल होने वाली हस्तियों में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, बहुजन समाज पार्टी से रितेश पांडे और संगीता आजाद, परनीत कौर, लालचंद कटारिया, किरण कुमार रेड्डी (आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री) और सुरेश पचौरी शामिल हैं। बाकी नेताओं में कांग्रेस से ज्योति मिर्धा, अर्जुन मोढवाडिया और रवनीत सिंह बिट्टू, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस से अर्जुन सिंह, वाईएसआरसीपी से वी. वरप्रसाद राव, आम आदमी पार्टी से सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल का नाम शामिल हैं। देश की सबसे अमीर महिला BJP में शामिल हरियाणा की रहने वाली देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने गुरुवार को भाजपा जॉइन कर ली। उन्हें सीएम नायब सैनी ने पार्टी का पटका पहनाया। सावित्री के साथ पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, सीमा जिंदल, जगदीश जिंदल, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद रावल समेत कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर... इनके अलावा गुरुवार को ही 6 बार के कटक लोकसभा सांसद भर्तृहरि

Dainik Bhaskar भारत में बने फाइटर एयरक्राफ्ट ने पहली बार उड़ान भरी:बेंगलुरु में LCA तेजस मार्क 1A विमान 15 मिनट तक हवा में रहा

भारत में बन रहे एलसीए तेजस मार्क-1ए (LCA Tejas Mark-1A) सीरीज के पहले फाइटर एयरक्राफ्ट LA5033 ने गुरुवार (28 मार्च) को पहली बार उड़ान भरी। बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के केंद्र से उड़ान भरने के बाद विमान 15 मिनट तक हवा में रहा। HAL के चीफ टेस्ट पायलट (फिक्स्ड विंग) ग्रुप कैप्टन (रिटायर्ड) केके वेणुगोपाल ने LA5033 एयरक्राफ्ट को उड़ाया। एलसीए तेजस मार्च-1ए ​​​​​ एयरक्राफ्ट एलसीए एमके-1 (LCA Mk-1) का एडवांस वर्जन है। इसे इंडियन एयरफोर्स में पहले ही शामिल किया जा चुका है। इसे बेंगलुरु स्थित DRDO लैब एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) ने डेवलप किया है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड विमान का निर्माण कर रही है। मार्क-1ए पुराने वर्जन में सुधार के अलावा डिजिटल रडार वॉर्निंग रिसीवर, एक बेहतर AESA (एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे) रडार, एडवांस्ड बियॉन्ड-विजुअल रेंज (BVR) हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और बाहरी आत्म-सुरक्षा जैमर पॉड से लैस है।

Dainik Bhaskar 238 बार चुनाव लड़ा, हर बार हारे के. पद्मराजन:लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम शामिल; नरसिम्हा-अटल के खिलाफ भी लड़ चुके

देश में कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव होने जा रहे है। तमिलनाडु के पद्मराजन भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पद्मराजन ने अपने जीवन में स्थानीय चुनाव से लेकर राष्ट्रूपति पद तक 238 बार चुनाव लड़ा, लेकिन हर बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। NDTV के मुताबिक, पद्मराजन को इलेक्शन किंग और वर्ल्ड बिगेस्ट इलेक्शन लूजर की उपाधि मिली हुई है। 65 साल के पद्मराजन टायर की दुकान के मालिक है। उन्होंने 1988 में तमिलनाडु के अपने गृह नगर मेट्टूर से चुनाव लड़ना शुरू किया था। वे पीवी नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे बड़े नेताओं के सामने चुनाव लड़ चुके है। इस बार वे तमिलनाडु के धर्मपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। पहली बार चुनाव लड़ा तो लोगों ने उड़ाया मजाक कंधे पर चमकदार शॉल लपेटे हुए और मूछों पर ताव देते हुए पद्मराजन कहते है कि जब उन्होंने पहली बार चुनाव के लिए नामांकन भरा तो लोग मुझ पर हंस रहे थे। लेकिन मैं चुनाव में भाग लेकर साबित करना चाहता था कि आम आदमी भी चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हर कोई जीतना चाहता है, लेकिन मुझे हार कर खुशी मिलती है। मुझे अपनी हार का सिलसिला बढ़ाने की चिंता है- पद्मराजन पद्मराजन ने कहा कि मेरे सामने कौन उम्मीदवार है, मुझे इस चीज से फर्क नहीं पड़ता। मुझे बस अपनी हार का सिलसिला आगे बढ़ाना है। हालांकि, यह इतना आसान नहीं है। उनका ये भी कहना है कि नामांकन के नाम पर 30 सालों में मेरे एक करोड़ से ज्यादा खर्च हो गए है। पद्मराजन की चिंता है कि वह चुनाव लड़ने के अपने शौक को कब तक जारी रख पाएंगे। चुनाव लड़ने के लिए 25,000 रुपए की जमानत राशि जमा करानी पड़ती है। कम से कम 16% से ज्यादा वोट लाने पर ही जमानत राशि वापस मिलती है। नामांकन पत्रों का रिकॉर्ड रखते है पद्मराजन टायर की दुकान चलाने वाले पद्मराजन होम्योपैथिक इलाज भी करते है। इसके अलावा स्थानीय मीडिया के लिए एक संपादक के तौर पर भी कार्य करते है। उन्होंने कहा कि लोग नॉमिनेशन के लिए झिझकते है। इसलिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए मैं एक रोल मॉडल बनना चाहता हूं। पद्मराजन हर चुनाव के समय नामांकन पत्रों का रिकॉर्ड भी रखते है। उन्हें चुनावों में अब तक मछली, टेलीफोन, टोपी, अंगूठी चुनाव चिह्न मिल चुके हैं। इस बार के चुनाव में उनका सिंबल टायर है। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में है नाम पद्मराजन ने भारत के सबसे असफल उम्मीदवार के

Dainik Bhaskar रक्षा मंत्री बोले- अग्निवीर योजना में बदलाव के लिए तैयार:सेना को युवाओं की जरूरत, वे काफी उत्साही होते हैं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार जरूरत पड़ने पर अग्निवीर भर्ती योजना में बदलाव के लिए तैयार है। न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के समिट में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि अग्निवीरों का भविष्य सुरक्षित रहे। राजनाथ सिंह ने आगे कहा- सेना को युवाओं की जरूरत है। मुझे लगता है कि युवा उत्साह से भरा होता है। वे टेक-लवर होते हैं। हमने इस बात का उचित ध्यान रखा है कि उनका भविष्य भी सुरक्षित रहे। जरूरत पड़ी तो हम बदलाव भी करेंगे। 2022 को लागू की गई थी अग्निवीर स्कीम, 4 साल की सेवा केंद्र सरकार ने 14 जून 2022 को सेना की तीनों शाखाओं- थलसेना, नौसेना और वायुसेना में युवाओं की बड़ी संख्या में भर्ती के लिए अग्निपथ भर्ती योजना शुरू की थी। इस स्कीम के तहत नौजवानों को सिर्फ 4 साल के लिए डिफेंस फोर्स में सेवा देनी होगी। पढ़िए अग्निपथ भर्ती योजना से जुड़े आपके हर सवाल का जवाब... सवाल: अग्निपथ योजना क्या है? जवाब: यह आर्म्ड फोर्सेज के लिए एक अखिल भारतीय शॉर्ट टर्म सेवा युवा भर्ती स्कीम है। अग्निवीर के रूप में भर्ती किए जाने वाले जवानों की तैनाती रेगिस्तान, पहाड़, भूमि, समुद्र या हवा में की जाएगी। सवाल: अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कौन पात्र होगा? जवाब: स्कीम के लिए पात्र होने की आयु सीमा 17.5-21 साल है। 10वीं और 12वीं पास कर चुके युवा इसके लिए अप्लाय कर सकते हैं। सवाल: स्कीम के तहत सेना में कितने समय तक काम करना होगा? जवाब: अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले जवान को सेना में 4 साल तक सेवा देनी होगी। इन चार सालों में से 6 महीने सैनिकों को बेसिक ट्रेनिंग दी जाएगी। सवाल: अग्निवीरों को कितना वेतन मिलेगा? जवाब: जॉइनिंग के पहले साल में अग्निवीरों को 4.76 लाख रुपए का पैकेज मिलेगा। वहीं 4 साल का कार्यकाल खत्म होने तक इसे 6.92 लाख रुपए तक बढ़ाया जा सकता है। यानी अग्निवीरों को हर महीने 30 हजार से 40 हजार सैलरी मिलेगी। इसके अलावा तीनों सेनाओं के स्थायी सैनिकों की तरह अवॉर्ड, मेडल, भत्ता मिलेगा। वहीं सरकार 44 लाख का बीमा भी कराएगी। सवाल: 4 साल पूरे होने के बाद अग्निवीर सेना में स्थाई हो सकते हैं? जवाब: 4 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अग्निवीर सेना में स्थाई नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। सेना के अधिकारी अग्निवीरों को