Dainik Bhaskar Dainik Bhaskar

Dainik Bhaskar IMA चीफ बोले-भ्रूण के लिंग की पहचान से रोक हटे:गर्भ में लड़की की जानकारी मिलेगी, तो पैदा होने के बाद उसकी जान बचा सकते हैं

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रमुख आरवी अशोकन ने कहा है कि भ्रूण का लिंग पता करने पर रोक लगाने से कन्या भ्रूण हत्या तो रुक सकती है, लेकिन इससे बच्ची के पैदा होने के बाद उसकी हत्या नहीं रोकी जा सकती है। ये बात अशोकन ने न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा कि IMA मौजूदा प्री-कंसेप्शन और प्री-नेटल डायगनॉस्टिक टेक्नीक (PC-PNDT) एक्ट में बदलाव के लिए एक डॉक्यूमेंट तैयार कर रहा है। मौजूदा कानून भ्रूण के लिंग का पता लगाने के लिए प्री-नेटल डायगनॉस्टिक टेक्नीक पर रोक लगाता है और ऐसा करने वाले डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराता है। इसमें हमारी तरफ से एक सुझाव ये है कि क्यों न भ्रूण के लिंग का पता लगाया जाए और फिर कन्या भ्रूण की रक्षा की जाए। सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए मेडिकल सॉल्यूशन पर निर्भर नहीं कर सकते अशोकन ने कहा कि एक सामाजिक बुराई के लिए आप मेडिकल सॉल्यूशन पर निर्भर नहीं कर सकते हैं। क्या हमारा सुझाव काम करेगा या क्या ये प्रैक्टिकल है? इस पर बहस करते हैं। अगर आपने सामाजिक बुराई को ठीक नहीं किया, तो कन्या भ्रूण हत्या तो रुक जाएगी लेकिन पैदा होने के बाद बच्चियों को मारा जाना जारी रहेगा। अशोकन ने कहा कि उनके नजरिए से, PC-PNDT एक्ट को पूरी तरह से तोड़-मरोड़ दिया गया है, ये सिर्फ मौजूदा स्थिति को देखता है और NGO की इसमें बड़ी भूमिका रहती है। कन्य भ्रूण हत्या रोकना हमारी भी प्राथमिकताओं में है, लेकिन हम इस एक्ट में बताए गए तरीके से सहमत नहीं हैं। इसकी वजह से डॉक्टरों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी है। ​​​​​​​

Dainik Bhaskar भारद्वाज बोले- चड्‌ढा की आंखों की रोशनी जा सकती थी:कहा- वे सर्जरी के लिए लंदन में हैं, ठीक होते ही भारत आकर कैंपेन से जुड़ेंगे

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया है कि आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड‌्ढा आंखों की सर्जरी कराने लंदन गए हैं। राघव की आंखों में कॉम्प्लिकेशन आ गया था। मुझे बताया गया था कि यह बेहद गंभीर है और अगर समय रहते उन्हें ट्रीटमेंट नहीं दिया गया तो उनकी आंखों की रोशनी जाने की भी संभावना थी। भारद्वाज ने कहा कि मैं उनके जल्दी ठीक होने की उम्मीद करता हूं। जैसे ही वे ठीक हो जाएंगे, वे भारत आएंगे और पार्टी के कैंपेन से जुड़ेंगे। सोशल मीडिया पर एक्टिव है चड्‌ढा, पार्टी के समर्थन में पोस्ट कर रहे ट्रीटमेंट के लिए लंदन होने के बावजूद राघव चड्‌ढा ने पार्टी में हो रही गतिविधियों को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से लेकर सुनीता केजरीवाल के राजनीति में कदम रखने जैसी गतिविधियों को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। मार्च में सर्जरी कराने लंदन गए थे चड‌्ढा राघव चड्‌ढा इस साल मार्च में आंखों की सर्जरी कराने के लिए लंदन गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राघव को रेटिना डिटेचमेंट को रोकने के लिए विट्रोक्टोमी सर्जरी करानी थी। रेटिना डिटेचमेंट आंखों में होने वाली एक गंभीर बीमारी है। इसमें रेटिना में छोटे छेद होने लगते हैं और इससे आंखों की रोशनी को खतरा पैदा हो जाता है। इसे रोकने के लिए तुरंत सर्जरी करानी होती है।

Dainik Bhaskar नौसेना के नए चीफ बने दिनेश त्रिपाठी:शपथ लेने से पहले मां के पैर छुए; कहा- आत्मनिर्भरता की दिशा में नौसेना को मजबूत करेंगे

एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार (30 अप्रैल) को नेवी के 26वें चीफ के तौर पर पदभार संभाल लिया है। उन्होंने एडमिरल आर हरि कुमार की जगह ली है। पदभार संभालने से पहले उन्होंने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विकसित भारत में योगदान के लिए भारतीय नौसेना को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हम काम करेंगे। कम्युनिकेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के स्पेशलिस्ट माने जाने वाले एडमिरल दिनेश त्रिपाठी अब तक नेवी के वाइस चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। एडमिरल त्रिपाठी को दिल्ली में नेवी चीफ का पदभार सौंपा गया। 60 साल के एडमिरल त्रिपाठी त्रिपाठी 39 साल से नौसेना में हैं। सैनिक स्कूल में पढ़े, विनाश-किर्च और त्रिशूल जहाजों की कमान संभाल चुके 15 मई, 1964 को जन्मे एडमिरल त्रिपाठी को 1 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना की एग्जीक्यूटिव ब्रांच में नियुक्त किया गया था। सैनिक स्कूल रीवा के पूर्व छात्र एडमिरल त्रिपाठी नौसेना की कमान संभालने से पहले नौसेना स्टाफ के उपप्रमुख के पद पर थे। नौसेना के उप प्रमुख से पहले, उन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में भी काम किया।

Dainik Bhaskar ​​​​​​​अमित शाह डीपफेक वीडियो केस में 2 गिरफ्तार:अहमदाबाद से कांग्रेस विधायक का PA और AAP कार्यकर्ता अरेस्ट; शाह बोले- रिजर्वेशन पर कांग्रेस ने डाका डाला

केंद्रीय मंत्री अमित शाह डीपफेक वीडियो केस में अहमदाबाद साइबर सेल ने कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवानी के PA और AAP का कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी से भी दिल्ली पुलिस 1 मई को पूछताछ करने वाली है। उधर, अमित शाह ने मामले को लेकर मंगलवार (30 अप्रैल) को असम के गुवाहाटी में कहा- कांग्रेस की हताशा इस स्तर तक पहुंच गई कि उन्होंने मेरा फेक वीडियो बनाकर फैला दिया। कांग्रेस झूठ फैलाकर गुमराह कर रही है। धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान सम्‍मत नहीं है। हमारी पार्टी एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण के समर्थन में है। शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ओरिजनल और फेक वीडियो प्ले किए और कहा- मुख्यमंत्री स्तर के लोगों ने भी इस फेक वीडियो को वायरल किया। सौभाग्य से मैं जो बोला था, वह भी रिकॉर्ड में था। उसे हमने सबके सामने रखा और दूध का दूध पानी का पानी हो गया है। अब कांग्रेस के नेता पर आपराधिक मामला दर्ज हो गया है। इन समुदायों के आरक्षण पर अगर किसी ने डाका डाला है तो वह कांग्रेस पार्टी ने डाला है। शाह ने कहा- जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमान संभाली है, तब से वह राजनीति को निचले स्तर पर ले जाने का काम कर रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि फर्जी वीडियो वायरल करके जनता का समर्थन पाने की कोशिश निंदनीय है और भारतीय राजनीति में किसी भी प्रमुख पार्टी को ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। क्या है अमित शाह का डीपफेक वीडियो मामला? 27 अप्रैल को सोशल मीडिया पर अमित शाह का एक फेक वीडियो वायरल हुआ। इसे तेलंगाना कांग्रेस और CM रेवंत रेड्डी ने शेयर किया था। इसमें वे SC-ST और OBC के आरक्षण को खत्म करने की बात करते दिख रहे हैं। PTI के फैक्ट चैक यूनिट ने कहा कि मूल वीडियो में अमित शाह ने तेलंगाना में मुसलमानों के लिए असंवैधानिक आरक्षण हटाने की बात कही थी। इस मामले को लेकर 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को समन जारी किया। उनसे 1 मई को पूछताछ होगी। इसे लेकर एक शिकायत भाजपा ने और दूसरी शिकायत गृह मंत्रालय ने की थी। वीडियो को लेकर भाजपा ने देशभर में FIR दर्ज कराने का फैसला किया है। उधर, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया कि इस मामले में असम से रीतोम सिंह को अरेस्ट किया गया है। शाह बोले- कांग्रेस ने हमारे बयानों को ट्विस्ट किय

Dainik Bhaskar सलमान खुर्शीद की भतीजी मुसलमानों से बोलीं- वोट जिहाद करो:फर्रुखाबाद में कहा-अगर हम एक नहीं हुए तो नामोनिशान खत्म हो जाएगा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम खां ने मुसलमानों से वोट जिहाद की अपील की है। फर्रुखाबाद में मारिया ने एक जनसभा में कहा-अल्पसंख्यक समुदाय के सामने मौजूदा हालात में वोट जिहाद जरूरी है। अगर हम अभी एक नहीं हुए तो समझ लेना यहां से नामो निशान खत्म हो जाएगा। संघी सरकार हमें मिटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आगे कहा-मुझे बहुत शर्म आती है, जब मैंने यह सुना कि कुछ मुसलमानों ने यहां भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की मीटिंग कराई। मुझे लगता है समाज को उनका हुक्का-पानी बंद कर देना चाहिए। मारिया पूर्व विधायक इजहार आलम खां की बेटी हैं। आलम खां सलमान खुर्शीद के चचेरे भाई हैं। मारिया दिल्ली में रहती हैं। सलमान खुर्शीद के साथ ही मीटिंग-रैलियों में जाती हैं। वह फर्रुखाबाद में सपा की जिला उपाध्यक्ष हैं। मंगलवार को मारिया सलमान खुर्शीद के साथ फर्रुखाबाद से सपा प्रत्याशी डॉ. नवल किशोर शाक्य के समर्थन में एक जनसभा में शामिल हुई। भाजपा ने यहां से मौजूदा सांसद मुकेश राजपूत को टिकट दिया है। मारिया ने कहा- हम सिर्फ वोटों का जिहाद कर सकते हैं मारिया ने कहा-इंसान को हैसियत और औकात सबसे पहले समझनी चाहिए। अब हम जिताने के रह गए और हराने के रह गए। अभी एक नहीं हुए तो यह समझ लेना यहां से नामो निशान खत्म हो जाएगा। संघी सरकार को तुम कामयाब करने का काम करोगे। उसके मंसूबों को कामयाब करने का काम करोगे। इसलिए बहुत अकलमंदी के साथ बिना भावुक हुए खामोशी के साथ एक साथ होकर वोटों का जिहाद करो। क्योंकि हम सिर्फ वोटों का जिहाद कर सकते हैं। इस संघी सरकार को भगाने का काम कर सकते हैं। मारिया बोलीं-इस बार बहुत होश से वोट दो, हम आपके लिए संघर्ष कर रहे हैं मारिया ने कहा-आज कितने लोग CAA और NRC में जेलों में बंद हैं। सलमान खुर्शीद साहब उनके केस फ्री में लड़ रहे हैं। हम आपके लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन अगर आप साथ नहीं दोगे तो हम कुछ नहीं कर सकते हैं। लोग कह रहे हैं कि संविधान खतरे में है। लोकतंत्र खतरे में है। लेकिन सच ये है कि आज इंसानियत खतरे में है। अब इंसानियत पर हमले हो रहे हैं। अगर आप लोग अपने मुल्क को बचाना चाहते हो, अपने मुल्क की खूबसूरती को बचाना चाहते हो, गंगा-जमुनी तहजीब को बचाना चाहते हो तो इस बार बहुत होश से वोट दो। किसी के बहकावे में मत आओ। क्योंकि हमारी अकलमंदी ह

Dainik Bhaskar जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लैंडस्लाइड और बाढ़:5 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लैंडस्लाइड और बाढ़ से 5 लोगों की मौत हो गई। यहां रविवार रात से ही बारिश हो रही है। राज्य के पहाड़ों पर बर्फबारी भी जारी है। कई घरों को नुकसान पहुंचा है और सैकड़ों रहवासी प्रभावित हुए हैं। जम्मू क्षेत्र के डोडा, रियासी, किश्तवाड़, रामबन और कश्मीर के किश्तवाड़ सहित कई पहाड़ी जिलों में भारी बारिश और भूस्खलन हुआ है। कल, रामबन जिले में कई स्थानों पर भूस्खलन के बाद श्रीनगर-जम्मू बंद कर दिया गया था। बाढ़ ने कुपवाड़ा जिले में शूमरियाल ब्रिज, खुमरियाल ब्रिज, शतमुकम ब्रिज, सोहिपोरा-हैहामा ब्रिज, फारक्यान ब्रिज, कुपवाड़ा में दो ग्रामीण विकास विभाग भवन और सहायक निदेशक हस्तशिल्प कार्यालय भवन को नुकसान पहुंचाया है। शुमर्याल- गुंडाझांगर सड़क टूट गई है। डोबन कछामा बांध में दरार आ गई है। कुपवाड़ा में अब स्थिति में सुधार होना शुरू हो गया है। जल स्तर घट रहा है और लोग अपने टूटे घरों में लौट रहे हैं। कल अचानक आई बाढ़ के कारण सड़क का एक हिस्सा बह गया और कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा कि समय पर राहत टीम पहुंचने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में जानें बच गई। हंदवाड़ा के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अजीज अहमद ने कहा, हम नुकसान का आकलन कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बाढ़ में हमने सब कुछ खो दिया है, हमें भोजन और कपड़े की जरूरत है।लगातार बारिश के कारण श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग के कुछ हिस्से पानी में डूबे हुए हैं। श्रीनगर शहर और कश्मीर घाटी के अन्य निचले इलाकों में जलभराव से कई क्षेत्र प्रभावित हुए। जम्मू कश्मीर में रविवार (28 अप्रैल) से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है। बीते तीन दिनों से लगातार जारी भारी बारिश के कारण कश्मीर में सड़कें और निचले इलाकों में पानी भर गया है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान में 5 से 10 डिग्री तक गिरावट आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बीते 5 दिनों में खर्मीर के बनिहाल में सबसे ज्यादा 156.4 मिमी, काजीगुंड में 137.8 मिमी, पहलगाम में 133.5 मिमी और श्रीनगर में 98.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान की माने तो अगले 24 घंटों रुक रुककर बारिश होगी। हालांकि इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है।

Dainik Bhaskar मोदी बोले- कांग्रेस का पंजा जनता का पैसा लूटता था:जिसके पास 400 सांसद थे, वो पार्टी 250 लोगों को चुनाव भी नहीं लड़वा पा रही

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए मोदी ने मंगलवार (30 अप्रैल) को महाराष्ट्र के माढा में जनसभा की। उन्होंने कहा- कांग्रेस का पंजा जनता का पैसा लूटता था। जिसके पास 400 सांसद थे, वो 250 लोगों को चुनाव भी नहीं लड़वा पा रही है। आपको कांग्रेस के एक्सरे से सावधान रहना है। कांग्रेस के शहजादे गली-गली में घूमकर कह रहे है कि उनको मौका मिलेगा तो वो आपका एक्सरे निकालेंगे। आपके घर में पड़े सोने संपत्ति का ये हिसाब लगाएंगे और इसे बांट देंगे। हर मां बाप बचत करता है। मरने के बाद अपनी संतानों को कुछ देकर के जाऊं। ये कहते है कि जो आप बचत करते हैं उसपर सरकरा का हक होगा। ये मार्क्सवादियों और नक्सलवादियों का विचार है। इन सब से आपको सतर्क रहने की जरूरत है। महाराष्ट्र के माढा के बाद मोदी दोपहर 1 बजे महाराष्ट्र के धाराशिव में रैली करेंगे। 2.30 बजे लातूर में चुनाव प्रचार करेंगे और शाम 4.30 बजे तेलंगाना के जहीराबाद में जनता को संबोधित करेंगे। मोदी ने कल भी महाराष्ट्र के सोलापुर, सातारा और पुणे में रैलियां की थीं। मोदी की स्पीच की मुख्य बातें... यह खबर भी पढ़ें... कर्नाटक में PM बोले- न रुकूंगा, न थकूंगा, न झुकूंगा: ये मोदी की गारंटी है, इसे आप 10 साल से देख रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 28 अप्रैल को कर्नाटक दौरे पर थे। उन्होंने बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और बेल्लारी में सभाएं की। प्रधानमंत्री ने दावणगेरे में कहा कि न रुकूंगा, न थकूंगा और न झुकूंगा। ये मोदी की गारंटी है। आप ये सब 10 साल से देख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें... क्या सरकार हमारी संपत्ति बांट सकती है:मोदी बोले- कांग्रेस आपका मंगलसूत्र भी नहीं छोड़ेगी; कानून क्या है, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा मेरी माताओ और बहनो, वे आपके मंगलसूत्र को भी नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस का घोषणापत्र कहता है कि वे आपके सोने के बारे में जानकारी करेंगे, और फिर उसे बांट देंगे। वो किसे बाटेंगे? मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। आपकी प्रॉपर्टी को उन लोगों में बांटा जाएगा, जिनके ज्यादा बच्चे हैं। ये घुसपैठियों को बांटा जाएगा। क्या आपकी मेहनत की कमाई घुसपैठियों के पास चली जानी चाहिए?' PM मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा की एक रैली में ये बात कही। इसके बाद अलीगढ़ और बाद की कुछ रैलियों में भी मोदी ने कहा कि कांग्रेस आपकी सं

Dainik Bhaskar न्यूज इन ब्रीफ@11 AM:कोवीशील्ड से हार्ट अटैक का खतरा; चारधाम में पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या तय; नेस्ले बोली-सेरेलेक में शुगर तय सीमा के अंदर

नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. कोवीशील्ड वैक्सीन से हार्ट अटैक- स्ट्रोक का खतरा, कंपनी ने कोर्ट में माना ब्रिटिश फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने माना है कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन से खतरनाक साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। एस्ट्राजेनेका की इसी वैक्सीन को भारत में कोवीशील्ड के नाम से जाना जाता है। इस वैक्सीन से TTS हो सकता है। जिसमें शरीर में खून के थक्के जम जाते हैं और प्लेटलेट्स की संख्या गिर जाती है। इसकी वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा होता है। भारत में कोवीशील्ड की 175 करोड़ डोज लगी हैं। देश की 80% आबादी को यही वैक्सीन दी गई है। पढ़ें पूरी खबर... 2. नेस्ले बोली- बेबी फूड्स में एडेड शुगर तय सरकारी सीमा के अंदर नेस्ले ने बेबी फूड 'सेरेलेक' में एक्सट्रा शुगर वाले मामले में सफाई देते हुए कहा कि कंपनी भारत में किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं करती है। नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और MD सुरेश नारायण ने बताया कि FSSAI के हिसाब से 100 ग्राम फीड (सेरेलेक) में एडेड शुगर की अधिकतम मात्रा 13.6 ग्राम होनी चाहिए, जबकि नेस्ले बेबी फूड में यह 7.1 ग्राम ही होता है। पढ़ें पूरी खबर... 3. चार धाम यात्रा में पहली बार हर दिन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तय उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है। पर्यटन विभाग ने पहली बार प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तय कर दी है। अब एक दिन में केदारनाथ में 15 हजार, बद्रीनाथ में 16 हजार, गंगोत्री में 11 हजार और यमुनोत्री में 9 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। यानी चारों धाम में रोजाना 51 हजार लोग दर्शन करेंगे। पिछले साल रोजाना 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। पढ़ें पूरी खबर... 4. आउटर मणिपुर के 6 पोलिंग बूथों पर दोबारा वोटिंग, हिंसा के चलते चुनाव रद हुआ था मणिपुर आउटर लोकसभा सीट के 6 पोलिंग सेंटर पर आज दोबारा वोटिंग हो रही है। 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान यहां हिंसा हुई थी। साथ ही EVM-VVPAT तोड़ी गई थीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने यहां वोटिंग को शून्य घोषित कर दिया था। इससे पहले मणिपुर इनर लोकसभा सीट के 11 बूथ पर भी 22 अप्रैल को दोबारा वोटिंग हुई थी। पढ़ें पूरी खबर... 5. केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दूसरे दिन SC में सुनवाई दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत

Dainik Bhaskar मोदी बोले- कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही है:OBC का जीना मुश्किल कर देगी; I.N.D.I सरकार आई तो 5 साल शपथ समारोह चलते रहेंगे

लोकसभा चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर SC-ST और OBC का आरक्षण खत्म करने की कोशिश का आरोप लगातार रहे हैं। उन्होंने सोमवार (30 अप्रैल) को एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू कहा- कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही है। कांग्रेस OBC का जीना मुश्किल कर देगी। इसके अलावा उन्होंने I.N.D.I. गठबंधन के पीएम फेस के मुद्दे को लेकर भी सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन की सरकार आई तो पीएम बाय रोटेशन होगा। 5 साल शपथ ग्रहण समारोह ही चलते रहेंगे। देश संकट में उलझता ही रहेगा। देश ने 30 साल तक अस्थिरता और मिली-जुली सरकारों का दौर देखा है। प्रधानमंत्री से 10 सवाल-जवाब... आपने कहा था कि कांग्रेस लोगों की संपत्ति मुसलमानों में बांटना चाहती है। क्या ये थ्रेट रीयल है? मोदी: क्या चुनाव के अंदर, पॉलिटिकल पार्टियों के मैनिफेस्टो, ये कोई शोपीस के लिए होते हैं क्या? सचमुझ में तो ये मीडिया का काम है कि हर एक पॉलिटिकल पार्टी के मैनिफेस्टो की बारीकी से जांच-पड़ताल करे। उनके मैनिफेस्टों में इसी बात का संकेत था। उनके एक महाशय ने अमेरिका में इंटरव्यू दे दिया और इनहैरिटेंस टैक्स की बात की। मैं विकास और विरासत की बात कर रहा हूं और ये विरासत को लूटने की बात करते हैं। वेल्थ रिडिस्ट्रिब्यूशन की बात करते हैं। यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं देशवाशियों को बताऊं कि ये देश को इस दिशा में ले जा रहे हैं। भाजपा की अगर फिर सरकार आएगी तो क्या इनहैरिटेंस टैक्स कभी नहीं लागू होगा? मोदी: भाजपा क्या करेगी और क्या नहीं करेगी वो हमारे मैनिफेस्टो में लिखा है। अगर कांग्रेस ने कहीं शिगुफ्ता छोड़ दिया तो मैं भी यही झंडा लेकर घूमूंगा, ये सवाल आपके मन में कैसे आया? हमारी विचारधारा साफ है। हम अपनी विचारधारा के आधार पर मैनिफेस्टो को देश के सामने रखते हैं। कृपया करके ऐसे महाशयों के विचारों को हम पर मत थोपिये। कांग्रेस कहती है कि वो एक सोशियो-इकनॉमिक सर्वे के आधार पर सिस्टम को रीडिस्ट्रीब्यूट करेंगे। इसपर आपकी क्या राय है? मोदी: सर्वे का मतलब क्या है। सर्वे का मतलब हर परिवार में घर-घर छापा मारना है। अगर किसी अनाज के डिब्बे में महिला ने गहने छिपा के रखे हैं, उसका सर्वे किया जाएगा। जमीनों का हिसाब-किताब किया जाएगा और फिर उसको रीडिस्ट्रिबूट करेंगे। ये माओवादी विचार ने दुनिया ने पहले ही किया है। ये पूरी तरह अर

Dainik Bhaskar छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़:3-4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर; नारायणपुर पुलिस ने माओवादियों के बड़े कैडर को घेरा

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। नारायणपुर के अबूझमाड़ के टेकामेटा इलाके में DRG और STF के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। मंगलवार सुबह से ही दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक मठभेड़ में 3 से 4 नक्सलियों को मार गिराया गया है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने दैनिक भास्कर से मुठभेड़ की पुष्टि की है। टेकामेटा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर के टेकामेटा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए निकल गया था। जवानों ने नक्सलियों को दिया गोलियों का जवाब जवान मंगलवार की सुबह जब इस इलाके में पहुंचे तो यहां नक्सलियों ने उन्हें देखते ही फायर खोल दिया। इसके बाद जवानों ने भी नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। सूत्रों के मताबिक यहां पर नक्सलियों के बड़े कैडर्स मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि, जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। शुरुआती जानकारी में 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, नारायणपुर SP प्रभात कुमार ने मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी नहीं बताई है। उन्होंने कहा है कि ऑपरेशन चल रहा है। जल्द ही पूरी जानकारी दी जाएगी। खबर को हम अपडेट कर रहे हैं... नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- 29 नक्सलियों के एनकाउंटर का VIDEO:लंच के बाद मीटिंग की तैयारी में थे माओवादी; तभी जवानों ने घेरकर शुरू कर दी फायरिंग छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 16 अप्रैल को पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब साढ़े 5 घंटे तक मुठभेड़ हुई। DRG और BSF के जवानों ने माओवादियों के ठिकाने में घुसकर उनके 29 नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ के वक्त नक्सली दोपहर का खाना खाकर बेफिक्र होकर बैठे थे। पूरी खबर यहां पढ़िए...

Dainik Bhaskar इंदौर डिवीजन ने एक पारी में बनाए 1155 रन:ये अब तक का सबसे बड़ा स्कोर, इसमें एक का तिहरा, एक का दोहरा, 3 बल्लेबाजों ने लगाए शतक

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जहां 20-20 ओवर में टीमें रिकॉर्ड रन बना रही हैं, उसी तर्ज पर मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे बड़े टूर्नामेंट एमवाय मेमोरियल ट्रॉफी में रनों की बारिश दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रही। इंदौर डिवीजन ने सागर डिवीजन के खिलाफ मध्यप्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 1155 रन बनाए। इसमें एक बल्लेबाज ने तिहरा, एक ने दोहरा तो तीन बल्लेबाजों के शतक जमाया। होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे पांच दिवसीय फाइनल मैच के तीसरे दिन इंदौर डिवीजन ने पहली पारी में स्टंप्स तक 241 ओवर में 5 विकेट पर 1155 रन बना लिए। सागर की पहली पारी 31 ओवर में 109 रन पर समाप्त हुई थी। इस तरह इंदौर ने 1046 रन की बढ़त बना ली है। करण तेहलानी 355 और अनिल मौर्य 118 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इसके अलावा चंचल राठौर ने 282, हर्ष गवली ने 102, सागर सोलंकी ने 117, मिहिर हिरवानी ने 90 और शुभम शर्मा ने 65 रन बनाए। सागर शर्मा और अभिषेक चंद्रवंशी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2018 में सीनियर मैच में ही इंदौर डिवीजन ने उज्जैन के खिलाफ 1013 रन बनाए थे। 5 बल्लेबाजों ने ही मारे 19 छक्के, 77 चौके ये भी रिकाॅर्ड, विकेटकीपर समेत सभी 11 खिलाड़ियों ने डाले ओवर सागर डिवीजन की टीम पहले दिन आलआउट हो गई। पहली पारी में सागर संभाग की टीम ने 31 ओवर में 109 रन बनाए थे। सागर के गेंदबाज तीन दिन से गेंदबाजी कर रहे हैं। सागर के कप्तान अपने सभी 11 खिलाड़ियों से गेंदबाजी करा चुके हैं, जिसमें विकेटकीपर अवधेश राजपूत भी शामिल हैं। सागर की ओर से सागर शर्मा, अभिषेक चंद्रवंशी ने दो-दो और अविरल सिंह ने एक विकेट लिया। सागर ने 64 ओवर में सर्वाधिक 296 रन दिए। यह खबरें भी पढ़ें... सेहतनामा- बिना शराब पिए हो रहा 4 पैग का नशा:जानिए क्या है ऑटो ब्रीवरी सिंड्रोम, जिसमें शरीर खुद बनाता है शराब स्पॉटलाइट- फर्जी वीडियोज पर डर्टी पॉलिटिक्स:अमित शाह के वीडियो पर तुरंत एक्शन, राहुल-केजरीवाल केस में क्या हुआ? मैनेजमेंट फंडा by एन रघुरामन:जॉब कर रहे हों या बिजनेस, सक्‍सेस के लिए ओरिजिनल रहना जरूरी; ऐसे पहचानें खुद की स्‍ट्रेंथ

Dainik Bhaskar बिना इंजन दौड़ी मालगाड़ी, 5 डिब्बे पटरी से उतरे:खंडवा में ओएचई पोल टेढ़ा हुआ; इटारसी-मुंबई रूट ढाई घंटे प्रभावित रहा

खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह 7.30 बजे मालगाड़ी बिना इंजन के ही 200 मीटर तक दौड़ गई। मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। ओवर हैड इक्विपमेंट (ओएचई) लाइन का पोल टेढ़ा हो गया। इस वजह से इटारसी-मुंबई अप-डाउन ट्रैक पर ढाई घंटे से ज्यादा यातायात बाधित रहा। खंडवा रेलवे स्टेशन जंक्शन है। दिल्ली - मुंबई वाया भोपाल, जबलपुर से कनेक्ट है। खंडवा आने वाली और यहां से होकर गुजरने वाली ट्रेनों को आसपास के दूसरे रेलवे स्टेशनों पर रोक कर रखना पड़ा। गर्मी में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। सीपीआरओ मुंबई डॉ. स्वप्निल मीणा ने बताया कि चेकिंग के बाद अप एंड डाउन लाइन पर ट्रेनों को रवाना किया गया। मालगाड़ी के पहियों में पॉइंट नहीं लगाए ...आगे बढ़ गई गिट्‌टी से भरी 12 डिब्बों की मालगाड़ी खंडवा रेलवे स्टेशन के आउटर पर सोमवार रात से खड़ी थी। इंजन नहीं जुड़ा था। बताया जा रहा है कि ट्रेन के पहियों में पॉइंट (रोककर रखने के लिए टेक) नहीं लगाए गए थे। ऐसे में मालगाड़ी आज सुबह आगे बढ़ गई। मालगाड़ी लूप लाइन पर थी। इसके डिब्बे डिरेल होकर ओएचई पोल से टकरा गए। पोल टेढ़ा होने की वजह से बिजली सप्लाई बंद हो गई। रेलकर्मियों ने ढाई घंटे की मेहनत के बाद मेन लाइन को शुरू कराया। लूप लाइन पर काम जारी है। इसे ठीक होने में और समय लग सकता है।

Dainik Bhaskar लोकसभा चुनाव-2024:अमित शाह डीपफेक वीडियो मामले पर पीयूष गोयल बोले- कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति के अलावा और कुछ नहीं जानती

अमित शाह के एडिटेव वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा- कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण और विभाजन की राजनीति के अलावा और कुछ नहीं जानती। ये कांग्रेस का पुराना तरीका है। वो एक हताश पार्टी है। मुझ पर भी एक झूठा आरोप लगाकर झूठा नैरेटिव सेट करने की कोशिश की गई थी। कांग्रेस पार्टी आश्वस्त हो गई है कि वो हारने वाली है। ऐसी स्थिति में वो अपनी हताशा का प्रचार ऐसे डीप फेक वीडियो के माध्यम से ही करेगी। लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स नीचे देखें...

Dainik Bhaskar हाइवा के नीचे दबने से 6 बारातियों की मौत,3 गंभीर:भागलपुर में टायर फटने से स्कॉर्पियो पर पलटी गाड़ी; साथ चल रहे बाराती भागे

भागलपुर में सड़क हादसे में 6 बारातियों की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हैं। NH-80 पर सोमवार रात 11 बजे घोघा के अमापुर गांव में गिट्‌टी लदा हाइवा बारातियों की गाड़ी पर पलट गया। गिट्‌टी के नीचे दबने से 6 लोगों की मौत हो गई। घायलों को देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। मरने वालों में दूल्हे का भाई, भतीजा और दोस्त भी हैं। मरने वालों में 2 बच्चे हैं। इसमें एक की उम्र 10 साल बताई जा रही है। हादसा कहलगांव से करीब सात किलोमीटर दूर हुआ। बारात मुंगेर के खड़गपुर थाना क्षेत्र के धापड़ी मोड़ गोबड्डा पंचायत के गोरिया टोला से पीरपैंती के श्रीमतपुर गांव जा रही थी। हादसे के बाद साथ चल रही 2 गाड़ियों में सवार बाराती, लोगों को बचाने की बजाए वहां से भाग गए। सड़क निर्माण के कारण एक तरफ सड़क 3 फीट ऊंची हो गई है तो दूसरी तरफ नीची है। ओवरलोड होने से हाइवा का बैलेंस बिगड़ा और टायर फट गया। इसके बाद ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा। हाइवा स्कार्पियो पर पलट गया। दबे लोगों को निकालने के लिए ढाई घंटे रेस्क्यू चला। हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें देखिए... 1 घंटे तक मलबे में दबे रहे...सांस टूटने लगी थी हादसे में घायल 60 साल के कैलाश दास सहित अन्य घायलों को सोमवार रात लगभग 1.30 बजे मायागंज अस्पताल लाया गया। सबकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल कैलाश ने बताया कि लगभग एक घंटे तक वे लोग मलबे में दबे रहे। सांसें अटकी रहीं। कुछ देर के बाद एहसास हुआ कि कोई हमें निकाले, अंदर दम घुट रहा था। साथी बाराती की क्या स्थिति थी, कौन जिंदा रहा और कौन नहीं, यह भी पता नहीं चल पा रहा था। कुछ देर बाद गाड़ी के अंदर सभी शांत हो गए थे। अंदर दम घुट रहा था। एक घंटे बाद कुछ हलचल होने लगी, लेकिन गाड़ी में हिला भी नहीं जा रहा था। जब बाहर निकला तो स्थिति देखी। कैलाश ने बताया कि बारात खड़गपुर के गोवड्डा गांव से पीरपैंती जा रही थी। आंखों देखी...सब इतनी तेजी से हुआ कि कोई निकल नहीं पाया ग्रामीणों ने बताया कि तीन स्कॉर्पियो से बारात कहलगांव की ओर जा रही थी। उसी समय कहलगांव की ओर से गिट्‌टी लदा ओवरलोड हाइवा आ रहा था। आगे और पीछे जा रही बारात गाड़ी बच गई, लेकिन बीच की गाड़ी पर हाइवा पलट गया। इससे स्कार्पियो में बैठे सभी लोग दब गए। गाड़ी में ड्राइवर समेत 11 लोग सवार थे। दो गाड़ियों में सवार बाराती मौके से भाग निकले। जेसीबी से गिट्‌टी हटा ल

Dainik Bhaskar राहुल बोले- महालक्ष्मी योजना में हर महीने 8500 मिलेंगे:हम महिलाओं को लखपति बनाएंगे, 6 महीने में 30 लाख सरकारी पद भरेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भिंड में कहा, मोदी जी अरबपतियों को पैसा देते हैं तो कहते हैं विकास हो रहा है। जितना उन्होंने 10 साल में उनको दिया, हम आपको देने जा रहे हैं। महालक्ष्मी योजना के तहत देशभर की गरीब महिलाओं को लखपति बनाएंगे। हर महीने उनके खाते में 8500 रुपए डाले जाएंगे। 6 महीने में 30 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे। राहुल गांधी ने भिंड-दतिया लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के पक्ष में एमजेएस मैदान पर चुनावी सभा की। राहुल ने हाथ में संविधान लेकर कहा- ये मामूली किताब नहीं है। आजादी के पास किसानों, गरीबों, मजदूरों, पिछड़ों, आदिवासियों को जो भी कुछ मिला है इस किताब के कारण मिला है। अब पीएम ने अमित शाह ने और उनके सांसदों ने मन बना लिया है कि वो चुनाव जीतेंगे तो इस किताब को फाड़कर फेंक देंगे। राहुल गांधी के भाषण के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए...